एक्सप्लोरर

Realme 23 अगस्त को लॉन्च करेगी 4 नए प्रोडक्ट, जान लीजिए सभी की डिटेल

Realme Smartphone: रियल मी भारत में 23 अगस्त को 4 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. इसमें 2 स्मार्टफोन और 2 वायरलेस ईयरबड्स शामिल हैं.

Realme 11 and 11X 5G: चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी रियल मी भारत में 23 अगस्त को 2 स्मार्टफोन और 2 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च करेगी. कंपनी Relame 11 5G और 11X 5G के अलावा Realme Buds Air 5 और Realme Buds Air 5 Pro को लॉन्च करेगी. इस लॉन्च इवेंट को आप रियल मी के यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख पाएंगे. दोनों ही स्मार्टफोन बजट रेंज के अंदर लॉन्च होंगे जिसे आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे. फ्लिपकार्ट पर टीज किये गए पोस्टर से पता चलता है कि कंपनी स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट भी देगी.    

स्पेक्स 

Realme 11 5G को कंपनी 2 वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें 8GB + 128GB और 8GB + 256GB शामिल है. ये स्मार्टफोन आपको ग्लोरी ब्लैक और ग्लोरी गोल्ड रंग के ऑप्शन में मिलेगा. दोनों ही फोन में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. साथ ही MediaTek Dimensity 6100+ SoC का सपोर्ट मिल सकता है. फोटोग्राफी के लिए Realme 11 5G में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा होगा. फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलेगा. Realme 11X 5G  के बॉक्स में 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी जबकि बेस में 33 वॉट की चार्जिंग मिलेगी. फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर काम करेगा.

Realme Buds Air 5 सीरीज

Realme बड्स एयर 5 में 12.4mm के ड्राइवर मिल सकते हैं जबकि रियल मी बड्स एयर 5 प्रो में 11mm ड्राइवर होने की पुष्टि की गई है. ये ईयरबड्स बाहरी शोर को 50dB तक कम करने के लिए ANC की पेशकश करते हैं. Realme Buds Air 5 कंपनी के रियल मी बड्स एयर 3 ईयरफोन की जगह लेंगे. Realme Buds Air 5  में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट मिल सकता है जबकि रियल मी बड्स एयर 5 प्रो में हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट मिलेगा. कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि Realme Buds Air 5, 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 7 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करते हैं.

31 अगस्त को लॉन्च होगा ये फोन 

31 अगस्त को आईक्यू भारत में IQOO Z7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इसकी कीमत 25,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. फोन में 4600 एमएएच की बैटरी 66 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ,64MP का प्राइमरी कैमरा और MediaTek 7200 SoC का सपोर्ट मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन खरीदने के ये हैं शानदार ऑप्शन, कीमत और खूबियां यहां जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget