एक्सप्लोरर

Nothing CMF Phone 2 Pro Launch: 18,999 रुपये में प्रीमियम लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस, जानें क्यों बन सकता है बेस्ट बजट स्मार्टफोन

CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो आपको पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी. इसके अलावा, 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन को बहुत जल्दी चार्ज किया जा सकेगा.

Nothing ने अपने नए स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro को 28 अप्रैल को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन कंपनी के बजट स्मार्टफोन CMF Phone (1) का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

खास बात ये है कि CMF Phone 2 Pro की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जो 8GB RAM+128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है और काफी बजट फ्रेंडली भी है. जबकि 8GB + 256GB मॉडल आपको 20,999 रुपये में मिल जाएगा. 

शानदार डिजाइन और रंग

यह फोन आपको नया और आकर्षक ऑरेंज कलर का मिलेगा, जो कि काफी अट्रैक्टिव है. इसके अलावा, फोन में डुअल-टोन फिनिश है, जिससे इसका लुक और भी स्टाइलिश हो जाता है. जैसे पिछले फोन में 'मॉड्यूलर डिजाइन' था, वैसे ही इस फोन में भी आपको वो फीचर मिलेगा, जिसमें स्क्रूज और एक्सेसरी अटैच करने की सुविधा दी गई है.

शानदार डिस्प्ले और यूनीक बटन

फोन में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसका मतलब है कि आपको स्क्रीन पर हर काम बहुत स्मूद और फ्लूइड मिलेगा. इसके अलावा, इस फोन में एक अतिरिक्त फिजिकल बटन दिया गया है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. इस बटन से आप फोटो खींच सकते हैं, स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ साथ और भी कई काम कर सकते हैं.

फोन के कैमरे के बारे में जान लीजिए

CMF Phone 2 Pro में 'ट्रिपल कैमरा सेटअप' है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा,  50MP का टेलीफोटो लेंस (2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. 

यह कैमरा सिस्टम आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देता है, जिससे आप अपनी वीडियो को एक नए लेवल पर कैप्चर कर सकते हैं. इसके साथ ही, फोन में एक बेहतरीन सेल्फी कैमरा भी मिलेगा, जिससे आपके सेल्फी भी बेहतरीन आएंगे.

पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
CMF Phone 2 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है, जो इस फोन को बहुत पावरफुल बनाता है. इसके साथ आप आसानी से BGMI जैसे पॉपुलर गेम्स को 120fps पर खेल सकते हैं. इसके अलावा, फोन में 1000Hz टच सैंपलिंग रेट भी होगा, जिससे गेमिंग का एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो जाएगा. फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी, जो कि काफी स्पेस और दमदार परफॉर्मेंस देता है.

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

फोन में Android 15 बेस्ड Nothing OS 3 मिलेगा, जो एक बहुत ही क्लीन और बग-फ्री ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसमें आपको AI फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे Nothing का एक्सक्लूसिव 'Space' फीचर. यह फोन बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप्स या ब्लोटवेयर के आएगा, जिससे आपको एक बेहतरीन और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा.

बैटरी और चार्जिंग
CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो आपको पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी. इसके अलावा, 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन को बहुत जल्दी चार्ज किया जा सकेगा.

बॉक्स में मिलेगा चार्जर और केस
Nothing ने इस बार बॉक्स में चार्जर और केस देने का फैसला किया है, जो कि अब तक उनके स्मार्टफोन्स में नहीं दिया गया था. इसके साथ ही, बॉक्स में USB-C केबल और SIM इजेक्टर पिन भी मिलेगा.

इसी तरह के फीचर वाले इन फोन्स के बारे में जान लीजिए 

  • iQOO Z9 5G- 50MP कैमरा, Dimensity 7200 प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है.
  • Realme Narzo 70 Pro 5G- 50MP Sony IMX890 कैमरा, 120Hz AMOLED स्क्रीन और 5000mAh बैटरी के साथ आता है.
  • Redmi Note 13 Pro 5G- 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही है OpenAI, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत
ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही है OpenAI, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा
माइक के आगे फोम कवर क्यों लगा होता है? जानिये इसके काम और फायदे
माइक के आगे फोम कवर क्यों लगा होता है? जानिये इसके काम और फायदे
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, गूगल ने दूर किए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, गूगल ने दूर किए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget