एक्सप्लोरर

PLI 2.0 आईटी हार्डवेयर स्कीम में 32 कंपनियों ने किया अप्लाई, देश में बनेंगे पीसी-लैपटॉप

एचपी, डेल, लेनोवो, फॉक्सकॉन, एसर और थॉमसन समेत अन्य कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है.

देश में आईटी हार्डवेयर प्रोडक्शन को लेकर सुगबुगाहट जारी है. इसके तहत पीएलआई 2.0 आईटी हार्डवेयर स्कीम (PLI 2.0 IT hardware scheme) के तहत 32 कंपनियों ने अप्लाई किया है. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बुधवार को यह जानकारी दी है. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एचपी, डेल, लेनोवो, फॉक्सकॉन, एसर और थॉमसन समेत अन्य कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है. इसमें 2,430 करोड़ रुपये के अनुमानित इंक्रीमेंटल निवेश के साथ प्रोडक्शन को तेज करना उद्देश्य है.

कई घरेलू कंपनियां भी शामिल

खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आईटी हार्डवेयर के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) 2.0 योजना (PLI 2.0 IT hardware scheme) के तहत 32 आवेदकों में डिक्सन टेक्नोलॉजीज, वीवीडीएन और नेटवेब जैसी कई घरेलू कंपनियां भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत अपेक्षित इंक्रीमेंटल प्रोडक्शन करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये है. वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि भारत एक विश्वसनीय सप्लाई चेन भागीदार और वैल्यू ऐडेड भागीदार के रूप में उभर रहा है. हार्डवेयर के लिए पीएलआई 2.0 की प्रतिक्रिया अनुमान से कहीं ज्यादा है.

75,000 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की उम्मीद

पीएलआई 2.0 से (PLI 2.0 IT hardware scheme) 2 लाख से ज्यादा अप्रत्यक्ष नौकरियों के साथ 75,000 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर काफी बढ़ जाएंगे. खबर के मुताबिक, इस योजना में लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पीसी, सर्वर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर डिवाइस शामिल हैं. आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 को 17,000 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ 29 मई को नोटिफाई किया गया था. वैष्णव ने कहा कि कंपनियां यहां आ रही हैं और अपनी लोकल सप्लाई चेन डेवलप करने पर काम कर रही हैं.

मैनुफैक्चरिंग इकोसिस्टम को व्यापक और गहरा बनाने की कवायद

लोकल इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग प्लेयर्स में, डिक्सन टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स ने पीएलआई 2.0 योजना (PLI 2.0 IT hardware scheme) के लिए अप्लाई किया है. आईटी मंत्रालय के मुताबिक, इस स्कीम से कम्पोनेंट्स और सब-असेंबली के लोकलाइजेशन को प्रोत्साहित करके और देश के भीतर सप्लाई चेन को डेवलप करने के लिए लंबी अवधि की परमिशन देकर मैनुफैक्चरिंग इकोसिस्टम को व्यापक और गहरा बनाने की उम्मीद है. स्कीम में सेमीकंडक्टर डिजाइन, आईसी मैनुफैक्चरिंग और पैकेजिंग को भी आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 (PLI IT hardware scheme) के प्रोत्साहन कम्पोनेंट्स के तौर पर शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें

इंस्टाग्राम लाएगा नया फीचर, क्रिएटर्स इस तरह कर सकेंगे स्टोरीज को और सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें
लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें
Apple iPhone 17e vs iPhone 16e: ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स
Apple iPhone 17e vs iPhone 16e: ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स
iPhone 17e हुआ लॉन्च, इन फीचर्स ने किया निराश, लेकिन इन कारणों से खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
iPhone 17e हुआ लॉन्च, इन फीचर्स ने किया निराश, लेकिन इन कारणों से खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
स्पैम पर बड़ी मार! Google के साथ इस टेलिकॉम कंपनी ने मिलाया हाथ, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा
स्पैम पर बड़ी मार! Google के साथ इस टेलिकॉम कंपनी ने मिलाया हाथ, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget