एक्सप्लोरर

JioPhone Next : खत्म हुआ सस्ते फोन का इंतजार, लोगों के लिए जल्द खुलेगी बुकिंग

अगर आप कम कीमत पर अच्छे फोन की तलाश में हैं तो इस दिवाली यह इंतजार खत्म होने वाला है. 4 नवंबर को जियोफोन नेक्स्ट लॉन्च होगा. तमाम फीचर्स से लैस यह 5जी स्मार्टफोन 3 से 5 हजार रुपये तक में मिल सकता है.

कम बजट में ज्यादा फीचर्स के साथ 5जी फोन की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार दिवाली पर खत्म होने वाला है. दरअसल जियो इंफोकॉम अपने बहुप्रतीक्षित फोन जियो नेक्स्ट को 4 नवंबर को दिवाली के खास मौके पर लॉन्च कर देगा. इसके बाद यह मोबाइल बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगा. पहले इसकी लॉन्चिंग 10 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन कंपोनेंट की कमी की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया था. अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग दिवाली पर करने का ऐलान कर दिया है. 

फोन में क्या होगा खास

भारत में डेटा क्रांति लाने व टेलिकॉम कंपनियों के बीच टॉप प़ॉजिशन हासिल करने के बाद जियो मोबाइल सेक्टर में भी अपना दबदबा बनाना चाहती है. यही वजह है कि वह कम दाम में ज्यादा फीचर्स वाले फोन लेकर आ रही है. इस बार कंपनी ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए जियो नेक्स्ट के जरिये बहुत कम कीमत पर स्मार्टफोन लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है. इसकी सारी खासियतें अभी साफ नहीं हुईं हैं, लेकिन कुछ फीचर्स को लेकर बाजार में चर्चा है. आइए जानते हैं इस फोन में क्या खास हो सकता है.

  • फोन का डिस्प्ले 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है.
  • इसमें एचडी प्लस डिस्प्ले की सुविधा मिलेगी.
  • फोन का स्क्रीन 5.5 इंच का होगा.
  • स्पीड बेहतर बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम की सुविधा दी जा सकती है.
  • यह एंड्रॉयड फोन प्रगति ओएस पर काम करेगा.
  • फोन में आपको गूगल व जियो के ऐप इनबिल्ट इंस्टॉल मिलेंगे.
  • जियो नेक्स्ट के कैमरे को लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी का कहना है कि हम बेहतर फीचर्स देंगे. इसी क्रम में बिल्ट इन पोर्ट्रेट मोड फोटो, डीएसएलआर कैमरे की तरह बैकग्राउंड को ब्लर करने व कम रोशनी में बेहतर फोटो के लिए नाइट मोड की खासियत इसके कैमरे में होगी.
  • इस फोन में एक और बड़ी खासियत होगी वॉयस असिस्टेंट. इसके जरिये यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद जानकारी, ऐप को लॉन्च करने, अलग-अलग सेटिंग व नेट से अन्य कंटेंट को एक्सेस कर सकेंगे.

कितनी हो सकती है कीमत

वैसे तो कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत आउट नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन बाजार में 3000 से 3500 रुपये के बीच में मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें

Amazon Festival Sale: पुराना टीवी देकर घर में 65 इंच के स्मार्ट टीवी के संग मनाएं दिवाली, एमेजॉन की सेल पर 50K से कम में खरीदें 65 इंच का बड़ा टीवी

PhonePe Processing Fee: PhonePe पर मोबाइल रिचार्ज अब नहीं रहा फ्री, देनी होगी प्रोसेसिंग फी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget