एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S25 Ultra की जानकारी हुई लीक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च होगा, लेकिन इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स अभी से ही लीक होने शुरू हो गए हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra: अगर आप सैमसंग के स्मार्टफोन को पसंद करते हैं, तो आपको सैमसंग गैलेक्सी की एस सीरीज का इंतजार बेसब्री से रहता होगा. सैमसंग ने इस साल जनवरी के महीने में अमेरिका के कैलिफॉर्निया में एक इवेंट का आयोजन किया था. इस इवेंट में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस24 (Samsung Galaxy S24) सीरीज के तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस लाइनअप के अगले स्मार्टफोन सीरीज यानी सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज (Samsung Galaxy S24) को लॉन्च करने की तैयारी भी शुरू कर दी है. 

सैमसंग का अपकमिंग फोन

आप भले ही अभी तक इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में नहीं सोच रहे होंगे, लेकिन सैमसंग की कंपनी काफी तेजी से इस पर काम कर रही है और सैमसंग के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के बारे में कई सारे लीक फीचर्स भी सामने आ रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने अपकमिंग फोन के फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लीक रिपोर्ट्स के जरिए फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है.

दरअसल, लीक रिपोर्ट्स में Samsung Galaxy S25 Ultra के बारे में जानकारी बताई जा रही है. इसमें सबसे बड़ी बात तो यही है कि सैमसंग का यह फोन गैलेक्सी एआई फीचर्स के एडवांस वर्ज़न के साथ आ सकता है, क्योंकि कंपनी ने इसी साल वाली सैमसंग एस सीरीज में एआई फीचर्स को शामिल किया था. इसके अलावा लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने इस अपकमिंग फोन के कैमरा फीचर्स में भी बदलाव कर सकता है.

डिस्प्ले और कैमरा में होगा अपग्रेड?

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस25 में 6.36 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जबकि इस साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस24 में 6.2 इंच की स्क्रीन दी गई थी. इसके अलावा कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 6.9 इंच की एक बड़ी स्क्रीन दे सकती हैं, जबकि इस साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में कंपनी ने 6.8 इंच की स्क्रीन दी थी. 

एक टिप्स्टर के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के कैमरा सेटअप में भी अपग्रेड किया जा सकता है. खासतौर पर इस फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है, जबकि इस साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया था. हालांकि, अभी तक इनमें से किसी भी फीचर के बारे में कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

फ्लोरिडा में बच्चों के लिए बैन हुआ सोशल मीडिया, माता-पिता से लेनी होगी अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motorola Edge 70 Fusion से लेकर Vivo X300 Ultra तक! इस महीने लॉन्च होने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन 
Motorola Edge 70 Fusion से लेकर Vivo X300 Ultra तक! इस महीने लॉन्च होने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन 
शाओमी ने कर ली ऐप्पल और सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइसेस को टक्कर देने की तैयारी, 11 मार्च को लॉन्च करेगी Xiaomi 17 सीरीज
शाओमी ने कर ली ऐप्पल और सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइसेस को टक्कर देने की तैयारी, 11 मार्च को लॉन्च करेगी Xiaomi 17 सीरीज
Galaxy S26 Series में मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, सैमसंग ने कर दिया कंफर्म, बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे फोन से मैसेज 
Galaxy S26 Series में मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, सैमसंग ने कर दिया कंफर्म, बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे फोन से मैसेज 
जंग जैसे हालात में भी नहीं टूटेगा संपर्क! ये 5 जरूरी गैजेट्स आपातकाल में बनेंगे आपकी लाइफलाइन
जंग जैसे हालात में भी नहीं टूटेगा संपर्क! ये 5 जरूरी गैजेट्स आपातकाल में बनेंगे आपकी लाइफलाइन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget