एक्सप्लोरर

Facebook और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पाएंगे न्यूड तस्वीरें, बदलने जा रहा है ये नियम

मेटा (Meta) जल्द ही अपने नियम में बदलाव करने जा रहा है. जिसमें व्यूवर्स फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर न्यूड ब्रेस्ट वाली तस्वीरें पोस्ट कर पाएंगे.

फेसबुक (Facebook) पर अब आपको न्यूड ब्रेस्ट की तस्वीरें दिखाई दें तो बिल्कुल भी घबराने वाली बात नहीं है. दरअसल, मेटा (Meta) जल्द ही अपने फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर फोटो पोस्ट करने के कुछ नियम कानून में बदलाव करने जा रहा है. मेटा की ओवरसाइट बोर्ड ने अपने कड़े नियम में बदलाव लाते हुए यह फैसला किया है कि अब व्यूवर्स खासकर महिला अपने ब्रेस्ट की न्यूड फोटोज पोस्ट कर पाएंगी. दरअसल मेटा ने इसलिए यह फैसला लिया क्योंकि फेसबुक और इंस्टाग्राम ब्रेस्ट फीडिंग कराती हुई महिला की तस्वीरें बैन कर देती थी. वहीं इस प्रतिबंध के खिलाफ ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं या ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर महिलाओं ने मेटा ऑफिस के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और उनका कहना था कि वह पोर्नोग्राफर है क्या? जो उनके साथ इस तरीके से व्यहवहार किया जा रहा है. महिलाओं ने साल 2008 में मेटा ऑफिस के बाहर इस आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था. 

ओवरसाइट बोर्ड ने मेटा को दी सलाह

ओवरसाइट बोर्ड ने मेटा सलाह दी है कि महिलाओं और ट्रांसजेटर लोगों की न्यूड ब्रेस्ट वाली फोटोज पर लगे बैन पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए. आपको बता दें कि ओवरसाइट बोर्ड में शिक्षाविदों, राजनेताओं और पत्रकारों का एक ग्रुप होता है, जो कंपनी को उसके कंटेंट-मॉडरेशन से संबंधित पॉलिसी पर सलाह देते हैं. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का सम्मान करने के लिए ओवरसाइट बोर्ड ने मेटा को अपनी एडल्ट न्यूडिटी से संबंधित नियमों को बदलने का सुझाव दिया है.

लिंग और जेंडर के आधार पर कोई भी नियम बनाना गलत है

ओवरसाइट बोर्ड ने मेटा को सलाह दिया है कि वह फोटो पोस्ट करने को लेकर जो नियम बनाई है उसके उद्देश्य को व्यूवर्स के सामने स्पष्ट रूप से रखें. ताकि इससे एडल्ट न्यूडिटी को कंट्रोल भी किया जा सके और लोगों के साथ किसी भी तरह के भेदभाव को रोका जा सके. ओवरसाइट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का हवाला देते हुए कहा कि लिंग, जेंडर के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव करना गलत है. और यह सोशल साइट सभी लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है. इसलिए उनके हित को ध्यान में रखना चाहिए. ऐसा कोई भी नियम नहीं बनाना चाहिए जिससे दूसरे जेंडर और लिंग के लोग खुद को उपेक्षित महसूस करें. 

ट्रांसजेंडर के शिकायत के बाद मेटा ने लिया ये फैसला

मेटा के इस फैसले में एक घटना का बहुत बड़ा रोल माना जा रहा है. दरअसल, ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी कम्युनिटी के एक कपल ने न्यूड फोटो पर बैन लगाने के खिलाफ ओवरसाइट बोर्ड से संपर्क किया. और मेटा के फैसले के खिलाफ अपनी बात रखी. इस कपल ने मेटा पर आरोप लगाया कि उन्होंने साल 2021 और 2022 में इंस्टाग्राम पर 2 अलग-अलग कंटेंट वाली फोटो पोस्ट की थी. एक फोटो के कैप्शन में ट्रांसजेंडर कपल ने फोटो पोस्ट करते हुए ट्रांसजेंडर की हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर की थी. दूसरी तस्वीर में लिंग पुष्टी सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट की थी. लेकिन मेटा ने दोनों पोस्ट को सेक्सुअल सॉलिसिटेशन कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों पोस्ट को हटा दिया. इन कपल ने बताया कि दोनों पोस्ट में ब्रेस्ट के निप्पल ढके हुए थे और पूरी सूचना हेल्थ को लेकर थी लेकिन तब भी इसे हटा दिया गया. इन दोनों को पोस्ट को इसलिए हटा दिया गया क्योंकि उसमें ब्रेस्ट दिखाई दे रहा था. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर क्यों ब्रेस्ट की फोटो पोस्ट की गई थी. 

इस पूरे मामले पर मेटा के ओवरसाइट बोर्ड ने कहा कि कोई भी नियम बनाने से पहले मेटा को संवेदनशील होना चाहिए कि इसकी पॉलिसी या नियम लोगों के बीच भेदभाव तो नहीं फैला रही. बोर्ड ने साफ कहा कि मेटा की ए़डल्ट न्यूडिटी को लेकर बनाए हुए पॉलिसी महिलाएं, ट्रांसजेंडर, नॉन-बाइनरी लोगों के लिए किसी भी तरह की प्रॉब्लम नहीं बननी चाहिए. ताकि वह अपनी बात भी न कह सके. मेटा को ऐसा प्लेटफॉर्म बनना है. जिस पर हर व्यूवर्स खुद को एक सामान महसूस करें.

उदाहरण के लिए मेटा के इस तरह के बैन उन लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है जहां महिलाएं पारंपरिक रूप से बिना कपड़ों की घूमती हैं. जिन्हें LGBTQI+ के रूप में पहचान करते हैं, ऐसे नियम से इस कम्युनिटी वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं. मेटा की नीतियों का उल्लंघन नहीं करने और कंटेंट का ध्यान रखने के लिए बोर्ड ने सलाह दी है. बोर्ड ने एडल्ट न्यूडिटी को लेकर मेटा को अपना नजरिया बदलने की सलाह दी. 

ये भी पढ़ें: Shilajit: शिलाजीत के नाम से अगर दिमाग में आता है ये खयाल, तो लिस्ट देखिए कितनी चीजों में है फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget