एक्सप्लोरर

इस देश में बच्चों के लिए टिकटॉक-फेसबुक बैन, मगर यूट्यूब को मिल गई VIP एंट्री, वजह सुन चौंक जाएंगे आप

TikTok-Facebook Banned for Children: ऑस्‍ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्‍चों पर सोशल मीडिया बैन के बीच यूट्यूब को मिली छूट, महिला मंत्री की गारंटी से उठे पक्षपात के सवाल.

ऑस्‍ट्रेलिया में हाल ही में एक दिलचस्‍प मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला मंत्री ने YouTube को खास छूट दिलाने की कोशिश की. दरअसल, ऑस्‍ट्रेलिया में एक नया कानून लागू किया गया है, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्‍चों को TikTok, Facebook और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्स पर बैन कर दिया गया था. लेकिन यूट्यूब को इस बैन से छूट मिल गई और यह सवाल उठता है कि ऐसा क्‍यों हुआ?

यह काम किया था ऑस्‍ट्रेलिया की संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने. ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्‍होंने खुद YouTube के CEO नील मोहन को एक गारंटी दी थी, जिसमें यह कहा गया कि यूट्यूब पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. इसके बाद, यूट्यूब को छूट मिल गई और वह ऑस्‍ट्रेलिया में अपनी सेवाएं जारी रख सका.

कई कंपनियां नाराज

अब इस फैसले ने कई सोशल मीडिया कंपनियों को नाराज कर दिया है. Facebook और Instagram के मालिक मेटा के साथ-साथ, Snapchat और TikTok ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई है. TikTok ने तो इसे 'नाइंसाफी' तक कहा और यह तर्क दिया कि YouTube और TikTok के बीच कोई बड़ा फर्क नहीं है. दोनों ही प्‍लेटफॉर्म्स शॉर्ट वीडियो शेयरिंग के लिए हैं, फिर यूट्यूब को छूट क्‍यों मिली, यह समझ से बाहर है.

टिकटॉक की पैरंट कंपनी बाइटडांस ने इस मामले को एकतरफा डील करार दिया है. उन्‍होंने इसे ऐसा ही बताया जैसे किसी को सॉफ्ट ड्रिंक पर बैन लगा कर Coca-Cola को इससे छूट देना. इस फैसले ने सोशल मीडिया के बड़े दिग्‍गजों के बीच काफी बहस छेड़ दी है.

यूट्यूब को मिली थी छूट

मिशेल रोलैंड ने यूट्यूब को दी गई गारंटी के बाद, 9 दिसंबर 2024 को नील मोहन से लिखा था कि उन्‍होंने यूट्यूब के लिए कानूनी छूट की पुष्टि की है. इसके बाद, उन्‍होंने यूट्यूब के अधिकारियों से मुलाकात की योजना बनाई थी, हालांकि यह नहीं बताया गया कि मीटिंग कहां हुई. यह मामला इसलिये खास है क्‍योंकि यूट्यूब अब ऑस्‍ट्रेलिया में सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म बन गया है.

बच्‍चों के ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर ज्‍यादा वक्‍त बिताने के कारण, यूट्यूब को मेटा जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स के मुकाबले एक बड़ा फाइदा हुआ है. तो, सवाल यह उठता है कि क्या एक ही सेक्‍टर के प्‍लेटफॉर्म्‍स में से एक को फायदा पहुंचाना और बाकी को नुकसान देना वास्‍तव में सही है? यह एक ऐसा मामला है जिस पर आने वाले समय में और भी बहस हो सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिफ्ट में आते ही क्यों गायब हो जाता है मोबाइल नेटवर्क? कारण जानकर रह जाएंगे दंग
लिफ्ट में आते ही क्यों गायब हो जाता है मोबाइल नेटवर्क? कारण जानकर रह जाएंगे दंग
Benjamin Netanyahu ने अफवाहें खारिज करने के लिए पोस्ट किया वीडियो, ग्रोक ने बता दिया डीपफेक
Benjamin Netanyahu ने अफवाहें खारिज करने के लिए पोस्ट किया वीडियो, ग्रोक ने बता दिया डीपफेक
Titan की खोज के लिए NASA बना रहा ये अनोखा ड्रोन! होंगे 8 पंखें, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी
Titan की खोज के लिए NASA बना रहा ये अनोखा ड्रोन! होंगे 8 पंखें, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी
कमरे के अंदर या बाहर, कहां रखने से AC जैसी कूलिंग देगा कूलर? अभी जान लिया तो पूरी गर्मी आएगा काम
कमरे के अंदर या बाहर, कहां रखने से AC जैसी कूलिंग देगा कूलर? अभी जान लिया तो पूरी गर्मी आएगा काम

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget