एक्सप्लोरर

Samsung के नोएडा प्लांट में होगी Galaxy S25 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग, देश में नए स्टोर भी खोलेगी कंपनी, सामने आई योजना

सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी S25 को लॉन्च कर दिया है और यह 7 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. अब कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के डिवाइस की मैन्युफैक्चरिंग नोएडा में होगी.

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बीती रात अपनी फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी S25 को लॉन्च किया था. इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और नए डिवाइस 7 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. अब कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के डिवाइस की मैन्युफैक्चरिंग भारत में की जाएगी. सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट जेबी पार्क ने कहा कि गैलेक्सी S25 सीरीज का उत्पादन नोएडा में होगा.

नोएडा में है कंपनी का बड़ा प्लांट

कंपनी के प्लान की जानकारी देते हुए पार्क ने कहा कि नोएडा प्लांट में Galaxy S25 सीरीज को मैन्युफैक्चर किया जाएगा. बता दें कि नोएडा में स्थित प्लांट कंपनी के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में से एक है. पार्क ने यह भी कहा कि बेंगलुरू स्थित सैमसंग के R&D सेंटर ने S25 सीरीज को डेवलप करने में अहम भूमिका निभाई है.

छोटे शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी सैमसंग

सैमसंग को देश के छोटे शहरों से बड़ी उम्मीदें हैं. इन शहरों में गैलेक्सी डिवाइसेस की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कंपनी ने नई रणनीति बनाई है. अभी कंपनी के पास देश में 400 एक्सक्लूसिव स्टोर हैं, जिन्हें इस साल बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. ये स्टोर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों के लिए टच प्वाइंट का काम करेंगे. पार्क ने बताया कि सभी शहरों, खासकर ग्रामीण बाजारों में एक्सपीरियंस स्टोर खोलने की रणनीति है. ग्राहक यहां आकर फोन और टेक्नोलॉजी को एक्सपीरियंस कर सकेंगे. ऐसा ऑनलाइन स्टोर में संभव नहीं है.

गैलेक्सी S25 सीरीज में लॉन्च हुए हैं तीन फोन

गैलेक्सी S25 सीरीज में सैमसंग गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25 प्लस और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा मॉडल लॉन्च हुए हैं. भारत में सीरीज की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 1,65,999 रुपये तक जाती है. कंपनी ने इस सीरीज को जबरदस्त AI फीचर्स, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 12GB RAM से लैस किया है.

ये भी पढ़ें-

बड़ी राहत! Jio और Airtel ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान, नहीं देने पड़ेंगे डेटा के लिए पैसे, इन लोगों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper Vs Aluminium: इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले जान लिजिए कौन देगा सालों तक तगड़ी परफॉर्मेंस? किसे लेने में है फायदा
Copper Vs Aluminium: इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले जान लिजिए कौन देगा सालों तक तगड़ी परफॉर्मेंस? किसे लेने में है फायदा
Iran में कितनी है iPhone 17 Pro Max की कीमत? जानिए भारत से सस्ता या महंगा
Iran में कितनी है iPhone 17 Pro Max की कीमत? जानिए भारत से सस्ता या महंगा
Tech Tips: WhatsApp पर स्कैम और फ्रॉड की नहीं रहेगी टेंशन, ये सिक्योरिटी टूल्स आएंगे काम
Tech Tips: WhatsApp पर स्कैम और फ्रॉड की नहीं रहेगी टेंशन, ये सिक्योरिटी टूल्स आएंगे काम
'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Indian Railway: रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
Embed widget