एक्सप्लोरर

Redmi से लेकर OnePlus तक! ये हैं 20 हजार रुपये की रेंज में आने वाले 5G Smartphones, जानें फीचर्स

Smartphones Under 20K: भारतीय मार्केट में 5G Smartphones की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है. अब लोग कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को खरीदना पसंद करते हैं.

Smartphones Under 20K: भारतीय मार्केट में 5G Smartphones की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है. अब लोग कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को खरीदना पसंद करते हैं. वहीं अब साल खत्म होने वाला है, तो आइए जानते हैं कि 20 हजार रुपये की रेंज में आने वाले कौन से स्मार्टफोन्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. इस लिस्ट में वनप्लस (OnePlus) से लेकर रेडमी (Redmi) के स्मार्टफोन्स तक शामिल है.

Redmi Note 13 Pro 5G

इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज मिल जाता है. कंपनी का ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन माना जाता है. इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी देखने को मिल जाता है. फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. पावर के लिए डिवाइस में 5100mAh की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है. साथ ही ये फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. इसकी कीमतों की बात करें तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट (Flipkart) पर इस स्मार्टफोन को 18,225 रुपये में खरीदा जा सकता है.

OnePlus Nord CE4 Lite 5G

OnePlus का ये स्मार्टफोन भी एक शानदार स्मार्टफोन माना जाता है. इस फोन में कंपनी ने 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज उपलब्ध कराया है. वहीं फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया हुआ है. डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है. पावर के लिए डिवाइस में 5500mAh की तगड़ी बैटरी उपलब्ध कराई गई है जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. कीमतों की बात करें तो फ्लिपकॉर्ट पर यह स्मार्टफोन महज 18,190 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसे आप अच्छे डिस्काउंट पर भी खरीद सकते हैं.

Realme Narzo 70 Pro

रियलमी का यह फोन स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया हुआ है. वहीं ये फोन 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. फ्लिपकॉर्ट पर इस स्मार्टफोन को 17,613 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. यह भी एक बेहतरीन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन माना जाता है.

iQOO Z9

iQOO Z9 गेमिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें Dimensity 7200 प्रोसेसर उपलब्ध कराया गया है. साथ ही फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. वहीं फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया हुआ है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 44W के फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Flipkart पर इस स्मार्टफोन की कीमत 17,986 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें:

iQOO 13 से लेकर Vivo X200 सीरीज तक, दिसंबर 2024 में लॉन्च होंगे ये 5 धांसू फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
Embed widget