एक्सप्लोरर

Jio AirFiber: इन 8 शहरों में लॉन्‍च हुए जियो एयर फाइबर, 599 रुपये से शुरू है प्‍लान; Gbps में मिलेगी स्‍पीड

Jio AirFiber : जियो एयर फाइबर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे कहीं भी ले जाकर यूज कर सकते हैं, क्योंकि ये वायरलेस पोर्टेबल डिवाइस से चलने वाली एयर फाइबर इंटरनेट है.

Jio AirFiber : रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी एयर फाइबर सर्विस लॉन्च कर दी है. इसका यूज घर और ऑफिस दोनों जगह किया जा सकता है. रिलायंस एयर फाइबर में यूजर्स को 1 Gbps तक की शानदार स्पीड मिलेगी, जिससे आप हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बिना रुकावट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का मजा ले सकेंगे.

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर की घोषणा 28 अगस्त को 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में की थी, तभी से यूजर्स रिलायंस के इस धमाकेदार जियो एयर फाइबर का इंतजार कर रहे थे. अगर आप भी जियो एयर फाइबर का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसके प्लान और फीचर्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं. 

जियो एयर फाइबर का प्लान

जियो एयर फाइबर  प्लान 6 महीने और 12 महीने की अवधी के लिए ले सकते हैं. जिसमें कंपनी की ओर से 6 महीने का प्लान लेने पर आपको 1000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा. वहीं 12 महीने का प्लान लेने पर आपको कोई इंस्टालेशन चार्ज नहीं देना होगा. जियो एयर फाइबर के प्लान की शुरुआत मंथली 599 + GST  रुपये होती है. जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्युशन है जोकि होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस देगा. कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी हैं. 

एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में उतारे हैं. एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, 30 Mbps और 100 mbps. कंपनी ने शुरुआती 30 mbps प्लान की कीमत 599 रु रखी है. वहीं 100 mbps के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है. दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे.  एयर फाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी पेश किया है. जिसमें ऊपर मिलने वाले चैनल व ऐप्स के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे.

फास्ट स्पीड यूजर्स के लिए है मैक्स प्लान

जिन यूजर्स को इंटरनेट की स्पीड अधिक चाहिए, वे ‘एयर फाइबर मैक्स’ प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं. कंपनी ने 300 mbps से लेकर 1000 Mbps यानी 1 Gbps तक के तीन प्लान बाजार में उतारे हैं. 1499 रु में 300 Mbps की स्पीड मिलेगी. 2499 रु में 500 Mbps तक की स्पीड यूजर्स को मिलेगी और अगर यूजर को 1 Gbps की स्पीड वाला प्लान लेना है तो उसे 3999 रु खर्च करने होंगे. सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे.

Jio AirFiber: इन 8 शहरों में लॉन्‍च हुए जियो एयर फाइबर, 599 रुपये से शुरू है प्‍लान; Gbps में मिलेगी स्‍पीड

कहीं भी यूज कर सकेंगे एयर फाइबर

जियो एयर फाइबर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे कहीं भी ले जाकर यूज कर सकते हैं, क्योंकि ये वायरलेस पोर्टेबल डिवाइस से चलने वाली एयर फाइबर इंटरनेट है. हालांकि जियो एयर फाइबर को यूज करने के लिए आप जहां है वहां 5G कनेक्टिविटी होनी चाहिए, जिससे आप चलते फिरते ब्रॉडबैंड जैसी स्पीड का फायदा उठा सकेंगे. 

जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर में क्या अंतर है?

जियो फाइबर ऑप्टिक वायर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं. इसके जरिए इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए कंपनी घर/ऑफिस में एक राउटर इंस्टॉल करती है. उस राउटर तक ऑप्टिक वायर को ले जाकर कनेक्ट करती है. इसके बाद फाइबर स्टेबल हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करता है.

जियो एयर फाइबर के जरिए कंपनी वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड करेगी. यह काफी हद तक वायरलेस डोंगल की तरह काम करता है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड काफी तेज होती है. इसके लिए किसी भी प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत नहीं होती. यह आसानी से इन्स्टॉल हो जाता है.

यह भी पढ़ें : 

Wifi Tips : 3 टिप्स से वाईफाई होगा फास्ट, मिनटों में डाउनलोड होगी HD मूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget