एक्सप्लोरर

क्रिएटर्स की मौज! Instagram पर आने के लिए Meta दे रही 43 लाख रुपये, करने होंगे बस ये काम

Meta कंटेट क्रिएटर्स पर पैसे की बौछार कर रही है. दरअसल, कंपनी अधिक फॉलोअर्स वाले कंटेट क्रिएटर्स को इंस्टाग्राम रील्स पर लाना चाहती है. इसके लिए वह हर महीने 43 लाख रुपये तक देने को तैयार है.

Meta ने क्रिएटर्स की मौज कर दी है. अमेरिका में TikTok के भविष्य पर मंडराते हुए बादलों को देखते हुए Meta क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए वह TikTok के क्रिएटर्स को हर महीने 43 लाख रुपये तक देने को तैयार है. दरअसल, मेटा शॉर्ट-वीडियो फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत करना चाह रही है. इसके चलते वह अधिक से अधिक क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रही है. आइये पूरी खबर जानते हैं.

अमेरिका में टिकटॉक का भविष्य निश्चित नहीं

राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए अमेरिका ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया था. नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनी को राहत देते हुए कुछ दिन की मोहलत दी है. अब अमेरिकी कंपनियां टिकटॉक को खरीदना चाह रही हैं, लेकिन अभी तक किसी नाम पर सहमति बनती नहीं दिख रही है. ऐसे में टिकटॉक का अमेरिका में क्या भविष्य होगा, यह कहना मुश्किल है.

Meta दे रही क्रिएटर्स को मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को हर महीने 2-43 लाख रुपये देने को तैयार हैं, बशर्तें वो इंस्टाग्राम ज्वॉइन करते हैं. इस ऑफर के लिए क्रिएटर्स को कम से कम तीन महीनों तक अपना कंटेट केवल इंस्टाग्राम रील्स पर पोस्ट करना होगा. ये वीडियो 15 सेकंड से लेकर 3 मिनट तक के हो सकते हैं. क्रिएटर्स को मिलने वाला पैसा फॉलोअर्स की संख्या और एंगेजमेंट लेवल आदि पर निर्भर करेगा. इसके अलावा उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट यूट्यूब और टिकटॉक आदि प्लेटफॉर्म पर भी प्रमोट करना होगा ताकि अधिक से अधिक लोग उन्हें फॉलो कर सकें.

बड़े क्रिएटर्स के लिए पैसा ही पैसा

बड़े क्रिएटर्स के लिए मेटा और मोटा पैसा दे रही है. ऐसे क्रिएटर्स को हर महीने 10 रील्स अपलोड करनी होंगी और इसके लिए वो 6 महीने में करीब 1.5 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं. हालांकि, कुछ क्रिएटर्स इसके लिए तैयार नहीं दिख रहे. वे मेटा की अन्य प्लेटफॉर्म्स की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक कंटेट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की शर्त से सहमत नहीं हैं, वहीं कुछ इस मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-

ये कंपनियां देती हैं सबसे लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट, Smartphone को होते हैं कई फायदे, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 17e Launched: 48MP कैमरा और सैटेलाइट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ iPhone 17e, जानिए किससे होगा मुकाबला और कितनी है कीमत
48MP कैमरा और सैटेलाइट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ iPhone 17e, जानिए किससे होगा मुकाबला और कितनी है कीमत
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget