एक्सप्लोरर

अब तक तीन देशों ने DeepSeek AI पर लगाया प्रतिबंध! जानें क्या है इसके पीछे का कारण

DeepSeek AI Ban: चीन की तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी DeepSeek AI पर कई देशों ने कड़ी कार्रवाई की है. ऑस्ट्रेलिया, इटली और ताइवान ने इस प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है.

DeepSeek AI Ban: चीन की तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी DeepSeek AI पर कई देशों ने कड़ी कार्रवाई की है. ऑस्ट्रेलिया, इटली और ताइवान ने इस प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है. DeepSeek AI, जिसे OpenAI के ChatGPT से भी अधिक लोकप्रिय माना जा रहा था, अब सुरक्षा चिंताओं के चलते इन देशों में बैन हो चुका है.

क्यों लगाया गया प्रतिबंध?

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में DeepSeek AI को सभी सरकारी सिस्टम और डिवाइसेस से हटाने का आदेश दिया है. होम अफेयर्स मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों की जांच में यह पाया गया कि DeepSeek AI सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. हालांकि, यह प्रतिबंध व्यक्तिगत उपकरणों पर लागू नहीं है, लेकिन सरकार ने नागरिकों को ऑनलाइन डेटा सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

इटली ने भी लगाया प्रतिबंध

इटली की प्राइवेसी रेगुलेटरी अथॉरिटी ने DeepSeek AI के डेटा सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए इसकी सेवाओं को ब्लॉक कर दिया है. सरकार को चिंता है कि यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी को गलत तरीके से एकत्रित कर सकता है.

वहीं, आयरलैंड की डेटा प्रोटेक्शन कमिशन ने भी DeepSeek से इसकी डेटा सुरक्षा नीतियों को स्पष्ट करने की मांग की है. इसके अलावा ताइवान सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र में DeepSeek AI के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. डिजिटल मामलों के मंत्रालय ने आशंका जताई है कि यह प्लेटफॉर्म क्रॉस-बॉर्डर डेटा लीक और साइबर सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. प्रतिबंध सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्कूलों, सरकारी कंपनियों और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर लागू किया गया है.

DeepSeek AI पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DeepSeek AI को 20 महीने पहले चीन में लॉन्च किया गया था और इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. इसने हाल ही में अपना AI चैटबॉट जारी किया, जो मनुष्यों की तरह तर्क करने का दावा करता है. हालांकि, इसकी डेटा गोपनीयता नीतियों पर विवाद शुरू हो गया. DeepSeek का कहना है कि सभी यूजर डेटा चीन में स्थित सर्वरों पर स्टोर किया जाता है. इससे यह आशंका बढ़ गई कि चीन के स्थानीय कानूनों के तहत यह डेटा चीनी खुफिया एजेंसियों को सौंपा जा सकता है.

निजी कंपनियां भी ले रही हैं सख्त कदम

सिर्फ सरकारें ही नहीं, बल्कि निजी कंपनियां भी DeepSeek AI से दूरी बना रही हैं. अमेरिका में कई फेडरल एजेंसियों ने अपने कर्मचारियों को इस ऐप का उपयोग न करने का निर्देश दिया है. सैकड़ों कंपनियों ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों से DeepSeek AI की पहुंच को ब्लॉक करने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें:

8 फरवरी को बंद रहेगी इस बड़े बैंक की UPI सर्विस, ग्राहकों पर पड़ेगा असर, पहले निपटा लें जरूरी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live
PAN Card Rule Change 2026 | 20 Lakh Property Deal पर बड़ी छूट | Affordable Housing Boost | Paisa Live
Panipat IOCL Refinery Strike: मजदूरों ने उठायी आवाज़ | Kumari Selja का ब्यान | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget