एक्सप्लोरर

Linda Yaccarino: CEO की जिम्मेदारी संभाली नहीं कि उससे पहले बन गया पैरोडी अकाउंट, फिर मस्क को किया सस्पेंड

Linda Yaccarino: एलन मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ का ऐलान कल देर शाम कर दिया था. लिंडा याकारिनो जल्दी ही पद की जिम्मेदारी संभालेंगी. 

Twitter New CEO: पिछले साल अक्टूबर महीने के बाद से लगातार एलन मस्क और ट्विटर खबरों का हिस्सा रहे हैं. बीते दिन एलन मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ का ऐलान किया.  उन्होंने लिंडा याकारिनो को कंपनी का नया सीईओ बताया. लिंडा याकारिनो इससे पहले एनबीसी यूनिवर्सल के साथ एक दशक से भी लंबे समय से काम कर रही थी. अब उन्होंने एनबीसी से इस्तीफा दे दिया है और वह जल्द ट्विटर की जिम्मेदारी संभालेंगी. लिंडा याकारिनो से पहले एलन मस्क, उससे पहले पराग अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाली थी. 

पैरोडी अकाउंट से पूर्व सीईओ को किया गया सस्पेंड

लिंडा याकारिनो ने अभी ट्विटर की कमाल आधिकारिक तौर पर संभाली भी नहीं है कि उससे पहले ही उनका पैरोडी अकाउंट बन चुका है. अकाउंट में लगभग 14 हजार फ़ॉलोअर्स होने वाले हैं. बीते दिन अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है. ट्वीट कर लिखा गया कि आज 'काम में मेरा पहला दिन है और मुझे बेहद मजा आ रहा है. इस ट्वीट में एक फोटो भी अटैच की गई थी जिसमें मस्क की प्रोफाइल और यूजरनेम नजर आ रहा है और अकाउंट सस्पेंडेड दिख रहा है. यानी इस ट्वीट का मतलब है कि लिंडा याकारिनो ने पुराने सीईओ को प्लेटफार्म से ससपेंड कर दिया है. जिस यूजर ने भी लिंडा याकारिनो का ये अकाउंट बनाया है वो इसके जरिए चुटकी ले रहा है. 

बता दें, ट्विटर की गाइडलाइन के तहत प्लेटफार्म पर पैरोडी अकाउंट बनाएं जा सकते है लेकिन इनपर ये बात मेंशन होनी चाहिए. जैसे इस अकाउंट में यूजर ने ये साफ लिखा है कि ये लिंडा याकारिनो का पैरोडी अकाउंट है.

ट्विटर को अब तक मिलें 6 सीईओ 

एलन मस्क के एलान करने के बाद लिंडा याकारिनो ट्विटर की छठी सीईओ हैं. दरअसल, ट्विटर की स्थापना 2006 में इवान विलियम्स ने की थी. उनके साथ जैक डोर्सी ने भी कंपनी को खड़ा किया था और वे दोनों 2006 से 2008 तक कंपनी के सीईओ रहे थे. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और फिर डिक कोस्टोलो ने पद की जिम्मेदारी ली और करीब 5 सालों तक ट्विटर के सीईओ बने रहे. 2015 में उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया और जैक डोर्सी दोबारा कंपनी के सीईओ बने. हालांकि उनके दोबारा सीईओ बनने पर लोगों ने आपत्ति उठाई और उन पर कई गंभीर आरोप भी लगे जिसके बाद उन्होंने 2022 में पद से इस्तीफा दे दिया और फिर पराग अग्रवाल को कंपनी का सीईओ बनाया गया. 2022 अक्टूबर में ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने पराग अग्रवाल को निकाल दिया और फिर वे खुद कंपनी के सीईओ बने गए. बीते दिन उन्होंने ट्विटर के नए सीईओ का ऐलान किया है और वह जल्द इस पद से आधिकारिक तौर पर मुक्त हो जाएंगे.

 ट्विटर को लेकर मस्त का सबसे बड़ा फैसला

ट्विटर का टेकओवर करते ही एलन मस्क ने कंपनी को लेकर जो सबसे बड़ा फैसला लिया वह था पेड वेरिफिकेशन का. दरअसल, एलन मस्क ने फ्री ब्लू चैकमार्क सिस्टम को खत्म कर ट्विटर ब्लू की घोषणा की थी और वेरिफिकेशन को पेड किया था. ट्विटर पर अब ब्लू टिक के लिए लोगों को हर महीने कंपनी को कुछ चार्ज देना होता है. वेब यूजर्स को 650 रुपये और एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स को 900 रुपये का भुगतान हर महीने कंपनी को करना होता है.

यह भी पढ़ें: टेक्नोलॉजी की तरफ भारत का एक और कदम, इस शहर में ओपन किया पहला वर्चुअल रियलिटी पार्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget