एक्सप्लोरर

ITR TDS Refund Status: आईटीआर तो फाइल कर दिया, लेकिन अब तक नहीं आया TDS रिफंड, ऐसे ऑनलाइन चेक करें क्या है स्टेटस

TDS Refund: आईटीआर फाइल करने के 15 से 20 दिन के अंदर आमतौर पर टीडीएस रिफंड मिल जाता है, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा नहीं होता है. आज हम बता रहे हैं एक ट्रिक जिससे आप टीडीएस रिफंड का स्टेटस देख सकते हैं

How to Check Income Tax TDS Refund Status: फाइनेंशल ईयर 2021-22 के लिए अधिकतर लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर चुके हैं. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2022 रखी गई थी. आईटीआर न भरने पर लगने वाले भारी जुर्माने की वजह से इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने आईटीआर फाइल किया है. आईटीआर फाइल करने के दौरान अलग-अलग लोगों का टीडीएस रिटर्न भी बनता है, जो आईटीआर फाइल करने के 15 से 20 दिन के अंदर आमतौर पर मिल जाता है, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा नहीं होता है और रिफंड लटका रहता है. आज हम बता रहे हैं कि आखिर कैसे आप चेक कर सकते हैं कि आपके टीडीएस रिफंड का स्टेटस क्या है. आपके खाते में पैसा आय़ा है या नहीं. 

स्टेटस चेक करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

बेशक आपने अपना आईटीआर किसी सीए या सीएस के द्वारा भरवाया हो, लेकिन उस आईटीआर के बाद मिलने वाले टीडीएस रिफंड के स्टेटस को आप खुद भी चेक कर सकते हैं. इसे जानने का तरीका भी बेहद आसान है. आज हम आपको बताएंगे ऑनलाइन अपने टीडीएस स्टेटस को जानने का तरीका. आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर इनकम टैक्स की www.incometax.gov.in वेबसाइट ओपन करें.
  • अब आपसे लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा. आपको अपने पैन नंबर या आधार नंबर को यूजर आईडी की जगह दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लें.
  • लॉगिन होने के बाद My Account सेक्शन पर जाएं. यहां माई अकाउंट में आपको “Refund/Demand Status” नजर आएगा.
  • आपको “Refund/Demand Status” पर क्लिक करना है. इसके बाद आपके सामने Assessment ईयर, रिफंड फेल होने का कारण और पेमेंट मोड की जानकारी दिखेगी.
  • अब आपके सामने आपके रिफंड का स्टेटस दिखने लगेगा.

ये है रिफंड स्टेटस जानने का दूसरा तरीका

अगर आप किसी वजह से ऊपर बताए गए तरीकों से अपने टीडीएस रिफंड का स्टेटस नहीं चेक कर पा रहे हैं, तो इस दूसरे तरीके को भी आजमा सकते हैं.

  • सबसे पहले https://tin.tin.nsdl.com/oltas/refundstatuslogin.html पर विजिट करें.
  • इसके बाद अब स्क्रिन पर नजर आने बॉटम एरिया में जाकर PAN नंबर और Assessment ईयर को भर दें.
  • ऊपर की दोनों चीजों को डालने के बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा. इसे भरकर Proceed पर क्लिक कर दें. अब आपको टीडीएस रिफंड का स्टेटस पता चल जाएगा.

 

ये भी पढ़ें

Redmi के इस ब्रांड न्यू 5G Smartphone में सब कुछ है चकाचक, सामने आई लॉन्च डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tech Explained: डार्क वेब क्या है और क्यों इसे यूज करना मुश्किलों में डाल सकता है? यहां जानें सारे जवाब
Tech Explained: डार्क वेब क्या है और क्यों इसे यूज करना मुश्किलों में डाल सकता है? यहां जानें सारे जवाब
ईरान पर यूएस-इजराइल हमले के बाद Flightradar24 क्रैश! लाइव ग्लोबल मैप पर उड़ानें गायब, जानिए अब कैसे करें ट्रैकिंग
ईरान पर यूएस-इजराइल हमले के बाद Flightradar24 क्रैश! लाइव ग्लोबल मैप पर उड़ानें गायब, जानिए अब कैसे करें ट्रैकिंग
घर की सुरक्षा के नाम पर बड़ा खतरा! ये डिवाइस बन सकते हैं आपकी जासूसी का जरिया, देर होने से पहले हो जाएं सतर्क
घर की सुरक्षा के नाम पर बड़ा खतरा! ये डिवाइस बन सकते हैं आपकी जासूसी का जरिया, देर होने से पहले हो जाएं सतर्क
पुराने लैपटॉप को नया कर देंगे ये सस्ते गैजेट, मिलेगी एकदम चकाचक परफॉर्मेंस
पुराने लैपटॉप को नया कर देंगे ये सस्ते गैजेट, मिलेगी एकदम चकाचक परफॉर्मेंस

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget