एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर कैसे लीक हो रहा आपका डेटा? इससे कैसे बच सकते हैं

कभी- कभार ऐसा होता है कि आपको पता भी नहीं चलता और आपका डेटा लीक हो जाता है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब भी आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें तो किन चीजों का ख्याल रखें.

How to Protect Personal Data: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आप इसके फायदे जानने के साथ ही साइड इफेक्ट्स से भी अच्छी तरह वाकिफ होंगे. आपको पता भी नहीं होता और सोशल मीडिया कंपनीज आपकी पंसद और नापसंद को आंकती रहती हैं. सोशल मीडिया पर जब एक बार लॉगिन करते हैं तो इसके साथ ही आपका डेटा भी बिखरने लगता है. आप इस डेटा को डिलीट भी नहीं कर सकते हैं हालांकि सावधानी बरतने के बाद आप खुद को सेफ रख सकते हैं. 

डेटा वो सूचना होती है, जो कि किसी शख्स की पहचान करा सकता है. इसमें जेनेटिक, बायोमेट्रिक, सेहत, जाति, आर्थिक स्थिति, इंट्रस्ट, पॉलिटिकल रुचि और आईपी एड्रेस जैसी कई चीजें शामिल हैं. 

सोशल मीडिया पर कैसे लीक हो जाता है डेटा?

सोशल मीडिया पर कई ऐसे लिंक मौजूद होते हैं, जिन पर एक बार क्लिक करने से आपके डेटा लीक होने का जोखिम रहता है. अब आप सोच रहे होंगे कि एक लिंक पर क्लिक करने से आपका क्या ही नुकसान हो जाएगा. दरअसल, जब आप किसी आकर्षक दावे में आकर अपनी कोई पर्सनल जानकारी दे देते हैं तो इस तरह के लिंक से यूजर्स का बड़ा डेटाबेस तैयार हो जाता है. इसमें आपका नंबर और नाम दोनों जानकारी चली जाती है. इसके बाद यह डाटा टेलीमार्केटिंग कंपनी को बेच दिया जाता है. इसकी मदद से टेलीमार्केटिंग कंपनियां आपके पास कॉल करते हैं तो उसको आपके बारे में सब पता होता है. 

किस तरह बचा जा सकता है? 

जब भी आप सोशल मीडिया यूज करें तो फोन की प्राइवेसी सेटिंग्स का ध्यान रखें, आपकी पोस्ट्स किन प्लेटफॉर्म्स पर जा रही है? आपके फोटो कौन-कौन देख सकता है, इन सब बातों का खयाल रखें. साथ ही आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कहीं आपका लोकेशन एक्सेस Always Allow जैसे ऑप्शन पर तो सिलेक्ट नहीं है. अगर फोन में ये सेटिंग ऑन होती है तो इसे तुरंत बंद कर दें. 

एक बार जब आप सोशल मीडिया पर अपने डेटा को दर्ज कराते हैं तो ये पूरी तरह से डिलीट नहीं होता है. ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि सोशल मीडिया पर अपनी बेहद पर्सनल चीजें कभी शेयर न करें. इसके अलावा घर का एड्रेस, मोबाइल नंबर या फिर बैंक डाटा से रिलेटेड कुछ भी साझा न करें. कुछ भी ऐसा पोस्ट न करें जो आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल दे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेफ्टी की एक मोटी लेयर है. अगर पासवर्ड हैक भी हो गया तो 2FA आपको इससे बचा सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 8 मई 2024 के 100% एक्टिव रिडीम कोड्स, फ्री मिलेंगे Emotes, Pets और बहुत कुछ 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 4 साल का अनुभव है और पिछले 3.5 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. इन्होंने ग्रेजुएशन (B.A Mass Media) और मास्टर्स (M.A Mass Media) की डिग्री सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए हासिल की है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget