एक्सप्लोरर

Apple, Google नहीं, यहां जॉब पाना चाहते हैं लोग, भारत में काम करने के लिए कौन सी टेक कंपनियां सबसे बेहतर हैं? देखें लिस्ट

2025 में भारतीय टेक प्रोफेशनल्स के लिए सबसे अच्छी कंपनियां वही मानी गईं जो बेहतर वर्क कल्चर और नेतृत्व देती हैं न कि सिर्फ केवल हाई सैलरी.

भारत में टेक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है, लेकिन एक सवाल आज भी सबसे अहम बना हुआ है, 'कहां काम करना सबसे बेहतर है?' क्या मोटी सैलरी ही सब कुछ है, या एक अच्छा बॉस और हेल्दी वर्क-कल्चर ज्यादा मायने रखता है?

प्रोफेशनल्स के बीच मशहूर एनोनिमस कम्युनिटी प्लेटफॉर्म Blind ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2025 की सबसे अच्छी और सबसे खराब टेक कंपनियों की लिस्ट सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय प्रोफेशनल्स अब सिर्फ पैसों से नहीं, बल्कि संतुलित जीवन, कंपनी के माहौल और नेतृत्व की विश्वसनीयता से भी अपनी 'ड्रीम जॉब' का चुनाव करते हैं.

कौन-कौन सी कंपनियां बनीं प्रोफेशनल्स की पहली पसंद?

रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में अमेरिकी रिटेल दिग्गज Target ने टॉप पोजीशन हासिल की है. इसके बाद AI की दुनिया में तहलका मचाने वाली कंपनी NVIDIA दूसरे नंबर पर रही. Apple, Google और Meta जैसी बड़ी टेक कंपनियां भी टॉप 10 में शामिल हैं.

सिर्फ विदेशी कंपनियां ही नहीं, कुछ भारतीय कंपनियों ने भी वर्क-कल्चर और मैनेजमेंट के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है. Zoho, ServiceNow और Akamai Technologies जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. वहीं American Express ने दिखा दिया कि कम सैलरी होने के बावजूद अगर कंपनी का माहौल अच्छा हो, तो कर्मचारी पूरी तसल्ली से काम करते हैं.

अब बात उन कंपनियों की जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी

रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वो लिस्ट है जिसमें भारत में काम करने के लिहाज से सबसे खराब टेक कंपनियों के नाम सामने आए हैं। Amazon को सबसे निचली रैंक मिली है, जो वाकई हैरान करने वाली बात है. इसके अलावा Paytm, InMobi, Coinbase, IBM और Sprinklr जैसी कंपनियां भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं.

खास बात ये है कि Coinbase जैसी हाई-सैलरी देने वाली कंपनी को भी कर्मचारियों की संतुष्टि में बेहद खराब स्कोर मिला है. इससे साफ है कि सिर्फ पैसा ही कर्मचारियों को खुश नहीं रख सकता.

प्रोफेशनल्स क्या सर्च कर रहे हैं?

रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि भारतीय टेक प्रोफेशनल्स किस तरह की जानकारी सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं. Meta, Google, Microsoft, और OpenAI जैसी ग्लोबल कंपनियां टॉप सर्च लिस्ट में हैं. इसके साथ ही 'India offer', 'referral', 'layoff', 'promotion' और 'H-1B' जैसे शब्द भी सबसे ज्यादा खोजे जा रहे हैं, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि लोग देश-विदेश में बेहतर करियर की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं.

Blind के कम्युनिकेशंस मैनेजर Alex Han का कहना है, 'एक मजबूत और भरोसेमंद नेतृत्व, पॉजिटिव वर्क-कल्चर और पारदर्शिता, किसी भी कंपनी को बेस्ट वर्कप्लेस बनाते हैं. सैलरी तो बस एक हिस्सा है.'

2025 की ये रिपोर्ट उन सभी लोगों के लिए अहम है जो अपनी अगली नौकरी चुनने की सोच रहे हैं. अब वक्त आ गया है जब हमें सिर्फ पैकेज नहीं, बल्कि काम करने की जगह और वहां के माहौल को भी प्राथमिकता देनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget