एक्सप्लोरर

भारत सरकार ने तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स के लिए दी मंजूरी, पहले प्लांट में खर्च होंगे 91,000 करोड़

Semiconductor Plants in India: भारत सरकार ने भारत में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स के लिए मंजूरी दे दी है. आइए हम आपको बताते हैं कि ये प्लांट्स भारत के किन शहरों में बनेंगे और इसे कौनसी कंपनी बनाएगी.

MeitY: भारत ने अपनी चिप्स यानी मेड इन इंडिया चिपसेट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में बनने वाले तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स को हरी झंडी दे दी है. आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

भारत में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात के धोलेरा में, दूसरा गुजरात के साणंद में और तीसराा असम के मोरीगांव में होगा. 29 फरवरी को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए एक पोस्ट किया गया, जिसके जरिए भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. 

धोलेरा में होगा पहला सेमीकंडक्टर प्लांट

इस पोस्ट के जरिए खुलासा किया गया कि टाटा इलेक्ट्रोनिक्स और ताइवान की पॉवरचिप सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कॉरपेरेशन (PSMC) मिलकर गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैबरीकेशन प्लांट स्थापित करेंगे. इसके लिए 91,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया गया है.

आईटी मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में जानकारी दी गई है कि भारत के इस पहले सेमीकंडक्टर प्लांट्स में ऑटोमोटिव, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, डेटा स्टोरेज, डिस्प्ले ड्राइवर्स, पॉवर इलेक्ट्रोनिक्स और टेलीकॉम्यूनिकेशन्स सेक्टर्स आदि क्षेत्रों के लिए चिप्स बनाए जाएंगे.

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सेमीकंडक्टर फैब की प्रॉडक्शन के लिए 3-4 साल की टाइमलाइन का जिक्र करते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने की उम्मीद जताई. उन्होंने असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) टेक्नोलॉजी में भारत द्वारा किए गए डेवलपमेंट की बात की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "यह ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भारत की उद्भव को दर्शाएगा."

असम के लिए 27,000 करोड़ का निवेश

धोलेरा के अलावा कैबिनेट ने टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड को असम में भी चिप असेंबली और टेस्टिंग यूनिट के लिए मंजूरी दे दी है, जिसके जरिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. इसके अलावा गुजरात के साणंद में सीजी पावर और जापान की रेनेसा मिलकर एक सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करेंगी, जिसके लिए 7600 करोड़ रुपये का निवेश करना तय किया गया है. इससे प्रति दिन 15 मिलियन चिप्स का उत्पादन होने की उम्मीद है. 

आपको बता दें कि इन तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स के अलावा अमेरिका की कंपनी माइक्रोन ने भी भारत में एक चिप असेंबली प्लांट के लिए 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो ग्लोबल सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में भारत की स्थिति को मजबूत करती है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi HyperOS का इंतजार होगा खत्म, जानें भारत में कब और किन फोन्स में मिलेगा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
आंख में कोबरा का जहर लगाती हैं यहां की महिलाएं, राजस्थान की इस प्रजाति का वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
आंख में कोबरा का जहर लगाती हैं यहां की महिलाएं, राजस्थान की इस प्रजाति का वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
Embed widget