एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S24 Series: 17 जनवरी को होगा लॉन्च इवेंट, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल से लेकर कीमत तक सबकुछ

Samsung Galaxy Unpacked 2024: 17 जनवरी को सैमसंग एक बड़े इवेंट का आयोजन करने जा रही है. इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी की अगली एस सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. आइए हम आपको इस इवेंट की डिटेल बताते हैं.

Samsung Galaxy S24: 17 जनवरी सैमसंग कंपनी अपनी एस सीरीज को आगे बढ़ाने जा रही है. सैमसंग गैलेक्सी की एस सीरीज काफी लोकप्रिय है, और कंपनी साल सैमसंग गैलेक्सी एस लाइनअप में एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करती है. इस बार कंपनी Samsung Galaxy S24 Series को लॉन्च करने जा रही है. इस नई सीरीज के स्मार्टफोन को सैमसंग कंपनी  17 जनवरी को आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करेगी. इस इवेंट का नाम Samsung Galaxy Unpacked 2024 है. आइए हम आपको बताते हैं कि इस इवेंट यानी सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी, और इसे आप घर बैठे कैसे देख पाएंगे. 

कैसे देखें लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग?

आपको बता दें कि यह सैमसंग कंपनी की एक वार्षिक इवेंट है, जिसे वो हर साल आयोजित करता है. इस इवेंट का आयोजन 17 जनवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित SAP Center में आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट का आयोजन 17  जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा. इस इवेंट को आप अपने मोबाइल फोन पर कहीं से भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, सैमसंग न्यूज़रूम या सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा. 

अपने इस इवेंट में सैमसंग कंपनी इस बार एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर कोई बड़ा ऐलान करने वाली है. हालांकि, सैमसंग के फैन्स की नज़र सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज पर है, जिसके तहत शायद सैमसंग कंपनी तीन नए प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. आइए हम आपको इस अपकमिंग फोन सीरीज के बारे में अभी तक पता चली लीक रिपोर्ट और संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग कंपनी अपनी इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस24, सैमसंग गैलेक्सी एस24 प्लस, और सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा स्मार्टफोन हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S24 Ultra में साउथ कोरिया कंपनी फ्लैट डिस्प्ले के साथ iPhone 15 Pro के जैसा डिजाइन दे सकती है.

इन तीनों फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की बातें की जा रही है. इस फोन के बारे में आ रही लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S24+ के बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत 1,04,999 रुपये या 1,05,999 रुपये हो सकती है. 

इसके अलावा इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S24 Ultra जिसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत  1,34,999 रुपये या 1,35,999 रुपये हो सकती है. अब देखना होगा कि सैमसंग कंपनी अपने इन तीनों स्मार्टफोन को कितनी कीमत में लॉन्च करती है, और इनमें क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स पेश करती है. 

यह भी पढ़ें: IMF ने दुनिया को दी घातक चेतावनी, कहा- 'AI से 40% नौकरियां घटेगी और असमानता बढ़ेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
ऐप्पल फैन्स के लिए खास रहेगा अगला हफ्ता, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, सस्ते आईफोन और मैकबुक का इंतजार भी होगा खत्म
ऐप्पल फैन्स के लिए खास रहेगा अगला हफ्ता, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, सस्ते आईफोन और मैकबुक का इंतजार भी होगा खत्म
WhatsApp Web Down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत
WhatsApp Web Down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget