एक्सप्लोरर

साइबर अटैक की चपेट में आए 300 से ज़्यादा बैंक, UPI-ATM सर्विस ठप

टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सी-एज टेक्नोलॉजीस पर साइबर अटैक हुआ है. इससे देशभर के करीब 300 छोटे बैंक और फाइनेंशियल इन्स्टीट्यूशन्स का बैंकिंग से जुड़ा कामकाज ठप पड़ गया है.

Cyber Attack on Banks: टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सी-एज टेक्नोलॉजीस पर साइबर अटैक हुआ है. इससे देशभर के करीब 300 छोटे बैंक और फाइनेंशियल इन्स्टीट्यूशन्स का बैंकिंग से जुड़ा कामकाज ठप पड़ गया है. यहां तक कि ग्राहक ATM से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं. वहीं, UPI से अमाउंट ट्रांसफर करने में भी समस्याओं  का सामना करना पड़ रहा है. 

अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तकनीकी समस्या का असर न सहकारी बैंकों और ग्रामीण क्षेत्रीय बैंकों के ग्राहकों पर पड़ा है, जो SBI और TCS के जॉइंट वेंचर सी-एज टेक्नोलॉजीस पर निर्भर हैं. हालांकि, अन्य बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.

दरअसल, सी-एज टेक्नोलॉजीज के सिस्टम में सेंधमारी का पता चलने के बाद बीते दो दिनों से इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों के अनुसार, बड़ी पैमेंट सिस्टम की सुरक्षा के लिए सी-एज सिस्टम को अलग करना पड़ा है. इसके साथ ही जरूरी सावधानियां भी बरती गई हैं. भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के चेयरमैन दिलीप संघानी ने कहा कि गुजरात के 17 जिला सहकारी बैंकों समेत देश भर के लगभग 300 बैंक पिछले दो-तीन दिनों से समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैंकों को 29 जुलाई से परेशानी हो रही है और सॉफ्टवेयर कंपनी के अधिकारी इसे तकनीकी खराबी बता रहे हैं.   

क्या है रैनसमवेयर?

दरअसल, रैनसमवेयर एक तरह का मालवेयर होता है, जो आपके कंप्यूटर में घुसकर एक्सेस हासिल करता है. वो आपके सभी फाइल को एन्क्रिप्टेड कर देता है. साथ ही डेटा और एक्सेस वापस देने के एवज में फिरौती की मांग करता है.

भारत में बड़े रैनसमवेयर हमले कब कब हुए?

मई 2017 में दुनियाभर के दर्जनों देशों में वानाक्राई रैनसमवेयर का हमला हुआ था. इसमें 2 लाख से ज्यादा सिस्टम प्रभावित हुए थे. भारत भी इसमें शामिल था. हैकर्स ने कंप्यूटर सिस्टम लॉक कर 300 से 600 डॉलर जमा करने की बात कही थी. इस हमले में अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था.

इसके बाद साल 22 मार्च 2018 को त्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पंचकुला स्थित हेड ऑफिस के कंप्यूटर में एक मैसेज आया. मैसेज में लिखा था कि आपका कंप्यूटर हैक हो गया है. इसके बदले 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जिसे बिटकॉइन के माध्यम से जमा करना था. हालांकि, निगम ने एक हफ्ते के भीतर ही सिस्टम रिस्टोर कर लिया. 

इसके बाद साल 2019 में, 29 अप्रैल को तेलांगाना और आंध्र प्रदेश स्टेट पॉवर यूटिलिटी पर रैनसमवेयर हमला हुआ. इसके बाद सिस्टम पर हैकर्स ने पूरा कंट्रोल किया और बिटकॉइन के माध्यम से फिरौती मांगी. हालांकि, बाद में सिस्टम रिस्टोर कर लिया गया.

ये भी पढ़ें-

First Mobile Call in India: 29 साल पहले आज ही के दिन भारत में पहली बार हुई थी मोबाइल कॉल, इन शख्स ने की थी शुरूआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब WhatsApp चलाने के लिए देना पड़ेगा पैसा? जानिए पेड प्लान से क्या बदल जाएगा
क्या अब WhatsApp चलाने के लिए देना पड़ेगा पैसा? जानिए पेड प्लान से क्या बदल जाएगा
कॉल पर नहीं सुनाई दे रही आवाज, इस कंपनी के यूजर हो गए तंग, जानें क्यों आ रही दिक्कत
कॉल पर नहीं सुनाई दे रही आवाज, इस कंपनी के यूजर हो गए तंग, जानें क्यों आ रही दिक्कत
MacBook Neo, Air M5 या Air M4? Apple के तीन लैपटॉप में कौन है सबसे दमदार और किसे खरीदना होगा समझदारी!
MacBook Neo, Air M5 या Air M4? Apple के तीन लैपटॉप में कौन है सबसे दमदार और किसे खरीदना होगा समझदारी!
एक लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? जानिए कैसे होती है YouTube Video से कमाई
एक लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? जानिए कैसे होती है YouTube Video से कमाई

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget