एक्सप्लोरर

Vivo Y28 5G हुआ लॉन्च, बजट रेंज में मिलेगा 8GB RAM वाला एक शानदार कैमरा स्मार्टफोन

Vivo Y28 5G: वीवो ने अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बजट रेंज का फोन है. इसमें अच्छी कैमरा क्वालिटी के साथ-साथ यूजर्स को 8GB तक का रैम समेत कई खास फीचर्स मिलेंगे.

Vivo Smartphone: वीवो की वाई सीरीज भारत में काफी लोकप्रिय है. इस सीरीज में कंपनी ज्यादातर बजट स्मार्टफोन लॉन्च करती है, और भारत में अधिकतर लोग बजट स्मार्टफोन  ही खरीदते हैं. इस कारण वीवो की वाई सीरीज काफी सफल रही है. अब कंपनी ने इसी सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo Y28 5G है.

वीवो का यह फोन जुलाई 2023 में लॉन्च हुए Vivo Y27 का अपग्रेड वर्ज़न है. इस नए फोन में यूज़र्स को 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा. इस फोन की स्क्रीन एक वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगी, जो शायद अब एक पुराना डिजाइन हो गया है.

नए वीवो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स

फोन में प्रोसेसर के लिए  MediaTek Dimensity 6020 SoC चिपसेट मिलेगी. कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो के इस नए फोन में यूजर्स को 2 बैक कैमरों का सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 8MP का कैमरा सेंसर दिया है.

Vivo Y28 5G में कंपनी ने  15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी है. फोन के साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो फोन को लॉक और अनलॉक करने का काम करेगा.

  • डिस्प्ले: 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले
  • बैक कैमरा: f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का सेंकेडरी कैमरा
  • फ्रंट कैमरा:  f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा
  • प्रोसेसर:  Mali G57 GPU के साथ MediaTek Dimensity 6020 SoC चिपसेट
  • सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 
  • बैटरी: यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी
  • कनेक्टिविटी: डुअल-सिम, 5G, वाईफाई 5 (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बेइदोउ और यूएसबी 2.0
  • कलर ऑप्शन्स: ग्लिटर एक्वा और क्रिस्टल पर्पल

फोन के वेरिएंट्स, कीमत और बिक्री

इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है और इन तीनों वेरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज - ₹13,999
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज - ₹15,999
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज - ₹16,999

इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. यूजर्स अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और जियोमार्ट समेत देशभर के तमाम अन्य रिटेल आउटलेट्स के इस फोन को खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹7000 से भी कम कीमत में लॉन्च होगा एक दमदार स्मार्टफोन, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा 5000mAh बैटरी, और 128GB स्टोरेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉल पर नहीं सुनाई दे रही आवाज, इस कंपनी के यूजर हो गए तंग, जानें क्यों आ रही दिक्कत
कॉल पर नहीं सुनाई दे रही आवाज, इस कंपनी के यूजर हो गए तंग, जानें क्यों आ रही दिक्कत
MacBook Neo, Air M5 या Air M4? Apple के तीन लैपटॉप में कौन है सबसे दमदार और किसे खरीदना होगा समझदारी!
MacBook Neo, Air M5 या Air M4? Apple के तीन लैपटॉप में कौन है सबसे दमदार और किसे खरीदना होगा समझदारी!
एक लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? जानिए कैसे होती है YouTube Video से कमाई
एक लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? जानिए कैसे होती है YouTube Video से कमाई
Instagram पर 1 लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई होती है? जानिए पैसे कमाने का क्या है तरीका
Instagram पर 1 लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई होती है? जानिए पैसे कमाने का क्या है तरीका

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी, क्या BJP मानेगी? कांग्रेस बोली- 'कम से कम…'
चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी, क्या BJP मानेगी? कांग्रेस बोली- 'कम से कम…'
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget