एक्सप्लोरर

खुशखबरी! सस्ता हुआ Jio AirFiber, अब आधे खर्च में लग जाएगा नया कनेक्शन

Jio AirFiber Plans: अगर आप जियो एयरफाइबर लगवाना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्चा होने के कारण नहीं लगवा पा रहे हैं तो इस ख़बर को जरूर पढ़िए. अब कंपनी ने नए कनेक्शन पर लगने वाले खर्च को आधा कर दिया है.

Jio AirFiber Update: अगर आप वायरलैस ब्रॉडबैंड सर्विस की तलाश कर रहे हैं, जो जियो एयरफाइबर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. जियो ने पिछले कुछ महीनों से एयरफाइबर को देश के कई हिस्सों तक पहुंचा दिया है. अब कंपनी ने जियो एयरफाइबर के इंस्टॉलेशन चार्ज में कटौती की है, जिसके बाद जियो एयरफाइबर कनेक्शन लगवाना यूज़र्स के लिए पहले के मुकाबले सस्ता हो जाएगा. आइए हम आपको जियो एयर फाइबर की इस नई अपडेट के बारे में बताते हैं.

कम हुआ इंस्टॉलेशन चार्ज

दरअसल, अभी तक जियो एयरफाइबर का कनेक्शन लगवाने के लिए यूज़र्स को 1000 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज देना पड़ता है, लेकिन कंपनी ने इस चार्ज फीस को आधा कर दिया है. इसका मतलब है कि अब जियो एयरफाइबर को अपने घर में इंस्टॉल कराने के लिए सिर्फ 500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इसकी वजह से इंस्टॉलेशन के टाइम पर लगने वाले टोटल खर्च भी कम हो जाएगा.  

इसके अलावा कंपनी ने एक और बड़ा बदलाव किया है. अभी तक जियो एयरफाइबर का नया कनेक्शन लेते वक्त यूज़र्स को कम से कम 6 महीने या 12 महीने का प्लान एक साथ खरीदना पड़ता था. इसका मतलब है कि यूज़र्स जितने रुपये वाले मंथली प्लान को चुनेंगे, उस प्लान के हिसाब से 6 या 12 महीने का टोटल पैसा और इंस्टॉलेशन चार्ज एक साथ देना पड़ता था.

अब 6 महीने वाला प्लान लेने की जरूरत नहींं

अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि कंपनी अब एक नया विकल्प लेकर आई है, जो सिर्फ 3 महीने का है. इसका मतलब है कि अब जियो एयर फाइबर का नया कनेक्शन लगवाने वाले लोग कम से कम 3 महीने का प्लान भी खरीद पाएंगे. उन्हें 6 महीने का ही मिनिमम प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जियो ने एयरफाइबर सर्विस में हुए इन बदलावों की डिटेल्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है.

जियो एयरफाइबर का नया कनेक्शन लेने के लिए अब यूज़र्स को पहले जितने बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. इसे आप एक उदाहरण के जरिए भी समझ सकते हैं. जियो एयरफाइबर का सबसे सस्ता प्लान 599 रुपए प्लस 18% GST में मिलता है. पहले यूज़र्स को इस प्लान के साथ एयरफाइबर का कनेक्शन लगवाने के लिए कम से कम 6 महीने का प्लान यानी ₹599*6=₹3,594 के साथ ₹1000 इंस्टॉलेशन चार्ज यानी कुल मिलाकर ₹4,594 प्लस जीएसटी देना पड़ता था. 

देखें और समझें अंतर

इसका मतलब है कि पहले जियो एयरफाइबर का सबसे सस्ता प्लान वाला कनेक्शन लगवाने के लिए भी करीब ₹5,000 खर्च करने पड़ जाते थे. अब ₹599*3=₹1,797 के साथ ₹500 इंस्टॉलेशन चार्ज यानी कुल मिलाकर ₹2,297 प्लस जीएसटी खर्च करना पड़ेगा. अब आप समझ सकते हैं कि एक नया कनेक्शन लगवाने में पहले करीब 5,000 रुपये तुरंत खर्च करने पड़ जाते थे, लेकिन अब सिर्फ 2,500 रुपये में काम हो जाएगा. जियो की इस रणनीति से उन्हें काफी फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Free Fire Max खेलकर 100 से 500 गोल्ड कॉइन्स जीतने का मौका! जल्दी करें, कहीं मौका छूट न जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ First Impressions: क्लासिक गैलेक्सी फीलिंग के साथ आए नए डिवाइस, लेकिन 'वॉव' फैक्टर की कमी
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ First Impressions: क्लासिक गैलेक्सी फीलिंग के साथ आए नए डिवाइस, लेकिन 'वॉव' फैक्टर की कमी
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
'मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन
'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन
UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
वजन घटाने की रेस में नई दवा ने किया कमाल, जानें कितनी कामयाब है यह नई वेट लॉस मेडिसिन?
वजन घटाने की रेस में नई दवा ने किया कमाल, जानें कितनी कामयाब है यह नई वेट लॉस मेडिसिन?
भारत के इस शहर को कहा जाता है केले की राजधानी, जानकार भी नहीं जानते होंगे जवाब
भारत के इस शहर को कहा जाता है केले की राजधानी, जानकार भी नहीं जानते होंगे जवाब
Embed widget