एक्सप्लोरर

Vivo Y28 5G: लॉन्च से पहले ही बिक्री के लिए पेश हुआ यह बजट स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक सबकुछ

Vivo Smartphone: यह कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि यह बजट फोन कैसा होगा.

Vivo Y28 5G: वीवो कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है. इस फोन का नाम वीवो वाई28 5जी है. आपको बता दें कि भारत के ऑफलाइन मार्केट में वीवो वाई सीरीज के स्मार्टफोन अपने कैमरा क्वालिटी के लिए काफी लोकप्रिय हैं. इस फोन के लॉन्च से पहले इसे रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जिसके कारण इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है.

Vivo Y28 5G की कीमत

इस फोन को पहले भी कई लीक टीज़र में स्पॉट किया गया था. इस फोन का दो कलर ऑप्शन दिखाई दे रहा है. पहला कलर डीप पर्पल, और दूसरा एक्वा ब्लू कलर में है. यह फोन Vivo Y27 5G का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जिसके मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था.

रिलायंस डिजिटल लिस्टिंग के मुताबिक Vivo Y28 5G का बेस मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाली होगी, जिसकी कीमत 13,999 रुपये होगी. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला होगा, जिसकी कीमत 15,499 रुपये होगी. इस कीमत के अलावा रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के अलावा क्रोमा और विजय सेल्स जैसे मल्टी-चेन ऑनलाइन स्टोर्स यूजर्स को अलग-अलग बैंक डिस्काउंट दे सकते हैं. इस फोन को ऑफलाइन लॉन्च करने के बाद अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है.

Vivo Y28 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • इस फोन में 6.56 इंच की आईपीएल एलसीडी स्क्रीन होगी.
  • फोन की स्क्रीन एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ आएगी.
  • स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा.
  • इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा.
  • यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ट ओएस फनटच पर रन करेगा. 
  • इस फोन में 4GB और 6GB रैम का वेरिएंट होगा.
  • फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ एक अतिरिक्त माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा.
  • फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा  सेटअप और एक एलईडी होगा. इसका प्राइमरी कैमरा  50MP और दूसरा कैमरा 2MP का होगा.
  • फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेंसर होगा.
  • वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी होगी, जो USB-C पोर्ट और 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है.
  • फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, WiFi 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, और एक 3.5mm हेडफोन जैक होगा.

हालांकि, आपको बता दें कि इस फोन को ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट जरूर किया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को भारत में अगले हफ्ते ऑफिशियली लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नए साल में गूगल क्रोम ने यूजर्स को दिया स्पेशल गिफ्ट, अब वेबसाइट ट्रैक नहीं कर पाएगी आपका डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motorola Edge 70 Fusion से लेकर Vivo X300 Ultra तक! इस महीने लॉन्च होने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन 
Motorola Edge 70 Fusion से लेकर Vivo X300 Ultra तक! इस महीने लॉन्च होने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन 
शाओमी ने कर ली ऐप्पल और सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइसेस को टक्कर देने की तैयारी, 11 मार्च को लॉन्च करेगी Xiaomi 17 सीरीज
शाओमी ने कर ली ऐप्पल और सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइसेस को टक्कर देने की तैयारी, 11 मार्च को लॉन्च करेगी Xiaomi 17 सीरीज
Galaxy S26 Series में मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, सैमसंग ने कर दिया कंफर्म, बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे फोन से मैसेज 
Galaxy S26 Series में मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, सैमसंग ने कर दिया कंफर्म, बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे फोन से मैसेज 
जंग जैसे हालात में भी नहीं टूटेगा संपर्क! ये 5 जरूरी गैजेट्स आपातकाल में बनेंगे आपकी लाइफलाइन
जंग जैसे हालात में भी नहीं टूटेगा संपर्क! ये 5 जरूरी गैजेट्स आपातकाल में बनेंगे आपकी लाइफलाइन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget