एक्सप्लोरर

Vivo ने लॉन्च किए रंग बदलने वाले 2 तगड़े स्मार्टफोन, जानिए कितने रुपये में क्या फीचर्स मिलेंगे

Vivo V27: विवो ने आज भारत में अपनी वीवो V27 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसके तहत कंपनी ने 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं.

Vivo V27 Series Launched: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने आज भारत में अपनी Vivo V27 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिसमें Vivo V27 और Vivo V27 Pro शामिल है. स्मार्टफोंस में आपको 4600 एमएएच की बैटरी 66 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. मोबाइल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 और 8200 प्रोसेसर के साथ लांच किए गए हैं.

इतनी है कीमत

Vivo V27 को कंपनी ने दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है. इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है. जबकि 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. इसी तरह Vivo V27 Pro को कंपनी ने 3 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है. इसके 8/128GB वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 8/256GB वैरिएंट की 39,999 रुपये और 12/256GB की कीमत 42,999 रुपये है. स्मार्टफोन को आप नोबेल ब्लैक और मैजिक ब्लू कलर में खरीद पाएंगे. 

इतना ही नहीं, इन स्मार्टफोन्स पर कंपनी ग्राहकों को 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. डिस्काउंट HDFC, ICICI और Kotak Mahindra बैंक के कार्ड्स पर दिया जा रहा है. 


Vivo ने लॉन्च किए रंग बदलने वाले 2 तगड़े स्मार्टफोन, जानिए कितने रुपये में क्या फीचर्स मिलेंगे

Vivo V27 और Vivo V27 Pro के लिए कंपनी ने प्री बुकिंग शुरू कर दी है. आप स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट या विवो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं. Vivo V27 Pro की सेल 6 मार्च से शुरू होगी. इधर Vivo V27 की सेल 23 मार्च से शुरू होगी. 

स्पेक्स

Vivo V27 Pro में 6.7 इंच की हाई रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. मोबाइल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर पर काम करेगा. दूसरी तरफ, Vivo V27 में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर मिलेगा. कैमरा की बात करें तो Vivo V27 pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा होगा. वही, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. 

मिलेंगे ये यूनिक फीचर

विवो के इन स्मार्टफोन में ग्राहकों को शादियों के लिए वेडिंग स्टाइल पोट्रेट कैमरा फिल्टर मिलेगा. साथ ही नाइट फोटोग्राफी के लिए औरा लाइट का सपोर्ट मिलेगा जिससे आप रात में भी बढ़िया फोटो फ्लैशलाइट की मदद से ले पाएंगे. 

Realme ने लॉन्च किया फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रियल मी ने 240 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला Realme GT 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी महज 4 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है और करीब 9 मिनट में स्मार्टफोन फुल चार्ज हो जाता है. फिलहाल मोबाइल फोन ग्लोबली लॉन्च किया गया है जो जल्द भारत में भी दस्तक देगा. 

यह भी पढ़ें: घर के लिए सही बल्ब लेना छोटी सी बात नहीं है... अपनी उम्र के हिसाब से ये है बल्ब खरीदने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tech Tips: फोन की स्लो स्पीड से परेशान? इन ऐप्स को कर लिया मैनेज तो रॉकेट जैसा हो जाएगा फास्ट
Tech Tips: फोन की स्लो स्पीड से परेशान? इन ऐप्स को कर लिया मैनेज तो रॉकेट जैसा हो जाएगा फास्ट
iPhone के साइड में क्यों बनी होती है लाइन? डिजाइन नहीं टेक्नोलॉजी का है खेल, यहां समझें पूरा मामला
iPhone के साइड में क्यों बनी होती है लाइन? डिजाइन नहीं टेक्नोलॉजी का है खेल, यहां समझें पूरा मामला
सावधान! Fake WhatsApp ऐप से किया जा रहा लोगों को टारगेट, अलर्ट हुआ जारी
सावधान! Fake WhatsApp ऐप से किया जा रहा लोगों को टारगेट, अलर्ट हुआ जारी
WhatsApp में DP को लेकर आ रहा खास फीचर, एक साथ कई मुश्किलों का हो जाएगा समाधान
WhatsApp में DP को लेकर आ रहा खास फीचर, एक साथ कई मुश्किलों का हो जाएगा समाधान

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
US Israel Iran War Live: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
हनी सिंह-बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' को हटाने के आदेश
हनी सिंह-बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' को हटाने के आदेश
भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच
भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच
Explained: NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Colorful Vegetables Farming: कम वक्त में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो करें इस रंगीन सब्जी की खेती, लगातार बढ़ रही इसकी डिमांड
कम वक्त में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो करें इस रंगीन सब्जी की खेती, लगातार बढ़ रही इसकी डिमांड
Embed widget