एक्सप्लोरर

OnePlus 12R खरीदने वाले यूज़र्स को पूरा पैसा वापस कर रही कंपनी, जानें कारण और समझें मामला

OnePlus Smartphone: वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही OnePlus 12R को लॉन्च किया था. अब कंपनी इस फोन को खरीदने वाले यूज़र्स को रिफंड ऑफर कर रही है. आइए हम आपको इसके बारे में पूरी बात बताते हैं.

OnePlus 12R: वनप्लस ने इस साल के पहले महीने में नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया था, जिसके तहत कंपनी ने दो फोन को लॉन्च किया था. पहले फोन का नाम OnePlus 12 है और दूसरे फोन का नाम OnePlus 12R है. इन दोनों फोन की बिक्री भी शुरू हो चुकी है, लेकिन अब ख़बरें आ रही है कि OnePlus 12R के टॉप वेरिएंट को खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी रिफंड ऑफर कर रही है. इसका मतलब है कि जिन यूज़र्स ने OnePlus 12R के टॉप वेरिएंट यानी 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदा है, उन्हें कंपनी उस फोन का पैसा वापस कर रही है. आइए हम आपको इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं.

वनप्लस ने किया गलत प्रचार

दरअसल, वनप्लस ने अपने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था. इस फोन का पहला वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, और दूसरा वेरिएंट 16GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन के लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस फोन का टॉप वेरिएंट यानी 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में UFS 4.0 स्टोरेज फीचर दिया गया है, जो कि OnePlus 12 में भी मौजूद है. इसके अलावा कंपनी ने बताया था कि इस फोन का बेस वेरिएंट यानी 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में UFS 3.1 स्टोरेज वाला फीचर ही दिया गया है.

OnePlus 12R के टॉप वेरिएंट के लिए किया गया कंपनी का दावा गलत साबित हुआ और इस फोन का 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट UFS 3.1 स्टोरेज फीचर के साथ ही आता है, जो कि कंपनी के पुराने मॉडल यानी OnePlus 11R समेत मिड-रेंज के कई फोन में देखने को मिलता है. कंपनी के इस गलत प्रचार के कारण उन्हें अब इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को पूरा पैसा वापस करना पड़ रहा है.

यूज़र्स को देना पड़ रहा है रिफंड

वनप्लस के प्रेसिडेंड और सीओओ किंडर लियू ने इस समस्या के खिलाफ एक्शन लेते हुए एक फोरम पोस्ट में लिखा कि, "आपके धैर्य के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारी कस्टमर सर्विस को इस परिस्थिति से अवगत करा दिया गया है और वो पिछले कुछ हफ्तों में परेशान हुए ग्राहकों की मदद करेंगे."

उन्होंने आगे लिखा है कि, अगर आपने OnePlus 12R 256GB वेरिएंट खरीदा है और अपने फोन के फाइल सिस्टम टाइप की स्थिति पर चर्चा करना चाहते हैं, तो कृपया अपने सामान्य चैनल के माध्यम से ग्राहक सेवा से संपर्क करें. वे 16 मार्च 2024 तक आपको अगले स्टेप्स और रिफंड पाने में मदद करेंगे.

इससे पहले, वनप्लस के वरिष्ठ कार्यकारी ने गलत प्रचार के लिए खरीदारों से माफ़ी मांगी थी और इसे कंपनी की ओर से एक त्रुटि बताया गया था. इसके अलावा कंपनी ने ग्राहकों से धैर्य बनाए रखने और कंपनी को समर्थन करने की अपील की थी.

यह भी पढ़ें; iPhone यूज़र्स हो जाएं सावधान! हैकर्स ने ढूंढा फेस आईडी और बैंक अकाउंट डिटेल्स चुराने का नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
खामेनेई के करीबी, मदरसा के चीफ... कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें खामेनेई की मौत के बाद चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget