एक्सप्लोरर

जिसका चार्जर मिला उसी से कर लेते हैं मोबाइल चार्ज, नुकसान जान कर खुल जाएंगी आंखें 

अपने स्मार्टफोन के चार्जर के बजाय अगर आप किसी दूसरे चार्जर से अपना फोन चार्ज करते हैं तो यह आपके फोन की बैटरी के सेहत के लिए अच्छा नहीं है. ऐसा करना कितना नुकसानदायक है ये जानिए. 

वक्त के साथ आज स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है. हर छोटे से छोटा काम और बड़े से बड़ा व्यवसाय, सब कुछ आज स्मार्टफोन में सिमट कर रह गया है. बच्चों को पढ़ाई-लिखाई करनी हो, दफ्तर का कोई काम हो, बिजनेस में क्या कुछ चल रहा है वो जानना हो, स्टॉक मार्केट की अपडेट लेनी हो या दुनिया भर का हाल जानना हो, आज सब कुछ मोबाइल फोन पर उपलब्ध है. भारत में सबसे ज्यादा बजट स्मार्टफोन खरीदे और बेचे जाते हैं.

अमूमन आज हर व्यक्ति के हाथ में आपको एक स्मार्टफोन जरूर देखने को मिलेगा. भले ही व्यक्ति के पास रात के खाने का इंतजाम न हो लेकिन जैसे-तैसे करके उसने अपने लिए एक स्मार्टफोन जरूर खरीदा हुआ है. हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से स्मार्टफोन खरीदता है. कोई कैमरा देखता है, कोई रैम और स्टोरेज तो कोई बैटरी. आवश्यकताओं के अनुसार लोग स्मार्टफोन खरीदते हैं और ये बिल्कुल भी गलत नहीं है.

हर फोन के लिए होता है अलग चार्जर

जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे मोबाइल फोन में आने वाली टेक्नोलॉजी भी एडवांस हो रही है और इसमें मिलने वाले फीचर्स भी स्मार्ट हो रहे हैं. पहले जहां एक ओर मोबाइल फोन में कम एमएएच की बैटरी देखने को मिलती थी तो वहीं, अब 4 से 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी आ रही है. इन बैटरी को चार्ज करने के लिए पहले जहां 5 से 10 वॉट के चार्जर मिलते थे. अब 50 से 200 और 250 वॉट तक के फास्ट चार्जर बाजार में आ रहे हैं. हर स्मार्टफोन के साथ एक चार्जर अमूमन सभी कंपनियां देती है.

अगर आप अपने मोबाइल के चार्जर से उसे चार्ज करते हैं तो इससे बैटरी लाइफ अच्छी रहती है और आपको बैटरी सपोर्ट लम्बे समय तक मिलता है. लेकिन आजकल आपने ये देखा होगा कि लोग घर या ऑफिस में किसी का भी चार्जर का इस्तेमाल कर लेते हैं या अगर वे अपना चार्जर लाना भूल जाते हैं तो किसी दूसरे का चार्जर उठाकर अपंने फोन पर लगा देते हैं. आज जानिए ऐसा करना कितना सुरक्षित है. अगर नहीं, तो इससे फोन की बैटरी को क्या-क्या नुकसान होता है वह भी जानिए. 

अपना चार्जर न लगाकर आप कर रहे हैं बड़ी गलती

-कई बार ऐसा होता है कि हमारे मोबाइल फोन का ओरिजिनल चार्जर खराब हो जाता है. ऐसे में हम बाजार से सस्ते चार्जर ले आते हैं. भले ही ये हमारे स्मार्टफोन को चार्ज कर देते हैं लेकिन ये ओरिजिनल चार्जर की तरह अच्छे नहीं होते और हमारी बैटरी लाइफ को धीरे-धीरे कम कर देते हैं.

-हर फोन का चार्जर अलग होता है. ऐसे में अगर आप दूसरे के फोन का चार्जर अपने में लगाते हैं तो इससे आपकी बैटरी खराब हो सकती है. क्योंकि हो सकता है कि आपकी बैटरी उस चार्जर को सपोर्ट न करती हो. बावजूद इसके अगर आप बार-बार वही चार्जर लगाकर बैटरी को चार्ज कर रहे हैं तो बैटरी के कंपोनेंट्स खराब हो सकते हैं या वे अच्छे से चार्ज नहीं होंगे. 

-दूसरों का चार्जर अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो इससे बैटरी के खराब होने के चांसेस रहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि आपकी बैटरी 10 वॉट का चार्जर सपोर्ट करती हो लेकिन अगर आप इससे ज्यादा वॉट के चार्जर से उसे चार्ज करेंगे तो इससे बैटरी पर दबाव पड़ेगा और फोन या तो फट सकता है या बैटरी खराब हो सकती है. इसीलिए हमेशा मोबाइल फोन के साथ आए चार्जर का इस्तेमाल करें क्योंकि ये बैटरी के हिसाब से डिजाइन किए गए होते हैं. ध्यान रखें, फास्ट चार्जिंग भी उसी मोबाइल पर सपोर्ट करेगी जिस मोबाइल फोन की बैटरी फास्ट चार्जर के लिए बनी हुई हो.

-दूसरों के चार्जर को इस्तेमाल करके अगर आप स्मार्टफोन चार्ज करते हैं तो कई बार हो सकता है कि आपका स्मार्टफोन जल्दी चार्ज हो जाए क्योंकि चार्जर ज्यादा वॉट का हो सकता है. लेकिन इससे लंबे समय में आपके बैटरी के खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं क्योंकि बैटरी फास्ट चार्जर के अनुकूल नहीं है और इससे उस पर दबाव पड़ता है.

ध्यान रखें, हमेशा मोबाइल फोन के साथ दिए हुए चार्जर से ही अपने स्मार्टफोन को चार्ज करें. अगर आपका चार्जर किसी कारणवश खराब भी हो गया है तो बैटरी की सेहत को बनाए रखने के लिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर ही खरीदें. कम पैसों के चक्कर में सस्ता चार्जर न लाएं क्योंकि ये आपकी बैटरी को खराब कर सकता है और फिर आपको लंबा खर्चा फोन पर करना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: जानिए क्या होता है प्रॉक्सी सर्वर, जिससे इंटरनेट बंद होने पर भी काम चल जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया लैपटॉप खरीदने के लिए अभी है सही मौका, देर करने पर हो जाएगा भारी नुकसान, यह है कारण
नया लैपटॉप खरीदने के लिए अभी है सही मौका, देर करने पर हो जाएगा भारी नुकसान, यह है कारण
iPhone 17 Pro Max पर मिल रही है शानदार छूट, यहां से उठाएं जबरदस्त ऑफर का फायदा
iPhone 17 Pro Max पर मिल रही है शानदार छूट, यहां से उठाएं जबरदस्त ऑफर का फायदा
लॉन्च से पहले लीक हुई GTA 6 की कीमत! क्या महंगी पड़ने वाली है गेमर्स की सबसे बड़ी ख्वाहिश?
लॉन्च से पहले लीक हुई GTA 6 की कीमत! क्या महंगी पड़ने वाली है गेमर्स की सबसे बड़ी ख्वाहिश?
एक के बाद एक, ऐप्पल इस हफ्ते लॉन्च करेगी आईपैड, मैकबुक और आईफोन समेत ये प्रोडक्ट्स
एक के बाद एक, ऐप्पल इस हफ्ते लॉन्च करेगी आईपैड, मैकबुक और आईफोन समेत ये प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget