एक्सप्लोरर

FB, Insta के बाद अब ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा लॉन्च करेगा नया ऐप, सबसे खास बात ये रहेगी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ट्विटर को टक्कर देने के लिए एक नया ऐप तैयार कर रही है. इस ऐप पर लोग इंस्टाग्राम यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन कर पाएंगे. 

Twitter Rival: ट्विटर का टेकओवर जबसे एलन मस्क ने किया है तब से लगातार ये सुर्खियों में बना हुआ है. कभी दफ्तर से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, तो कभी प्लेटफार्म डाउन हो रहा है. टेकओवर के बाद से एलन मस्क कंपनी के 75% कर्मचारियों को निकाल चुके हैं. इतना सब होने के बावजूद भी लोगों के पास इंस्टेंट टेक्स्ट शेयर करने के लिए एकमात्र प्लेटफार्म ट्विटर ही है. लेकिन इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ट्विटर को टक्कर देने के लिए एक नए ऐप पर काम कर रही है जो डिसेंट्रलाइज्ड होगा. इसका कोड नेम P92 रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस ऐप की ब्रांडिंग इंस्टाग्राम के अंडर करेगी और लोग इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड की मदद से इस ऐप में भी लॉगिन कर पाएंगे. 

फिलहाल इस ऐप पर काम जारी है. कहा जा रहा है कि ट्विटर की तरह ही लोग इस ऐप पर भी टेक्स्ट, वीडियो, लोगों को फॉलो आदि चीजें कर पाएंगे. ऐप से जुड़ी बाकी जानकारी आने वाले समय में कंपनी जारी कर सकती है. यदि मेटा नया ऐप लेकर आता है तो ट्विटर को एक तगड़ा कंपटीशन मिलेगा क्योंकि लगातार ट्विटर में कई तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं और लोग इसका विकप्ल्प चाहते हैं.

ट्विटर के सीईओ भी ला चुके हैं नया ऐप 

ट्विटर के फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी भी एक नया ऐप लेकर आए हैं जिसे ब्लू स्काई नाम दिया गया है. यह ऐप भी हूबहू ट्विटर की तरह दिखता है और फिलहाल एपल ऐप स्टोर पर मौजूद है. ट्विटर जहां यूजर्स को 'Whats is happening' का मैसेज दिखाता है तो जैक डोर्सी का ये नया ऐप 'What's up' पर फोकस करता है. फिलहाल ये ऐप कुछ लोगों को टेस्टिंग के लिए ऑफर किया जा रहा है.

पिछले साल 44 अरब डॉलर में खरीदा था ट्विटर

एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर महीने में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था. ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने कंपनी के सीईओ, सीएफओ और पॉलिसी हेड समेत हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. टेकओवर करने के बाद से लगातार ट्विटर मंदी से गुजर रहा है और इसी बात का फायदा अब अन्य कंपनियां या लोग उठाना चाहते हैं.

यह भी पढें: कमरे को ठंडा नहीं कर रहा AC? तो ये काम कर कीजिए... फिर एकदम चिल्ड होगा कमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत
ChatGPT बन गई दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, अब केवल टिकटॉक है आगे
ChatGPT बन गई दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, अब केवल टिकटॉक है आगे
आईफोन प्रो मॉडल्स में टाइटैनियम की जगह एल्युमिनियम क्यों देने लगी ऐप्पल? कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे आप!
आईफोन प्रो मॉडल्स में टाइटैनियम की जगह एल्युमिनियम क्यों देने लगी ऐप्पल? कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे आप!

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget