एक्सप्लोरर

संजीव कपूर की कंपनी ने लॉन्च किया किचन रोबोट, जो AI की मदद से अपने-आप बनाएगा खाना

Wonderchef: संजीव कपूर की कंपनी ने घर में खाना बनाने वाले लोगों की मदद करने के लिए एक किचन रोबोट लॉन्च किया है, जो पूरे घर का खाना अपने-आप बना सकती है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Chef Magic: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नाम की एक नई टेक्नोलॉजी का नाम आप आजकल हर जगह सुनते होंगे. दरअसल, यह एक नई टेक्नोलॉजी है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी इंसानी दिमाग जैसी सोचने की कृत्रिम शक्तियों के साथ आम लोगों के कई मुश्किल काम को आसान बना देती है. इसी क्रम में भारत के महान शेफ़ यानी बावर्ची संजीव कपूर की कंपनी वंडरचेफ ने भी एक नया प्रॉडक्ट लॉन्च किया है, जिसका नाम शेफ़ मैजिक (Chef Magic) है. यह एक किचन रोबोट है, जो एआई टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किया गया है और यह किचन में खाना बनाने वाले लोगों के काफी काम आ सकता है. आइए हम आपको इस खास प्रॉडक्ट के बारे में बताते हैं.

200 से ज्यादा रेसिपी लोड है

कंपनी का कहना है कि यह एक किचन रोबोट है जो घर पर खाना पकाने का अनुभव पूरी तरह से बदल देगा. इसमें 200 से ज्यादा रेसिपी पहले से लोड की गई हैं, जिसे यूज़र इसमें लगी स्मार्टफोन जैसी टचस्क्रीन से चुन सकते हैं. आपको बस स्क्रीन पर रेसिपी चुननी है, फिर मशीन बताएगी कि किस उस रेसिपी में सामग्री को डालना है. यह किचन रोबोट खुद ही खाने में पड़ने वाली सभी सामग्रियों का वजन करके लेगी और फिर खुद ही आगे की सारी प्रक्रियाएं करेगी, जैसे उसे मिलाना, काटना, उबालना, भूनना आदि.

वंडरचेफ के संस्थापक और सीईओ रवि सक्सेना ने कहा, "हमने Chef Magic से 3 साल में 200 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है. यह प्रॉडक्ट विदेशी बाजारों में भी बेचा जाएगा. अमेरिका और कनाडा के लिए अलग वोल्टेज की मशीन भी बनाई गई है. हम जून से इस प्रॉडक्ट को वैश्विक बाजारों में उपलब्ध करवाएंगे."

उन्होंने आगे बताया , "Chef Magic एक कनेक्टेड डिवाइस है. हम इस डिवाइस को एक्टिव रखेंगे और ग्राहकों की पसंद के अनुसार हर हफ्ते ताज़ा रेसिपी जोड़कर अनुभव को और ज्यादा रोचक बनाएंगे. ग्राहक इस प्रॉडक्ट को अपने वाई-फाई से कनेक्ट करके नई रेसिपी को अपने फोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं. सभी मशीनों को नियमित रूप से रेसिपी अपडेट मिलता रहेगा."

बीमार लोगों के लिए विशेष रेसिपियां

शेफ़ मैजिक में शेफ़ संजीव कपूर द्वारा 200 से ज्यादा भारतीय और विदेशी व्यंजनों की रेसिपियां लोड की गई हैं. यह एक ऐसा विकल्प हैं जो दुनिया भर में रहने वाले भारतियों के लिए विकसित किया गया है. यह लोकप्रिय भारतीय डिशेस से लेकर वीगन, जैन, कॉन्टिनेंटल, थाई, चाईनीज़ , इटलियन, मेक्सिकन और अन्य वैदिक रेसिपी तक को भी कवर करता है. इसमें शाकाहारी, जैन, आयुर्वेदिक, मधुमेह और दिल के मरीजों के लिए भी विशेष रेसिपियां शामिल की गई हैं.

रवि सक्सेना ने बताया कि, "आजकल लोग बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक है. शेफ मैजिक से घर पर आसानी से स्वादिष्ट और स्वस्थ खाना बनाया जा सकता है. हमारा लक्ष्य हमेशा से ही ऐसे उपकरण विकसित करना रहा है जो घर पर खाना पकाना आसान और आनंददायक बना दें. शेफ़ मैजिक के साथ, हमने कटिंग-एज इंजीनियरिंग और विश्व स्तरीय खाना पकाने की विशेषज्ञता को मिलाकर उस प्रॉडक्ट को बनाने का मुकाम हासिल कर लिया है जो हर किसी को पहले से कहीं बेहतर तरीके से घर पर खाना बनाने की शक्ति देता है."

संजीव कपूर ने क्या कहा?

शेफ संजीव कपूर ने कहा, "भारत के कई लोग जीवन शैली की बीमारियों जैसे मोटापा, हृदय समस्या, और मधुमेह से पीड़ित हैं. आजकल युवा बाहर के खाने का ज्यादा सेवन करने लगे हैं. बाहरी खाने का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. शेफ़ मैजिक ने खाना बनाने को न केवल आसान बनाया है, बल्कि इसे रोचक भी बनाया है, जिसे कोई भी आसानी से घर पर अपनी पसंद का खाना बना सकता है. वंडरचेफ में हम स्वस्थ भारत की ओर काम कर रहे हैं."

शेफ मैजिक का मोबाइल ऐप भी है, जिससे दूर से ही मशीन को कंट्रोल किया जा सकता है. आप रेसिपी चुन सकते हैं और बाकी का काम मशीन खुद करेगी. आप अपनी रेसिपियां भी सेव करके सकते हैं. शेफ मैजिक की कीमत 49,999 रुपये है और ये वंडरशेफ की वेबसाइट समेत सभी नामी रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें:

दो नए शहरों में शुरू हुआ एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर, जानें तीनों प्लान्स की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की सुरक्षा के नाम पर बड़ा खतरा! ये डिवाइस बन सकते हैं आपकी जासूसी का जरिया, देर होने से पहले हो जाएं सतर्क
घर की सुरक्षा के नाम पर बड़ा खतरा! ये डिवाइस बन सकते हैं आपकी जासूसी का जरिया, देर होने से पहले हो जाएं सतर्क
पुराने लैपटॉप को नया कर देंगे ये सस्ते गैजेट, मिलेगी एकदम चकाचक परफॉर्मेंस
पुराने लैपटॉप को नया कर देंगे ये सस्ते गैजेट, मिलेगी एकदम चकाचक परफॉर्मेंस
Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर कितने पैसे मिलते हैं? जानिए क्या है पूरा जोड़-गणित
Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर कितने पैसे मिलते हैं? जानिए क्या है पूरा जोड़-गणित
क्या पूरी तरह बदल जाएंगे स्मार्टफोन? Honor बना रही है ताश के पत्ते जैसी पतली बैटरी, कैपेसिटी में नहीं होगी कोई कमी
क्या पूरी तरह बदल जाएंगे स्मार्टफोन? Honor बना रही है ताश के पत्ते जैसी पतली बैटरी, कैपेसिटी में नहीं होगी कोई कमी

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
ईरान-इजरायल या मिडिल ईस्ट में फंसा है कोई अपना, इन नंबरों पर फोन कर पहुंचा सकते हैं मदद
ईरान-इजरायल या मिडिल ईस्ट में फंसा है कोई अपना, इन नंबरों पर फोन कर पहुंचा सकते हैं मदद
Kidney Damage Causes: किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
Embed widget