एक्सप्लोरर

इन 7 सेटिंग्स से अपने WhatsApp अकाउंट को रखिए बिल्कुल सेफ, जानें ये काम के टिप्स

WhatsApp पर हमारे स्टेटस, हमारी प्रोफाइल वे सभी देख सकते हैं, जिनके पास हमारे नंबर हैं. इसके अलावा वे अपने ग्रुप में ऐड कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके अकाउंट को सेफ रखेंगी.

अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कई यूजर्स के निशाने पर आने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर कई ऐसे फीचर्स से जिससे हमारा अकाउंट सुरक्षित रह सकता है. व्हाट्सएप भारत में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप में से एक है और इसकी वजह से कोई भी यूजर आपके फोन नंबर होने से आपकी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस देख सकता है. यही नहीं आपकी मर्जी के बिना आपको किसी भी ग्रुप में जोड़ भी सकता हैं. आज हम आपको कुछ बेसिक व्हाट्सएप टिप्स बता रहे हैं, जिनके जरिए आपका व्हाट्सऐप अकाउंट सेफ रहेगा.

ग्रुप में कौन जोड़ सकता है व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स यूजर्स को ये चुनने का ऑप्शन देती है कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में कौन ऐड कर सकता है. ऐप में तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जो या तो किसी को ग्रुप में ऐड करने के लिए अलाउ करते हैं या सेव्ड कॉन्टैक्ट लिस्ट और पर्टिकुलर कॉन्टैक्ट लिस्ट के लिए अलाउ करते हैं.

कौन देख सकता है स्टेटस WhatsApp यूजर्स सलेक्ट कर सकते हैं कि कौन से कॉन्टैक्ट उनके व्हाट्सएप स्टेटस को देख सकते हैं. स्टेटस प्राइवेसी फीचर को एप के सेटिंग सेक्शन से एक्सेस किया जा सकता है और यहां यूजर्स अपने स्टेटस को किसी खास कॉन्टैक्ट लिस्ट में दिखाने के लिए चुन सकते हैं या केवल सेव किए कॉन्टैक्ट्स तक ही सीमित कर सकते हैं.

लास्ट सीन लास्ट सीन प्राइवेसी सेटिंग यूजर्स को दूसरों से अपना ऑनलाइन आने का लास्ट सीन हाइड करने की इजाजत देता है. सेटिंग्स के तहत, वे अपने लास्ट सीन को पूरी तरह से छुपा सकते हैं या इसे माई कॉन्टैक्ट पर सेट कर सकते हैं.

प्रोफाइल फोटो दूसरे ऑप्शंस की तरह व्हाट्सएप यूजर्स को इसे भी पूरी तरह से छिपाने या फिर सिर्फ माई कॉन्टैक्ट तक सीमित करने का ऑप्शन मिलता है.

अबाउट अबाउट सेक्शन के तहत तीन ऑप्शन हैं. यूजर्स या तो इसे सभी को दिखाने के लिए चुन सकते हैं, इसे पूरी तरह से छिपा सकते हैं या इसे केवल माई कॉन्टैक्ट तक लिमिटेड कर सकते हैं.

फिंगर स्क्रीन लॉक एंड्रॉइड पर व्हाट्सएप उपयोगकर्ता फिंगरप्रिंट लॉक सेट कर सकते हैं, जबकि नए आईफोन यूजर्स के पास iPhone के फिजिकल स्क्रीन बटन के मामले में फेस आईडी या टच आईडी का उपयोग करने का ऑप्शन मिलता है.

ब्लॉक कॉन्टैक्ट WhatsApp यूजर्स के पास मैसेज प्राप्त करने या आपकी प्रोफाइल जानकारी तक पहुंचने से रोकने के लिए किसी खास कॉन्टैक्ट या फोन नंबर को ब्लॉक करने का ऑप्शन मिलता है. ये ऑप्शन दोनों सेटिंग्स ऑप्शन के साथ-साथ इंडिविजुअल चैट पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें

1 फोन में कैसे चलाएं 2 WhatsApp अकाउंट, जानिए दूसरा वॉट्सएप अकाउंट डाउनलोड करने की ट्रिक WhatsApp पर बिना टाइप किए लिखें मैसेज, इस ट्रिक से करें व्हाट्सऐप चैट 8 GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Mi 11 Ultra, जानें फोन के स्पेसिफिकेशंस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीन यूजर्स की सेफ्टी के लिए इंस्टाग्राम लाएगी नया फीचर, नुकसान पहुंचाने वाली सर्च करते ही पैरेंट्स के पास चला जाएगा अलर्ट
टीन यूजर्स की सेफ्टी के लिए इंस्टाग्राम लाएगी नया फीचर, नुकसान पहुंचाने वाली सर्च करते ही पैरेंट्स के पास चला जाएगा अलर्ट
नया मॉडल आते ही Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर आ गया बंपर डिस्काउंट, यहां मिल रहा हजारों की बचत का मौका
नया मॉडल आते ही Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर आ गया बंपर डिस्काउंट, यहां मिल रहा हजारों की बचत का मौका
Samsung Galaxy S26 Series की कीमत आ गई सामने, किस देश में सबसे सस्ते मिलेंगे नए मोबाइल? यहां देखें पूरी लिस्ट
Samsung Galaxy S26 Series की कीमत आ गई सामने, किस देश में सबसे सस्ते मिलेंगे नए मोबाइल? यहां देखें पूरी लिस्ट
फ्री में मिलेगा Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video! जानिए Airtel, Jio और Vi के ये धांसू रिचार्ज प्लान
फ्री में मिलेगा Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video! जानिए Airtel, Jio और Vi के ये धांसू रिचार्ज प्लान

वीडियोज

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमलों से तिलमिलाए पाक ने काबुल-कंधार पर गिराए बम !|Breaking
Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
Embed widget