एक्सप्लोरर

Nothing ने लॉन्च किया CMS Buds और Neckband Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing CMS Buds: नथिंग ने आज भारत में अपने सबसे सस्ते फोन के साथ-साथ एक ईयरबड्स और नेकबैंड भी लॉन्च किया है. आइए हम आपको इन दोनों प्रॉडक्ट्स के बारे में बताते हैं.

Nothing: नथिंग ने आज भारत में अपनी सीएमएफ (CMF) ब्रांडिंग के जरिए भारत में कुछ नए ऑडियो प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया है. इन प्रॉडक्ट्स में CMF Buds, Neckband Pro ईयरफोन शामिल हैं. इन दोनों प्रॉडक्ट्स की कीमत 3000 रुपये से कम है. आइए हम आपको नथिंग के इन नए प्रॉडक्ट्स के बारे में बताते हैं.

बड्स और नेकबैंड की कीमत

नथिंग सीएमएफ बड्स (Nothing CMF Buds) की कीमत 2,499 रुपये है. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, क्रोमा और विजय सेल्स पर 8 मार्च की दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. हालांकि, इस बड्स को शुरुआत में खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी 200 रुपये का डिस्काउंट देगी, और वो इसे सिर्फ 2,299 रुपये में खरीद सकते हैं.

इसके अलावा नथिंग ने एक सीएमएफ नेकबैंक प्रो (CMF Neckband Pro) भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है, और इसकी बिक्री ऊपर बताए गए सभी प्लेटफॉर्म्स पर 11 मार्च की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस प्रॉडक्ट पर भी कंपनी ने शुरुआती कुछ लिमिटेड कस्टमर्स के लिए 200 रुपये का डिस्काउंट देने का फैसला किया है. लिहाजा, यूज़र्स इसे नेकबैंड को ऑफर्स के साथ 1,799 रुपये में खरीद सकते हैं. हालांकि, इन प्रॉडक्ट्स के कुछ लिमिटेड यूनिट्स की बिक्री 6 मार्च की दोपहर 12 बजे मिंत्रा पर की जाएगी.

CMF Buds के फीचर्स

नथिंग के सीएमएफ बड्स में चार एचडी माइक्रोफोन्स, क्लियर वॉयर टेक्नोलॉजी, और एक एडवांस्ड विंड नॉयस रिडक्शन एग्लोरिद्म दिया गया है, जिसकी वजह से कंपनी का दावा है कि इस बड्स से कॉलिंग बिल्कुल क्लियर होगी. इसमें 12.4mm के बायो-फाइबर ड्राइवर, और अल्ट्रा बैस टेक्नोलॉजी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि ये बड्स सिंगल चार्ज पर 8 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं, जिसे चार्जिंग केस के साथ 35.5 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक इस 10 मिनट चार्ज करने पर यूज़र्स 6.5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इस गैजेट को कंपनी ने डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ओरेंज कलर में पेश किया है.

CMS Neckband Pro के फीचर्स

नथिंग के इस नेकबैंड की बात करें तो इसमें हायब्रिड एएनसी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 50dB तक की नॉयस कैंसिलेशन ऑफर करती है. इसमें 13.6mm के डायाफ्राम ड्राइवर, अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी 2.0, और स्पेशियल ऑडियो इफेक्ट जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. इसे पानी, पसीना और धूल से बचाने के लिए IP55 रेटिंग भी मिली है.

कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 37 घंटे तक चलाया जा सकता है. यह फास्टचार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि यूजर्स इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके और ANC को ऑफ करके इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

Nothing Phone 2a हुआ लॉन्च, जानें कितनी कीमत में मिलेगा आर-पार दिखने वाला ट्रांसपेरेंट फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

वीडियोज

US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan
US-Israel Iran War: इन जगहों पर ईरान की रेंज में हैं अमेरिकी मिसाइलें | Khamenei | Netnyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget