एक्सप्लोरर

Realme Phone: 16 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+, हार्ट रेट सेंसर फीचर होगा खास

Realme New Phone : रीयलमी 9 प्रो (Realme 9 Pro) और रीयलमी 9 प्रो+ (Realme 9 Pro+) भारत में 16 फरवरी को लॉन्च होगा. यह फोन कई दमदार फीचर्स के साथ आने वाला है. आइए जानते हैं क्या-क्या खास है इस फोन में.

Realme 9 Pro & Realme 9 Pro+ : अगर आप रीयलमी 9 प्रो (Realme 9 Pro) और रीयलमी 9 प्रो+ (Realme 9 Pro+) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. आपका यह इंतजार खत्म हो गया है, कंपनी अपना यह फोन 16 फरवरी को लॉन्च करने वाली है. यह स्मार्टफोन (SmartPhone) भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट (Global Market) में भी लॉन्च होगा. लोग इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, चर्चा है कि यह फोन कई दमदार फीचर्स के साथ आने वाला है. आइए जानते हैं क्या-क्या खास है इस फोन में.

रीयलमी 9 प्रो+ में क्या हो सकता है खास

रिपोर्ट के मुताबिक, रीयलमी 9 प्रो+ में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS)  के साथ 50 मेगापिक्सल  का प्राइमरी कैमरा हो सकता है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेन्सर भी हो सकता है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 SoC चिपसेट कर काम करेगा. इसमें आपको सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है. अगर स्क्रीन साइज की बात करें तो इसके 6.43-इंच तक होने की अटकलें हैं. इसकी बैटरी 4,500mAh की हो सकती है और यह 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. जहां तक इसकी कीमत की बात है तो इसके 20 हजार रुपये से शुरू होने और वेरिएंट के हिसाब से 23 हजार रुपये तक जाने का अनुमान है.

रीयलमी 9 प्रो की खासियत

बात अगर Realme 9 Pro की खासियत की करें तो चर्चा है कि इस फोन का डिस्प्ले 9 Pro+ जैसा ही हो सकता है. यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC पर काम कर सकता है. इस फोन में आपको 64 मेगापिक्सल का नाइटस्केप प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मिल सकता है. फोन की बैटरी 5000mAh की हो सकती है जो 33W के डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. अब इस वेरिएंट की कीमत को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन बाजार में 15 से 16 हजार रुपये के बीच में उपलब्ध हो सकता है.

रीयलमी 9 प्रो+ में सबसे खास फीचर

इस फोन का सबसे खास फीचर हार्ट रेट सेंसर हो सकता है. इसी को लेकर इस फोन की इतनी चर्चा हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में अगर आप अपने फिंगर को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पर रखेंगे तो यह फोन आपको हार्ट रेट बताएगा.

इनसे हो सकता है मुकाबला

इस फोन के आने में अभी समय है, लेकिन यह मार्केट में उतरता है तो इसका मुकाबला Redmi Note 11T 5G से होगा. इस फोन की कीमत करीब 16,999 रुपये है. हार्ट सेंसर को छोड़ दिया जाए तो बाकी फीचर में यह फोन रीयलमी को टक्कर देता है. इसके अलावा Vivo V23 5G भी एक विकल्प हो सकता है. हालांकि कीमत के लिहाज से यह रीयलमी 9 प्रो से महंगा है.

ये भी पढ़ें

Virtual World: अब एजुकेशन में भी आ रही 'आभासी दुनिया', वर्चुअल वर्ल्ड में एक साथ मौज मस्ती कर पाएंगे स्टूडेंट्स

Xiaomi Redmi Note 11S: लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स हुए लीक, पढ़िए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना Google, ना सोशल मीडिया! 2026 में भी इस देश तक नहीं पहुंचा इंटरनेट, जानिए कैसे होते हैं यहां के सारे काम
ना Google, ना सोशल मीडिया! 2026 में भी इस देश तक नहीं पहुंचा इंटरनेट, जानिए कैसे होते हैं यहां के सारे काम
YouTube चैनल का नाम ही दिलाएगा आपको व्यूज और फॉलोवर्स! चूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
YouTube चैनल का नाम ही दिलाएगा आपको व्यूज और फॉलोवर्स! चूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
एक ही झटके में 'ऑफलाइन' हो जाएंगे कई देश, ईरान की इस धमकी के बाद लगने लगा है डर
एक ही झटके में 'ऑफलाइन' हो जाएंगे कई देश, ईरान की इस धमकी के बाद लगने लगा है डर
Tech Tips: अपने बच्चों की सेहत है प्यारी तो इन तरीकों से चुनें शानदार एयर प्यूरिफायर, जहरीली हवा से मिलेगी राहत
Tech Tips: अपने बच्चों की सेहत है प्यारी तो इन तरीकों से चुनें शानदार एयर प्यूरिफायर, जहरीली हवा से मिलेगी राहत

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
UP Weather: यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
Embed widget