एक्सप्लोरर

ट्विटर पर ब्लू टिक की तरह एक और पहचान भी मिलेगी... जानिए ये खास पहचान क्या होगी और किसे मिलेगी?

 ट्विटर पर अब आपको ब्लू टिक के अलावा एक और पहचान मिलेगी. यानी आपके प्रोफाइल पर दो अलग-अलग बैज बने आएंगे. एक ब्लू टिक होगा और एक स्क्वायर शेप का निशान.

ट्विटर को जब से बिजनेसमैन एलन मस्क ने खरीदा है तब से हर दिन इंटरनेट पर ट्विटर की चर्चा है. आप सभी भी अब तक ट्विटर को लेकर अलग-अलग बातें सुन चुके होंगे. एलन मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक को कॉमर्शियलाइज कर दिया है. यानि आपको ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे. इसके लिए भारत में ट्विटर ब्लू जारी किया जाएगा जिसका हर महीने लोगों को सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा. ट्विटर ब्लू में सामान्य ट्विटर के मुकाबले अलग-अलग सुविधाएं दी जाएंगी. ट्विटर पर ब्लू के अलावा अब लोगों को ग्रे और गोल्ड टिक भी मिलेगा. इसकी घोषणा एलन मस्क ने कुछ समय पहले की थी. इस बीच ट्विटर ने नए साल पर एक नई वेरीफिकेशन प्रोग्राम (वेरिफिकेशन फॉर बिजनेस) की घोषणा की है. इस प्रोग्राम के तहत आपको अपनी प्रोफाइल पर ब्लू टिक के साथ-साथ एक और पहचान दी जाएगी. ये किन लोगों को दी जाएगी और कैसे मिलेगी ये जानिए. 

ब्लू टिक के अलावा इन्हें मिलेगी खास पहचान

ये बात तो आप सभी जानते ही हैं कि ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद प्रोफाइल पर ब्लू टिक का बैज दिखाई देने लगेगा. लेकिन अब नए वेरिफिकेशन प्रोग्राम के बाद जो लोग किसी बड़ी ऑर्गेनाइजेशन या बड़े ब्रांड में काम करते हैं उन्हें उनकी प्रोफाइल पर स्क्वायर शेप में उनकी कंपनी का प्रोफाइल बतौर पहचान के रूप में दिया जाएगा. यानी आपकी प्रोफाइल पर ब्लू टिक के साथ-साथ कंपनी की प्रोफाइल पिक्चर स्क्वायर शेप में दिखेगी. फिलहाल ट्विटर इस नई वेरिफिकेशन सर्विस को पहले कुछ सिलेक्टेड कंपनी के लिए जारी करेगा जिसके बाद ये अन्य यूजर्स के लिए भी ओपन किया जाएगा. बड़े ब्रांड और ऑर्गेनाइजेशन को इसके लिए पहले अप्लाई करना होगा. अप्लाई करने के बाद एक ऑर्गेनाइजेशन अपने कितने भी कर्मचारियों या एफिलिएट इंडिविजुअल के अकाउंट को इसमें ऐड कर सकती हैं. इससे ये फायदा होगा कि यूजर्स ये जान पाएंगे कि अकाउंट किस कंपनी से जुड़ा हुआ है या ये अकाउंट किस पैरंट कंपनी का है.

 उदाहरण से समझिए-

मान लीजिए कि आप किसी एमएनसी में काम करते हैं और एमएनसी ने नए वेरीफिकेशन प्रोग्राम के लिए अप्लाई किया है. ट्विटर पर कंपनी जब वेरीफाइड हो जाएगी तो वह आपको अपने प्रोफाइल से जोड़ सकती है. इसके बाद आपके प्रोफाइल पर कंपनी का प्रोफाइल नजर आएगा. यानी ब्लू टिक के साथ-साथ आपकी कंपनी का भी प्रोफाइल बगल में दिखेगा. इससे पता लग जाएगा कि आप फलाने कंपनी से जुड़े हुए हैं या काम करते हैं.


बिना ट्विटर ब्लू के लोग ऐसे ले रहे ब्लू टिक

ट्विटर ने अभी ट्विटर ब्लू भारत में लॉन्च नहीं किया है. लेकिन इसके बावजूद कई लोग ट्विटर पर ब्लू टिक आसानी से हासिल कर रहे हैं. दरअसल, लोग वीपीएन की मदद से अपनी लोकेशन बदलकर ट्विटर ब्लू के लिए आवेदन कर रहे हैं और ब्लू टिक पा रहे हैं. यह तरीका भले ही लोगों को ब्लू टिक दिलवा रहा हो लेकिन नियम के हिसाब से ये सही नहीं है और आपके अकाउंट पर कार्रवाई हो सकती है. यानी जांच करने पर आपके अकाउंट से ब्लू टिक हट सकता है क्योंकि आप सही तरीके से ब्लू टिक नहीं ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की सबसे सस्ती Apple Watch डील, ऑफर में खरीदें 15 हजार से भी कम में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget