एक्सप्लोरर

Vi Postpaid: वोडा-आइडिया ने लॉन्च किया मैक्स पोस्टपेड प्लान, फ्री मिल रहे हैं हॉटस्टार और प्राइम वीडियो

VI Postpaid Plans: वोडाफोन आइडिया ने 401 रुपये से शुरू होने वाले नए वीआई मैक्स पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं.

VI Plans: रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए और ग्राहकों को लाभ देने के लिए वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने पोस्टपेड प्लान्स को नया रूप दिया है. खास बात ये है कि इन प्लानों में से ज्यादातर के साथ ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है. वीआई ने इन प्लानों का नाम वीआई मैक्स (vi max) रखा है. नए वीआई मैक्स प्लान की कीमतें 401 रुपये से शुरू होती हैं, जबकि एयरटेल और जियो के पोस्टपेड प्लान 399 रुपये से शुरू होते हैं.

नई वीआई मैक्स प्लानों के साथ, वीआई अधिक डेटा, अधिक ओटीटी मनोरंजन देने का दावा कर रहा है. वीआई एयरटेल और जियो के पोस्टपेड प्लान के मुकाबले ज्यादा डेटा और एसएमएस भी दे रहा है. कंपनी का यह भी कहना है कि नए पोस्टपेड प्लान यूजर्स को उनकी सेवाओं की बिलिंग पर बेहतर कंट्रोल देंगे.

चार वीआई मैक्स प्लान हैं, जिनकी कीमत 401 रुपये से 1,101 रुपये के बीच है. ये सभी प्लान असीमित कॉलिंग, राष्ट्रीय रोमिंग और मासिक एसएमएस कोटा के साथ आते हैं. इनके साथ अन्य लाभ जैसे ओटीटी सेवाओं की सदस्यता फ्री में शामिल है. हालांकि इन प्लान के साथ ओटीटी सब्क्रिप्शन भी अलग-अलग हैं.

उदाहरण के लिए, 401 रुपये की कीमत वाले बेस टियर प्लान के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो और डिज़नी + हॉटस्टार की मुफ्त सदस्यता नहीं मिलती है. लेकिन आपको इसमें 12 महीने की सोनी लिव की प्रीमियम सदस्यता मिलती है.

यहां सभी वीआई मैक्स पोस्टपेड प्लान की जानकारी दी गई है.

वीआई 401 प्लान

आपको 200GB के रोलओवर सुविधा के साथ 50GB मासिक डेटा (30 दिन) मिलता है, जिसका मतलब है कि आपके पास एक महीने में 250GB डेटा तक हो सकता है. लेकिन अगर आप इंटरनेट ब्राउज़ करते हैं या अपनी पसंदीदा फिल्म को 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच स्ट्रीम करते हैं, तो आपके कोटे से कोई डेटा खर्च नहीं होगा. वीआई इस प्लान के तहत प्रति माह 3000 एसएमएस भी दे रहा है. आपको सोनी लिव की सदस्यता मिलती है.

वीआई 501 प्लान

501 रुपये के प्लान में 200GB रोलओवर सुविधा के साथ बिलिंग साइकिल के लिए 90GB तक डेटा मिलता है. आप एक बिलिंग साइकिल में 290GB तक जमा कर सकते हैं. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ, वीआई मैक्स 501 रुपये के प्लान में भी 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा मिलता है. आपको हर महीने 3000 एसएमएस भी मिलते हैं. अतिरिक्त लाभों में 6 महीने की मुफ्त अमेज़न प्राइम वीडियो सदस्यता, मुफ्त डिज़नी + हॉटस्टार सदस्यता मिलती है.

वीआई 701 प्लान

यदि आप 701 रुपये के प्लान की सदस्यता लेते हैं, तो वीआई डेटा कैप को हटा देगा, जिससे आपको पूरे बिलिंग साइकल के लिए असीमित डेटा मिलेगा. यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 3000 एसएमएस प्रति महीने के साथ आता है. सब्सक्राइबर्स को 6 महीने का फ्री Amazon Prime सब्सक्रिप्शन और एक साल का Disney+ Hotstar Super सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी कीमत 899 रुपये मासिक है.

वीआई 1,101 रुपये का प्लान

वीआई इस योजना को एक रेडएक्स प्लान कह रहा है. वैसे इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3000 एसएमएस हर महीने मिलते हैं. छह महीने के लिए अमेज़न प्राइम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, एक साल के लिए डिज़नी + हॉटस्टार का सुपर प्लान और 12 महीने के लिए सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन भी है. इस प्लान में इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

यह भी पढ़ें- Instagram News: इंस्टाग्राम स्टोरी को आसानी से फेसबुक प्रोफाइल पर करें शेयर, फॉलो करें ये स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget