एक्सप्लोरर

iPhone 15 Pro Max पाकिस्तान में कितने रुपये का है? अमाउंट इतना कि भारत में आप खरीद लेंगे एक SUV 

एप्पल की iPhone 15 सीरीज ग्लोबली अब खरीदारी के लिए उपलब्ध है. भारत में आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से एप्पल की नई सीरीज खरीद सकते हैं.

iPhone 15 Pro Max cost in Pakistan : iPhone 15 सीरीज की सेल भारत में 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है. सेल के पहले दिन ही दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर के बाहर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. भारत में iPhone 15 सीरीज की शुरुआत 79,900 रुपये से है और ये 1,99,900 रुपये तक जाती है. भारत में iPhone 15 सीरीज दुबई और हॉंकॉंग के मुकाबले महंगी है. यहां से आप नई सीरीज पर 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. खैर आज हम आपको ये बताने वाले हैं कि भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में iPhone 15 सीरीज के प्रो मैक्स यानि टॉप मॉडल की कीमत कितनी है?

पाक में इतनी है iPhone 15 प्रो मैक्स की कीमत 

पाकिस्तान में iPhone 15 Pro Max की कीमत इतनी है कि इसे वहां रहने वाले बेहद कम ही लोग खरीद सकते हैं. दरअसल, एप्पल के 15 Pro Max की कीमत पाकिस्तान में 7.5 लाख रुपये है. वहीं अगर आप स्टोरेज वेरिएंट को बढ़ाते हैं तो इसकी कीमत 8 से 9 लाख रुपये तक चली जाती है. इस बात की जानकारी ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर की है. इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस प्राइस का जिक्र किया गया है. पाकिस्तान में जिस कीमत पर नई सीरीज मिल रही है इतने में आप भारत में एक Hyundai Exter आराम से खरीद सकते हैं. Exter की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू है.

इस वजह से बड़ी कीमत 

iPhone 15 सीरीज की बड़ी हुई कीमत का कारण पाकिस्तान सरकार द्वारा लगाया गया PTA टैक्स है. इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स की वजह से पाकिस्तान में नई सीरीज 9 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. बड़ी हुई कीमतों की वजह से सोशल मीडिया पर लोग जमकर मिम्स शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि- भारत से iPhone 15 Pro Max खरीदों और पाकिस्तान में जाकर में बेचो. इसी तरह एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में लोग किडनी बेचकर भी नया मॉडल नहीं ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

सबसे पहले पाना चाहते हैं Nothing की स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और 65 वॉट Gan चार्जर तो जान लीजिए ये डिटेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Embed widget