एक्सप्लोरर

चीन से 'डरे' ट्रंप, अब टैरिफ पर लिया यू टर्न, Apple और Samsung की हुई बल्ले-बल्ले

Trump U-turn On Tariff Policy: ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ नीति में बदलाव करते हुए स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे उत्पादों को टैरिफ के दायरे से बाहर कर दिया है. इससे Apple और Samsung को राहत मिलेगी.

Trump U-turn On Tariff Policy: ट्रंप सरकार ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए अपनी टैरिफ नीति में अहम बदलाव कर दिया है. अब स्मार्टफोन, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, फ्लैट-पैनल मॉनिटर और कुछ चिप्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों को टैरिफ के दायरे से बाहर कर दिया गया है. इससे Apple और Samsung जैसी बड़ी टेक कंपनियों को तगड़ा फायदा होगा.

यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के अनुसार, इन आइटम्स पर अब चीन के लिए 145% और अन्य देशों के लिए 10% का बेस लाइन टैरिफ नहीं लगेगा. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बाजार में महंगाई को लेकर असंतोष बढ़ रहा था.

कंपनियों के दबाव में लिया गया यू-टर्न? 
जानकारों का मानना है कि यह फैसला कंपनियों के दबाव और संभावित आर्थिक मंदी को देखते हुए लिया गया है. 90% से अधिक iPhones चीन में बनते हैं और टैरिफ के चलते इनकी कीमतें अमेरिका में दोगुनी हो सकती थीं. इसी डर के चलते उपभोक्ताओं और कंपनियों दोनों में बेचैनी थी. हालांकि ट्रंप सरकार ने इस बदलाव को “डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने” की दिशा में उठाया कदम बताया है, लेकिन यह भी साफ हो गया है कि अमेरिका अभी भी एशिया पर सप्लाई चेन के लिए निर्भर है और इसे रातों-रात बदलना संभव नहीं.

ट्रंप की टैरिफ नीति का अब तक का सफर
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद से “अमेरिकी निर्माण को बढ़ावा” देने के एजेंडे पर जोर दिया. उन्होंने चीन पर 145%, भारत पर 26% और अन्य देशों पर भारी टैरिफ लागू किए. इन टैरिफ का मकसद अमेरिका में उत्पादन को बढ़ावा देना और नौकरियां पैदा करना था, लेकिन चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका से आने वाले सामान पर 84% टैरिफ लगाया. यह “ट्रेड वॉर” अब वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है, जिससे महंगाई और अस्थिरता बढ़ी है.

क्या अब स्मार्टफोन होंगे सस्ते?
फिलहाल ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद महंगे नहीं होंगे. टैरिफ छूट के बाद इनकी कीमतों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्थिति अभी भी अस्थिर है और किसी भी समय नई घोषणाएं हो सकती हैं. इस बीच अमेरिका में ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं. लोग मानते हैं कि इस तरह की नीतियां उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालती हैं.

बता दें कि ट्रंप प्रशासन का ये यू-टर्न टेक इंडस्ट्री के लिए राहत भरा है. स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे उत्पादों पर टैरिफ न लगने से उपभोक्ताओं को कीमतों में बढ़ोतरी का डर नहीं रहेगा,लेकिन नीति में अस्थिरता बनी हुई है, और भविष्य में नए टैरिफ या बदलाव की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें: iPhone हो जाएगा अमीरों का सपना! अमेरिका में 40% तक बढ़ सकते हैं दाम, ट्रंप की टैरिफ नीति बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Egg Making Gadgets: अंडा खाने के दीवाने हैं तो घर में जरूर रखें ये गैजेट्स, उबालने से डिश बनाने तक करते हैं काम
अंडा खाने के दीवाने हैं तो घर में जरूर रखें ये गैजेट्स, उबालने से डिश बनाने तक करते हैं काम
Apple Lockdown Mode: बड़े से बड़ा साइबर अटैक रोक सकता है आईफोन का यह फीचर, जानें कैसे करें इनेबल
Apple Lockdown Mode: बड़े से बड़ा साइबर अटैक रोक सकता है आईफोन का यह फीचर, जानें कैसे करें इनेबल
अब Google Maps का यह फीचर आपको खुद बताएगा सही रास्ता, ड्राइव करते-करते पूछ सकेंगे सवाल
अब Google Maps का यह फीचर आपको खुद बताएगा सही रास्ता, ड्राइव करते-करते पूछ सकेंगे सवाल
सालभर की वैलिडिटी के साथ फ्री मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी खत्म होने वाला है यह धाकड़ ऑफर
सालभर की वैलिडिटी के साथ फ्री मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी खत्म होने वाला है यह धाकड़ ऑफर

वीडियोज

Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, एक क्लिक में जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
"मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget