एक्सप्लोरर

iPhone 13 से भी महंगे हैं Vivo X90 Series के स्मार्टफोन, ये है कीमत और खासियत

Vivo X90 और Vivo X90 प्रो दोनों को एक ही 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. यहां दोनों की खासियत जानें.

Vivo X90 Series : वीवो ने ग्लोबल मार्केट में अपनी वीवो एक्स90 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. सीरीज के तहत वीवो एक्स90, वीवो एक्स90+ और वीवो एक्स90 प्रो को लॉन्च किया गया है. इसमें से वीवो एक्स90 प्लस खास तौर पर चीन के लिए है, जबकि बाकी दो मॉडल्स को बाकी मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा. वीवो एक्स90 और वीवो एक्स90+ में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200, एमोलेड डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है.  
  
Vivo X90, Vivo X90 Pro की कीमत

वीवो एक्स90 और वीवो एक्स90 प्रो दोनों को एक ही 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. वीवो एक्स90 की कीमत MYR 3,699 (लगभग 70,000 रुपये) है जबकि X90 Pro की कीमत MYR 4,999 (लगभग 95,000 रुपये) है. कलर ऑप्शन की बात की जाए तो वीवो एक्स90 मॉडल ब्रीज़ ब्लू और एस्टेरॉयड ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जबकि प्रो मॉडल सिंगल लेजेंड ब्लैक वेगन लेदर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.

Vivo X90 के स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्स90 में 6.67 इंच की कर्व्ड फुल HD+ Q9 अल्ट्रा-विजन एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2,800×1,260 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है. स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 12MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है. इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन 4,810 mAh की बैटरी और 120W डुअल सेल फ्लैशचार्जिंग दी गई है.

Vivo X90 Pro के स्पेसिफिकेशंस

वीवो X90 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,800×1,260 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, कर्व्ड FHD+ Q9 अल्ट्रा-विज़न AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट दिया गया है. फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पोर्ट्रेट लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है. हैंडसेट में 32MP का फ्रंट कैमरा है. बैटरी की बात करें तो वीवो एक्स90 प्रो में 4,890 mAh की बैटरी और 120 वॉट फ्लैशचार्ज सपोर्ट दिया गया है.

दोनों फोन आईफोन 13 से भी हैं महंगे

Vivo के लेटेस्ट लॉन्च दोनो X90 सीरीज के फोन एपल के आईफोन 13 से भी महंगे हैं. आईफोन 13 की MRP 69900 रुपये है. हालांकि अगर आप आईफोन 13 खरीदते हैं तो यह आपको ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद लगभग 61000 रुपये तक में मिल जाता है. 

यह भी पढ़ें - एपल ने यह काम किया और फिर बाकी टेक कंपनियों की तरह छंटनी की जरूरत नहीं पड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोन कॉल के दौरान स्क्रीन ब्लैक क्यों हो जाती है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका सही जवाब
फोन कॉल के दौरान स्क्रीन ब्लैक क्यों हो जाती है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका सही जवाब
Social Media बैन के बाद भी नहीं माने बच्चे! इस देश में अभी भी इन प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल, जानिए कैसे
Social Media बैन के बाद भी नहीं माने बच्चे! इस देश में अभी भी इन प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल, जानिए कैसे
इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय इन चीजों पर करें गौर, नहीं तो पसीना निकाल देगा बिजली का बिल
इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय इन चीजों पर करें गौर, नहीं तो पसीना निकाल देगा बिजली का बिल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget