एक्सप्लोरर

RBI लॉन्च करेगा Digital Rupee, कैश रखने का झंझट खत्म, जानें इसके फायदे

RBI आज (1 नवंबर 2022) को डिजिटल करेंसी (Digital Rupee) को लॉन्च करेगा. इसे फिलहाल होलसेल ट्रांजेक्शन के लिए लाया गया है. सरकार जल्द डिजिटल रुपी को रिटेल सेगमेंट के लिए भी रोल आउट करेगी.

Digital Rupee: आरबीआई आज डिजिटल रुपी लॉन्च करेगा. भारतीय रिजर्व बैंक इस डिजिटल रुपी को सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होलसेल सेगमेंट में लॉन्च करेगा. कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक रिटेल सेगमेंट के डिजिटल रुपी को अगले महीने लॉन्च कर सकता है. रिटेल सेगमेंट के डिजिटल रुपी को चुनिंदा जगहों और क्लोज ग्रुप कस्टमर्स और मर्चेंट के लिए पेश किया जाएगा. इस साल पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार डिजिटल रुपी का जिक्र किया था. वित्त मंत्री ने कहा था, "डिजिटल रुपी को इस वित्त वर्ष में रोल आउट किया जाएगा."

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 7 अक्टूबर को CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) को लेकर एक कॉन्सेप्ट नोट पेश किया था, जिसमें डिजिटल रुपी के जल्द लाए जाने का जिक्र किया गया था. हालांकि, अभी सिर्फ पायलट लॉन्च हो रहा है, जिसे चुनिंदा लोगों के लिए रोल आउट किया जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक का यह पायलट यूज केस यूजर्स के बीच में डिजिटल रुपी के बारे में अवेयरनेस क्रिएट करेगा, ताकि इस तरह की करेंसी को भविष्य में इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना न करना पड़े.

आरबीआई का स्टेटमेंट

आरबीआई ने 31 अक्टूबर 2022 को स्टेटमेंट जारी करके कहा, "पहला पायलट (होलसेल सेग्मेंट) यूज केस ​​वर्नमेंट सिक्योरिटीज के तौर पर सेकेंडरी मार्केट ट्रांजेक्शन के सेटलमेंट के लिए लाया जा रहा है. इसका यूज इंटर-बैंक मार्केट के लिए प्रभावी हो सकता है. डिजिटल रुपी को भविष्य में इस ​पायलट के आधार पर होलसेल ट्रांजेक्शन, क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट आदि के लिए यूज किया जा सकता है."

कैश में करा सकेंगे कन्वर्ट

आरबीआई के मुताबिक, CBDC (डिजिटल रुपी) एक पेमेंट का मीडियम होगा, जिसे सभी नागरिक, बिजनेस, सरकार एवं अन्य के लिए एक लीगल टेंडर के तौर पर जारी किया जाएगा. इसकी वैल्यू सेफ स्टोर वाले लीगल टेंडर नोट (मौजूदा करेंसी) के बराबर ही होगी. यूजर्स इसे बैंक मनी और कैश में आसानी से कन्वर्ट करा सकेंगे.

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने कहा था कि यह डिजिटल करेंसी मार्केट में मौजूद अन्य वर्चुअल करेंसी जैसे कि Bitcoin को खत्म कर एक बेहतरीन जगह बना लेगी. बता दें, केंद्र का बैंक Bitcoin जैसे क्रिप्टो और वर्चुअल करेंसी का शुरू से ही विरोध कर रही है.

CBDC (डिजिटल रुपी) के फायदे

आरबीआई ने डिजिटल करेंसी को दो कैटेगरी- CBDC-W और CBDC-R में डिवाइड किया है. CBDC-W को होलसेल करेंसी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा, वहीं CBDC-R को रिटेल करेंसी के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे. इसका इस्तेमाल सभी प्राइवेट, नॉन-फाइनेंशियल कंज्यूमर्स और बिजनेस कर पाएंगे. आरबीआई के मुताबिक, डिजिटल रुपी की वजह से भारत की डिजिटल इकोनॉमी में बढ़ोत्तरी होगी. 

यह भी पढ़ें-

अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक पाने के लिए फ़ॉलो करें ये स्टेप्स, सिर्फ इन लोगों को मिलती है सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ First Impressions: क्लासिक गैलेक्सी फीलिंग के साथ आए नए डिवाइस, लेकिन 'वॉव' फैक्टर की कमी
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ First Impressions: क्लासिक गैलेक्सी फीलिंग के साथ आए नए डिवाइस, लेकिन 'वॉव' फैक्टर की कमी
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत
ChatGPT बन गई दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, अब केवल टिकटॉक है आगे
ChatGPT बन गई दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, अब केवल टिकटॉक है आगे

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget