एक्सप्लोरर

 Samsung Galaxy Z Flip 3 पर मिल रही भारी छूट... प्राइज से 57 हजार रुपये कम में खरीद पाएंगे फोन

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 3 पर शानदार ऑफर ग्राहकों को दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत आप एक फोन की कीमत पर दो फोल्डेबल फोन खरीद सकते हैं.

 Samsung Galaxy Z Flip 3: बजट रेंज के स्मार्टफोन भले ही हर किसी के पास हो लेकिन हर कोई एक अच्छा प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहता है. हर व्यक्ति चाहता है कि उसका स्टेटस सामने वाले व्यक्ति को बेहतर लगे साथ ही जब वह फोन को हाथ पर पकड़े तो लोग उसकी तरफ नजरें भी घुमाएं.  बाजार में कई प्रीमियम स्माटफोन ब्रांड हैं. इन्हीं में से एक सैमसंग भी है. सैमसंग के कई ऐसे प्रीमियम मोबाइल फोन बाजार में उपलब्ध है जिनकी कीमत 1 लाख से ऊपर है. आप सभी ने इंटरनेट और टेलीविजन के माध्यम से सैमसंग के एक फोल्डेबल फोन के बारे में जरूर सुना और पढ़ा होगा.

ये छोटा सा फोन आसानी से जींस की पॉकेट में आ जाता है और एक क्यूट लुक आपको देता है. हालांकि इस फोल्डेबल फोन की कीमत सभी की पहुंच से बाहर है. सैमसंग के गैलेक्सी Z फ्लिप 3 की कीमत करीब 1 लाख के आसपास है. लेकिन इस बीच कंपनी 'बिग हॉलिडे सेल' के तहत इस स्मार्टफोन पर एक आकर्षक ऑफर लेकर आई है जिसके तहत आप 1 फ़ोन की कीमत पर 2 फोल्डेबल फोन खरीद सकते हैं. जी हां, इस फोन पर अब तक का सबसे शानदार ऑफर दिया जा रहा है और सबसे कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 3 की कीमत

ऑफर के तहत सैमसंग का जो फ़ोन बिक्री के लिए उपलब्ध है वह है सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 3 का 12/128GB वैरिएंट. बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 95,999 रुपये है. लेकिन कंपनी 'बिग हॉलिडे सेल' के तहत इस पर एक आकर्षक ऑफर दे रही है.

ये है खास ऑफर

एक ऑनलाइन वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 3 पर ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया जा रहा है. इस फोन को आप मात्र 38,499 रुपये में खरीद सकते हैं. यानी आप 1 की कीमत अदा करके दो स्मार्टफोन घर ला सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 3 पर 37% की भारी छूट के बाद ये बिक्री के लिए 59,999 रुपये में उपलब्ध है. इतना ही नहीं, इस स्मार्टफोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी दिया जा रहा है. आप पुराने मोबाइल फोन के बदले 21,500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी कंडीशन में होना चाहिए. इस स्मार्टफोन पर आपको बैंक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है. यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा. इससे मोबाइल फ़ोन की कीमत और सस्ती हो जाएगी.  

गजब के हैं फ़ीचर्स

सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED टच स्क्रीन मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन 12 जीबी की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. स्मार्टफोन के रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी के लिए दो कैमरा दिए गए हैं जिसमें 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 4 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर मौजूद है.

इन मोबाइल फोन पर भी मिल रहा शानदार ऑफर

सैमसंग के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर रियल मी, ओप्पो, वीवो, मोटो आदि के स्मार्टफोन पर भी कई ऑफर दिए जा रहे हैं. सेल के तहत आप हर मोबाइल फोन पर 2 से 3,000 रुपये बचा सकते हैं. इन स्मार्टफोन पर आपको ईएमआई की सुविधा भी मिलती है.

यह भी पढ़ें:

26वीं मंजिल से गिरा आईफोन... फिर फोन की जो हालत थी, उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोल्डेबल आईफोन के लिए और लंबा होगा इंतजार? नई जानकारी ने बढ़ा दी ऐप्पल फैन्स की टेंशन
फोल्डेबल आईफोन के लिए और लंबा होगा इंतजार? नई जानकारी ने बढ़ा दी ऐप्पल फैन्स की टेंशन
सुपर इंटेलीजेंस बनाने के एक कदम और नजदीक पहुंची मेटा, दिमाग को पढ़ने वाला मॉडल किया लॉन्च
सुपर इंटेलीजेंस बनाने के एक कदम और नजदीक पहुंची मेटा, दिमाग को पढ़ने वाला मॉडल किया लॉन्च
फोटो से चुटकियों में बनेगा वीडियो, यहां जानें कैसे काम करेगा Snapchat का नया एआई फीचर
फोटो से चुटकियों में बनेगा वीडियो, यहां जानें कैसे काम करेगा Snapchat का नया एआई फीचर
Instagram पर भी छाया धुरंधर का क्रेज, कंपनी ले आई यह धांसू अपडेट
Instagram पर भी छाया धुरंधर का क्रेज, कंपनी ले आई यह धांसू अपडेट

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget