एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy Note20 और Note20 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू, OnePlus 8 Pro को मिलेगी चुनौती 

Samsung ने नए Galaxy Note20, Note20 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, यदि आप इस सीरिज को खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इनके फीचर्स और कीमत के बारे में जान लीजिये.

नई दिल्ली: Samsung ने Galaxy Note20, Note20 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. इन दोनों ही स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग Samsung इंडिया की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से हो रही है. आपको बता दें कि 5 अगस्त को Galaxy Unpacked Event में अपनी नई Galaxy Note 20 Series को लॉन्च किया था.

कीमत और ऑफर्स

सबसे बात कीमत की करें तो Samsung Galaxy Note 20 कीमत 77,999 रुपये रखी गई है, तो वहीं Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत 104,999 रुपये है. HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड Galaxy Note 20 की प्री-बुकिंग पर यूजर्स को 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा जबकि Galaxy Note 20 Ultra 5G की प्री-बुकिंग पर 9,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जायेगा.

Samsung Galaxy Note 20 के स्पेसिफिकेशन

Galaxy Note 20 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है जोकि 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉरमेंस के लिए कंपनी इसमें Exynos 990 या फिर स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर को अलग-अलग मार्केट के हिसाब से लगाएगी.

यह फोन8 GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज में मिलेगा.फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. जिसमें 12MP+64MP+12MP लेंस होंगे, जबकि  सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग से लैस 4300mAh की बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy Note 20 Ultra के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.9 इंच का WQHD डिस्प्ले मिलेगा जोकि  डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले से लैस है.इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. परफॉरमेंस के लिए कंपनी इसमें Exynos 990 या फिर स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर को अलग-अलग मार्केट के हिसाब से लगाएगी.

इसमें 12 GB तक रैम और 512 GB तक की स्टोरेज मिलेगी.फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 108MP+12MP+12MP  लेंस शामिल होगा. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. इस फोन में फास्ट चार्जिंग से लैस 4500mAh की बैटरी मिलेगी.

OnePlus  से होगा आमना-सामना

Samsung Galaxy Note सीरिज का असली मुकाबला OnePlus 8 Pro से माना जा रहा है. यह कंपनी का काफी दमदार स्मार्टफोन है और अपनी परफॉरमेंस के दम पर लोगों को लुभा रहा है. OnePlus 8 Pro के 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है, वहीं 12GB+128GB वाले वेरिएंट को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

OnePlus 8 Pro में काफी पावरफुल प्रोसेसर दिया है.इसमें हैवी गेम्स भी आसानी से चल जाती हैं. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर लगा है. अपने दमदार प्रोसेसर की मदद से यह फोन गेमिंग के लिहाज से काफी बेहतर है.

OnePlus 8 Pro के अलावा Samsung Galaxy Note सीरिज का मुकाबला Asus ROG Phone 3 से भी होगा, क्योंकि इस फोन में Snapdragon 865 Plus प्रोसेसर लगा है जोकि काफी पावरफुल है. इसके CPU की स्पीड 2.84GHz से लेकर 3.1GHz है जो कि अबतक की सबसे फास्ट स्पीड का दावा है. ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जोकि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से लैस है. Asus ROG Phone 3 के 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 है. वहीं 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 57,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

199 रुपये वाले ये रिचार्ज प्लान्स हैं बेहद किफायती, रोजाना मिलता है इतना डाटा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर

वीडियोज

Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget