एक्सप्लोरर

दुनिया भर में कहीं नहीं मिलेगा इससे सस्ता गेमिंग फोन....मात्र 599 रुपये में बनाएं अपना

अगर आप एक अच्छे और सस्ते गेमिंग फोन की तलाश में है तो ये खबर आपके काम की है. आप मात्र 599 रूपये में 7GB वाला गेमिंग फोन खरीद सकते हैं. जानिए कैसे. 

Tecno Spark 9: भारतीय बाजार में बजट स्मार्टफोन की जबरदस्त डिमांड है. प्रीमियम सेगमेंट के बजाय बजट रेंज के अंदर आने वाले मोबाइल फोन भारत में सबसे ज्यादा खरीदे और बेचे जाते हैं. बदलते समय के साथ आज स्मार्टफोन हम सभी की जरूरत बन गया है. पढ़ाई-लिखाई से लेकर मनोरंजन तक, सभी आज इस छोटे से डिवाइस से पूरा हो सकता है. इस बीच अगर आप अपने या अपने बच्चों के लिए एक गेमिंग स्मार्टफोन की तलाश में है तो ये लेख आपकी मदद करने वाला है. दरअसल, आप गेमिंग ​स्मार्टफोन 'टेक्नो स्पार्क 9' को मात्र 599 रुपये में अपना बना सकते हैं. जी हां, इस मोबाइल फोन पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है जो शायद ही दुनिया भर में कहीं दूसरी जगह आपको मिले. 

टेक्नो स्पार्क 9 की कीमत

बाजार में टेक्नो स्पार्क 9 की कीमत 11,499 रुपये है. स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर 30 परसेंट डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन पर कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन को मात्र 1,000 रुपये में अपना बना सकते हैं.

खास ऑफर ये है

टेक्नो स्पार्क 9 को अगर आप मासिक किस्तों में खरीदते हैं और भुगतान के लिए सिटी यूनियन बैंक, एचएसबीसी और अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो इस पर आपको 10% की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी. दूसरी तरफ, इस मोबाइल फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी दिया जा रहा है. एक्सचेंज ऑफर के तहत आप मोबाइल फोन पर 7,400 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं. अगर आपको सभी ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो आप इस मोबाइल फोन को 1,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.  ध्यान दें, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब आपका पुराना डिवाइस अच्छी कंडीशन में हो.

मोबाइल फोन की खासियत

टेक्नो स्पार्क 9 एंड्राइड HiOS 8.6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग के लिए बेस्ट है. स्मार्टफोन 6.6 इंच एचडी प्लस डिस्पले के साथ आता है जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी की बात करें तो रियर साइड पर 13mp का ड्यूल सेटअप और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 'टेक्नो स्पार्क 9' 5000mah की दमदार बैटरी के साथ आता है जो गेमिंग फोन के लिए शानदार है. मोबाइल फ़ोन 4GB रैम के साथ आता है जिसे आप 7GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.

इन स्मार्टफोन पर भी मिल रहा शानदार ऑफर

टेक्नो स्पार्क 9 के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी m24, सैमसंग गैलेक्सी m30 और रेडमी A1 पर 22 से 33% की छूट एमआरपी पर दी जा रही है. यानी आप एमआरपी पर 2 से 3,000 रुपये आसानी से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Redmi Note 12 5G जल्द लॉन्च होने वाला है, जानिए क्यों हर किसी को है इसका इंतजार! इन फोन को देगा कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये नौकरियां हैं सबसे सेफ, AI से भी कोई खतरा नहीं, मशीनें नहीं कर पाएंगी ये काम
ये नौकरियां हैं सबसे सेफ, AI से भी कोई खतरा नहीं, मशीनें नहीं कर पाएंगी ये काम
चौंकाने वाला अपडेट! ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड और रिस्क वॉर्निंग फीचर, अब पहले से भी ज्यादा सुरक्षित होगा आपका डेटा!
चौंकाने वाला अपडेट! ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड और रिस्क वॉर्निंग फीचर, अब पहले से भी ज्यादा सुरक्षित होगा आपका डेटा!
क्या YouTube पर 1 Million व्यूज आने से भर जाएगी जेब? जानिए वीडियो पर कितनी हो सकती है कमाई
क्या YouTube पर 1 Million व्यूज आने से भर जाएगी जेब? जानिए वीडियो पर कितनी हो सकती है कमाई
18,000mAh बैटरी की टेस्टिंग में लगी है सैमसंग, लेकिन रिजल्ट ने निकाल दिया पसीना, यहां जानें क्या हुआ
18,000mAh बैटरी की टेस्टिंग में लगी है सैमसंग, लेकिन रिजल्ट ने निकाल दिया पसीना, यहां जानें क्या हुआ

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget