एक्सप्लोरर

1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं टीवी के दाम, आज ही घर ले आएं ये शानदार स्मार्टटीवी

1 अप्रैल से टीवी की कीमत 2 से 3 हजार रुपये तक बढ़ सकती है. ऐसे में अगर आप टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 20 हजार या उससे कम कीमत में 43 इंच के ये शानदार स्मार्टटीवी मिल रहे हैं. आप ये टीवी खरीद सकते हैं.

कोराना के टाइम में टीवी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. आजकल लोग फिल्में देखने से लेकर न्यूज देखने तक एंटरटेनमेंट के लिए टीवी का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी लोग फोन के अलावा टीवी का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सबकी डिपेंडेंसी टीवी पर और ज्यादा हो गई. लेकिन अगर आप नया टीवी खीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये जान लेना चाहिए कि अगले महीने यानि 1 अप्रैल से स्मार्टटीवी महंगे होने वाले है. स्मार्टटीवी की कीमतों में करीब 2 से 3 हजार रुपये की वृद्धि होने वाली है. ऐसे में आपके लिए टीवी खरीदने का ये बेस्ट टाइम है.

दरअसल, कीमत बढ़ने की वजह है इसके पैनल की बढ़ती कीमत. पिछले कुछ सालों में इसकी कीमत 300 फीसदी तक बढ़ चुकी है. ऐसे में अब 5 फीसदी अतिरिक्त इजाफे के बाद टीवी की कीमतें बढ़ने जा रही हैं. इसकी एक बड़ी वजह वैश्विक विक्रेताओं के जरिए आपूर्ति की कमी है. साथ ही कस्टम ड्यूटी में इजाफा, तांबा, एल्यूमीनियम और स्टील जैसी सामग्री की लागत में वृद्धि भी इसके पीछे की वजह बताई जा रही है. ऐसे में हम आपको 20 हजार से भी कम में आने वाले 43 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं. आप अपने बजट के हिसाब से टीवी खरीद सकते हैं.

1-कोडक की 43FHDXPRO टीवी- कोडक ब्रांड में आपको सिर्फ 19 हजार रुपये में 43 इंच की स्मार्ट टीवी मिल जायेगी. इस टीवी के फीचर्स भी लगभग थॉमसन ब्रांड के टीवी जैसे हैं. इसमें सभी स्ट्रीमिंग सर्विस वाले ऐप जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. टीवी में वाईफाई से कनेक्ट करने का ऑप्शन है, इसके अलावा यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट भी है. टीवी स्क्रीन का रिजोल्यूशन फुल एचडी है और 20 वॉट का साउंड आउटपुट है. पिक्चर और अच्छी साउंड क्वालिटी की वजह से इसमें फिल्म, क्रिकेट, वेब सीरीज और गेमिंग का अच्छा एक्सपीरियेंस आता है.

2-थॉमसन की 43TH0099 टीवी- स्मार्ट टीवी में थॉमसन ब्रैड ऑफर कर रहा है 43 इंच का स्मार्ट टीवी और इसकी कीमत है बस 18000 रुपये. थॉमसन का 43TH0099 टीवी मॉडल आपको ऑनलाइन और स्टोर दोनों में मिल जायेगा. इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी हॉटस्टार जैसे ऐप का सपोर्ट मिल जायेगा. इसमें एंड्रॉयड बेस ऑपरेटिंग सिस्टम है. टीवी स्क्रीन का रिजोल्यूशन फुल एचडी ( 1920x1080 पिक्सल) है. टीवी में 20 वॉट के साउंड स्पीकर हैं. टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट हैं और दो यूएसबी पोर्ट जिनसे सेट टॉप बॉक्स के अलावा दूसरे डिवाइस भी कनेक्ट हो सकते हैं.

3-माइक्रोमैक्स के स्मार्ट टीवी- फोन के अलावा स्मार्ट टीवी में भी इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स ने अच्छे टीवी निकाले हुए हैं. करीब 19 हजार के बजट में आपको माइक्रोमैक्स के 43 इंच में दो-तीन अच्छे टीवी मॉडल मिल जायेंगे. इन मॉडल के नाम हैं 43Z7550FHD, 43A9181FHD और 43GR550FHD. ये सभी मॉडल फुल एचडी हैं. एसआरएस साउंड टेक्नॉलोजी के साथ 20 वॉट के साउंड स्पीकर हैं. एचडीएमआई और यूएसबी केबल का सपोर्ट है. थियेटर जैसे फील के लिये इसमें एविया टेक्नॉलोजी ( ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट आर्किटेक्चर) दी गयी है. साथ ही इस स्मार्ट टीवी में लो पावर कंजप्शन है.

4-आईफाल्कल का 43F2A टीवी- 20 हजार रुपये की कीमत में आपको आईफाल्कल कंपनी का 43 इंच का टीवी मिल जायेगा. ये टीवी भी स्मार्ट फीचर्स से लैस है. एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसमें सभी एंटरटेनमेंट वाले ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. एचडी रिजोल्यूशन के साथ 20 वाट के साउंड स्पीकर हैं और इसमें थियेटर जैसे साउंड के लिये डॉलबी ऑडियो है. टीवी में गूगल असिस्टेंट है.

5- सैनसुई का JSK43LSFHD टीवी- सैनसुई कंपनी ने भी करीब 20 हजार में JSK43LSFHD मॉडल का 43 इंच का टीवी मार्केट में उतार रखा है. इस टीवी में स्मार्ट टीवी वाले सारे फीचर्स है. टीवी में सभी स्ट्रीमिंग सर्विस ऐप डाउनलोड किये जा सकते हैं. फुल एचडी स्क्रीन है और साउंड स्पीकर 20 वॉट के हैं. थियेटर जैसे ऑडियो के लिये इसमें डॉलबी साउंड सिस्टम दिया है. आप अपने स्मार्टफोन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं और फोन का कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं. साथ ही इस स्मार्ट टीवी में यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget