एक्सप्लोरर

2 अप्रैल को लॉन्च होगा भारत का सबसे सस्ता 45W 5G फोन, जानें कीमत और लीक फीचर्स

Realme Smartphone: रियलमी ने आज अपने अगले स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान किया है. इसके साथ-साथ रियलमी के इस अपकमिंग फोन की कीमत और कई स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चल गया है.

Realme: रियलमी 2 अप्रैल को भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस फोन का नाम Realme 12x 5G होगा. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस फोन की चर्चाएं काफी हफ्तों से चल रही है, लेकिन इस फोन की लॉन्च डेट से कुछ दिन इसकी कीमत भी लीक हो गई है. आइए हम आपको रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं.

रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन

रियलमी ने आज ही दोपहर में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस फोन के लॉन्च डेट का ऐलान किया था. Realme 12x 5G को 2 अप्रैल के दिन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को कंपनी ने एंट्री लेवल 5जी फोन बताया है. कंपनी ने खुलासा किया है कि यह इंडिया का ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा जो 12 हजार रुपये के अंदर 45W की फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा.

कंपनी ने इस फोन का टीज़र भी जारी किया है, जिसमें यह फोन दो कलर्स में दिखाई दे रहा है और फोन के पिछले हिस्से में बीचों-बीच सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इस फोन के कई फीचर्स पहले से लीक हुए थे, लेकिन अब सुधांशु नाम के एक टिप्स्टर ने इस फोन की कीमत का भी खुलासा किया है.

फीचर्स के बाद कीमत भी लीक

टिप्स्टर के मुताबिक इस फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है. ऐसे में हो सकता है कि रियलमी अपने इस फोन का 6GB RAM वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 12,000 रुपये से कम हो सकती है.

बहरहाल, इस फोन के लीक फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.72 इंच की एलसीडी फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. इस फोन का पीक ब्राइटनेस 950 निट्स होने की उम्मीद है, जबकि प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है.

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा सेटअप, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी, 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ओएस का सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई खास फीचर्स दिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Oneplus nord CE4: भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget