एक्सप्लोरर

iPhone 16 Launch: जानिए भारत के मुकाबले अमेरिका और दुबई में कितना सस्ता बिकेगा यह आईफोन

iPhone 16 Price Comparison between India and America: आइए हम आपको बताते हैं कि भारत के मुकाबले अमेरिका और दुबई में आईफोन 16 सीरीज की कीमत कितनी कम होगी.

iPhone 16 Cheapest Price Country: 9 सितंबर 2024 को एप्पल ने अमेरिका के कैलिफॉर्निया में अपना एनुअल इवेंट आयोजित किया है. इस इवेंट में कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया के आईफोन लवर्स कर रहे थे.एप्पल ने इस साल अपनी नई आईफोन सीरीज में कुल 4 आईफोन्स को लॉन्च किया है. इनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं. 

किस देश में सबसे सस्ता मिलेगा iPhone 16?

कंपनी ने अपने इन नए आईफोन्स में बड़ी स्क्रीन, A18 और A18 Pro चिपसेट, iOS 18, एप्पल इंटेलीजेंस और बेहतर कैमरा क्वालिटी समेत कई खास फीचर्स शामिल किए हैं, जो न सिर्फ यूज़र्स के अनुभव में बदलाव लाएगा, बल्कि आईफोन के एक नए युग की शुरुआत भी करेगा. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इस आईफोन सीरीज को एक नए युग की शुरुआत भी बताया है.

आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल्स की कीमत के बारे में बताते हैं. हम नए आईफोन्स की भारतीय कीमत की तुलना अन्य देशों की कीमत से करेंगे और आपको बताएंगे कि सबसे सस्ता आईफोन 16 किस देश में बिकेगा.

भारत में कीमत

iPhone 16 - शुरुआती कीमत 79,900 रुपये

iPhone 16 Plus - शुरुआती कीमत 89,900 रुपये

iPhone 16 Pro - शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये

iPhone 16 Pro Plus - शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये

जापान में कीमत

iPhone 16 - शुरुआती कीमत JPY 124,800 (लगभग 73,300 रुपये)

iPhone 16 Plus - शुरुआती कीमत JPY 139,800 (लगभग 82,000 रुपये)

iPhone 16 Pro - शुरुआती कीमत JPY 159,800 (लगभग 94,000 रुपये)

iPhone 16 Pro Max - शुरुआती कीमत JPY 189,800 (लगभग 1,11,000 रुपये)

यूएआई में कीमत

iPhone 16 - शुरुआती कीमत AED 3,399 (लगभग 78,000 रुपये)

iPhone 16 Plus - शुरुआती कीमत AED 3,799 (लगभग 87,000 रुपये)

iPhone 16 Pro - शुरुआती कीमत AED 4,299 (लगभग 98,000 रुपये)

iPhone 16 Pro Max - शुरुआती कीमत AED 5,099 (लगभग 1,17,000 रुपये)

यूके में कीमत

iPhone 16 - शुरुआती कीमत GBP 799 (लगभग 87,000 रुपये)

iPhone 16 Plus - शुरुआती कीमत GBP 899 (लगभग 99,000 रुपये)

iPhone 16 Pro - शुरुआती कीमत GBP 999 (लगभग 1,10,000 रुपये)

iPhone 16 Pro Max- शुरुआती कीमत GBP 1,199 (लगभग 1,32,000 रुपये)

यूएसए (अमेरिका) में कीमत

iPhone 16 - शुरुआती कीमत $799 (लगभग 67,000 रुपये)

iPhone 16 Plus - शुरुआती कीमत $899 (लगभग 75,000 रुपये)

iPhone 16 Pro - शुरुआती कीमत $999 (लगभग 84,000 रुपये)

iPhone 16 Pro Max - शुरुआती कीमत $1,199 (लगभग 1,01,000 रुपये)

इन पांच देशों में आईफोन 16 के सभी मॉडल्स की कीमत की तुलना करें तो अमेरिका में आईफोन 16 सीरीज की कीमत सबसे कम है और भारत में आईफोन 16 सीरीज की कीमत सबसे ज्यादा है.  हालांकि, अलग-अलग देशों में आईफोन 16 सीरीज की कीमत के अलग होने के कई कारण हो सकते हैं:

मूल्य अंतर के कारण

iPhone 16 की कीमतों में अंतर के कई कारण हो सकते हैं. जैसे:

कर और शुल्क: विभिन्न देशों में आयात शुल्क और कर (टैक्स) अलग-अलग होते हैं, जिससे कीमतों में अंतर आता है.

मुद्रा विनिमय दर: मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव भी कीमतों को प्रभावित करती हैं.

स्थानीय बाजार की स्थिति: प्रत्येक देश में बाजार की स्थिति और कंप्टीशन भी ऐसे उत्पादों की कीमतों को प्रभावित करती है.

यह भी पढ़ें: 

Apple Event 2024 Highlights: iPhone 16 सीरीज समेत कुल 9 प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, जानें सबकी कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट की बरसात! यहां मिल रही है 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी उठाएं फायदा
iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट की बरसात! यहां मिल रही है 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी उठाएं फायदा
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
क्या होता है SMS Spoofing? जानिए कैसे लोग बन जाते हैं साइबर ठगी का शिकार
क्या होता है SMS Spoofing? जानिए कैसे लोग बन जाते हैं साइबर ठगी का शिकार
रुकिए! सेहत को लेकर ChatGPT से सवाल पूछने से पहले ये सच्चाई जरूर जान लें
रुकिए! सेहत को लेकर ChatGPT से सवाल पूछने से पहले ये सच्चाई जरूर जान लें

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, करमवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, करमवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget