एक्सप्लोरर

इस कंपनी की गाड़ियों में मिलेगा ChatGPT, ड्राइवर को बस बोलना है और AI फटाफट देगा सारे जवाब

ChatGPT in Car: चैट जीपीटी अब मोबाइल के बाद गाड़ियों में आ गया है. इस फेमस ऑटोमोबाइल कंपनी ने चैट जीपीटी को बीटा फेज में गाड़ियों में लॉन्च करना शुरू कर दिया है.

Mercedes Benz has added ChatGPT: चैट जीपीटी के बाद AI ने तेजी से मार्किट में पहचान बनाई और आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई जगह आ चुका है. टीवी स्टूडियो में स्मार्ट AI एंकर हों या ऐप्स और सर्विसेज में AI सपोर्ट, सभी जगह AI का कमाल देखने को मिल रहा है. इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि अब चैट जीपीटी मोबाइल के बाद गाड़ियों में आने वाला है. यानि गाड़ियों में भी चैट जीपीटी का सपोर्ट मिलेगा. फेमस वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने इसकी शुरुआत अपने गाड़ियों से कर दी है.

9 लाख से ज्यादा गाड़ियों में मिलेगा सपोर्ट

कम्पनी ने कहा कि चैटजीपीटी को गाड़ियों में जोड़ने से एमबीयूएक्स वॉयस असिस्टेंट के जरिए हे मर्सिडीज के माध्यम से वॉइस कंट्रोल और भी सहज हो जाएगा. MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस 9,00,000 से अधिक वाहनों के लिए ये वैकल्पिक बीटा प्रोग्राम 16 जून, 2023 से अमेरिका में शुरू हो गया है और यूजर्स इस प्रोग्राम में मर्सिडीज ऐप या सीधे अपनी गाड़ी के वॉइस अस्सिटेंस से 'हे मैं बीटा प्रोग्राम में शामिल होना चाहता हूं' बोलकर शामिल हो सकते हैं. मर्सिडीज-बेंज ग्रुप एजी के सीटीओ और डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य मार्कस शेफर ने कहा कि कंपनी का ये बीटा प्रोग्राम चैट जीपीटी की क्षमताओं के साथ नेविगेशन प्रश्नों, मौसम रिक्वेस्ट और अन्य सभी चीजों को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बातचीत को और नेचुरल बनाना है ताकि यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाया जा सके.

कंपनी ने ये भी कहा कि चैट जीपीटी के इंटीग्रेशन से ड्राइवरों और यात्रियों को खेल और मौसम के अपडेट प्राप्त करने में मदद मिलेगी. साथ ही AI आस-पास के सवालों के भी जवाब देगा और यहां तक ​​​​कि यूजर्स स्मार्ट घरों को भी नियंत्रित कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Fraud: पैसों के चक्कर में आप मत करना ये गलती, मुंबई के शख्स ने लालच में इस तरह गवाएं 1.25 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget