एक्सप्लोरर

Motorola New SmartPhone: मार्केट में जल्द दस्तक देगा Motorola का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन

Motorola इस साल एज 30 अल्ट्रा (Motorola Edge 30 Ultra) फ्लैगशिप फोन की लॉन्चिंग कर सकता है. इस फोन की सबसे बड़ी खास बात इसका 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जो अब तक किसी में नहीं है.

Motorola New Phone: मोटोरोला (Motorola) स्मार्टफोन (Smartphone) मार्केट में पुराना नाम है. कंपनी के कई फोन बाजार में हिट रहे हैं. इसी कड़ी में मोटोरोला एक और फोन पर काम कर रहा है. यह मॉडल कई मायनों में खास होने वाला है. काफी समय से इस फोन को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा (Motorola Edge 30 Ultra) फ्लैगशिप फोन की लॉन्चिंग जल्द कर सकती है. इस फोन को फ्रंटीयर (Motorola Frontier) कोडनेम दिया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या होगा खास.

फोन पर एक नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी फ्रंटीयर कोडनेम/एज 30 अल्ट्रा (Motorola Edge 30 Ultra) पर लगभग सभी काम कर चुकी है. यह फोन मोटो एज एक्स 30 (Motorola Edge X 30) का अपडेटेड वर्जन होगा. इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा (Camera) हो सकता है. अभी तक इतने सेंसर वाला कैमरा फोन मार्केट में नहीं है. 

ये भी पढ़ें : Smartphone की स्टोरेज हो गई फुल? ऐसे होगी झटपट खाली, चलने लगेगा मलाई की तरह

इस फोन में और क्या होगा खास

इस फोन में 6.674 इंच का OLED कर्व्ड एज डिस्प्ले मिलेगा, जो फुल HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आएगा. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले (Display) होगा. चर्चा है कि फोन का फ्रंट कैमरा 60 मेगापिक्सल का होगा और यह OV60A ओम्नी विजन कैमरा होगा. यह नया मॉडल स्नेपड्रैगन (Snapdragon) 8 जेन 1 चिप पर चलेगा. इस फोन की सबसे खास बात इसका बैक कैमरा ही है. इस पर नजर डालें तो बैक पैनल में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा. यह फोन दो वेरियंट के साथ बाजार में उतर सकता है. एक मॉडल 8जीबी रैम+ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला होगा, तो दूसरा 12 जीबी रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला.

ये भी पढ़ें : E-Sim Trick: जानिए क्या होता है ई-सिम? एक साथ फोन में कैसे चलाएं 5 फोन नंबर

फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा

रिपोर्ट की मानें तो कैमरे के अलावा इसकी दूसरी खासियत फास्ट चार्जिंग है. इसमें 125w का फास्ट चार्जर (Fast Charging Phone) होगा,  जो वायर को सपोर्ट करेगा. इसमें 50 w का वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन भी मिलेगा.

इनसे होगा मुकाबला

मोटोरोला के Motorola Edge 30 Ultra का मुकाबला Vivo V23 Pro और OnePlus 8T से होगा. अगर Vivo V23 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का बैक कैमरा मिलता है. वहीं इसका फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. इसकी कीमत 38990 रुपये के आसपास है. इसके अलावा इस फोन का मुकाबला OnePlus 8T से भी होगा. इसमें आपको 71 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है. इसकी कीमत 38999 रुपये है. कैमरे के लिहाज से ये फोन शानदार है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया फोन लेना है तो इस हफ्ते शुरू होगी इन नए स्मार्टफोन्स की बिक्री, लिस्ट में iPhone 17e भी शामिल
नया फोन लेना है तो इस हफ्ते शुरू होगी इन नए स्मार्टफोन्स की बिक्री, लिस्ट में iPhone 17e भी शामिल
Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग में कुछ ही घंटे बाकी, लॉन्च से पहले यहां जान लें सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग में कुछ ही घंटे बाकी, लॉन्च से पहले यहां जान लें सारी डिटेल्स
Google Pixel 10a हो गया लॉन्च, कब शुरू होगी बिक्री? जानें सबसे सस्ते पिक्सल फोन से जुड़ी हर जानकारी
Google Pixel 10a हो गया लॉन्च, कब शुरू होगी बिक्री? जानें सबसे सस्ते पिक्सल फोन से जुड़ी हर जानकारी
iPhone 17e vs Google Pixel 10a: दोनों अपकमिंग फोन में से कौन-सा होगा ज्यादा दमदार, यहां जानें सारी डिटेल्स
iPhone 17e vs Google Pixel 10a: दोनों अपकमिंग फोन में से कौन-सा होगा ज्यादा दमदार, यहां जानें सारी डिटेल्स

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget