एक्सप्लोरर

स्कैमर्स की चाल में बुरा फंसा बुजुर्ग, CBI अफसर बनकर ठग लिए लाखों, Scam से खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

चंडीगढ़ में एक रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी के साथ 13 लाख रुपये की ठगी हुई है. स्कैमर्स ने सरकारी अधिकारी बनकर पीड़ित को जाल में फंसाया और गिरफ्तारी का डर दिखाकर लाखों रुपये ले लिए.

चंडीगढ़ में स्कैमर्स ने सरकारी अधिकारी बनकर भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी को लाखों का चूना लगा दिया. 79 वर्षीय पीड़ित को स्कैमर्स ने वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताकर 13 लाख रुपये ठग लिए. स्कैम के दौरान स्कैमर्स ने कभी CBI अधिकारी तो कभी मुंबई पुलिस के अधिकारी बनकर पीड़ित को डराया और उसका खाता खाली कर दिया. 

13 जनवरी से शुरू हुआ मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 जनवरी को एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी सुरिंदर कुमार के एक कॉल आती है. कॉल करने वाले ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताया. उसने कुमार को कहा है कि अज्ञात कारणों से उनका मोबाइल नंबर 6 घंटों के लिए बंद किया जा रहा है. इससे चिंतित कुमार ने जब कंपनी के कस्टमर केयर से बात करनी चाही तो उन्हें एक और नंबर पर रिडायरेक्ट कर दिया गया. यहां बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को CBI अधिकारी बताया और कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनका नाम आया है.

डराने के लिए पुलिस अधिकारी बनकर की बात

पीड़ित को डराने के लिए स्कैमर्स ने मुंबई पुलिस का एक अधिकारी बनकर बात की. कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है. गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्हें पैसे देने पड़ेंगे. गिरफ्तारी से बचने के लिए कुमार स्कैमर्स को पैसे चुकाने के लिए तैयार हो गए. अगले कुछ दिनों के भीतर कुमार ने उन्हें 13 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए. बाद में कुमार को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने 21 फरवरी को पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई.

ऐसे मामलों से कैसे बचें?

  • अगर कोई सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करें तो संबंधित विभाग से उसकी पहचान जरूर सत्यापित करें.
  • फोन या मैसेज पर किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से अपनी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें.
  • याद रखें कि असली सरकारी अधिकारी कभी भी पैसे की मांग या गिरफ्तारी की धमकी नहीं देंगे. ऐसी कॉल मिलने पर तुरंत जांच एजेंसियों से संपर्क करें.
  • किसी भी अनजान व्यक्ति से आए मैसेज या ईमेल में मिले लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें.

ये भी पढ़ें-

दुनिया से अलग राह पर भारत, स्कूल में Smartphone ले जा सकेंगे छात्र, कोर्ट ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
अब जैकेट में भी आने लगा एयरबैग, कैसे और कहीं भी गिर जाओ नहीं लगने देगी चोट
अब जैकेट में भी आने लगा एयरबैग, कैसे और कहीं भी गिर जाओ नहीं लगने देगी चोट
आपका iPhone असली है या नकली? IMEI नंबर से ऐसे करें चेक, जानिए ये आसान तरीके वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
आपका iPhone असली है या नकली? IMEI नंबर से ऐसे करें चेक, जानिए ये आसान तरीके वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
सिर्फ नेल पॉलिश से खत्म होगी टचस्क्रीन की सबसे बड़ी परेशानी? जानिए कैसे ये छोटा सा हैक बदल सकता है आपका फोन एक्सपीरियंस
सिर्फ नेल पॉलिश से खत्म होगी टचस्क्रीन की सबसे बड़ी परेशानी? जानिए कैसे ये छोटा सा हैक बदल सकता है आपका फोन एक्सपीरियंस

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget