एक्सप्लोरर

पैसा कमाने आए लेकिन बुरा फंसे, बॉलीवुड सेलेब्स भी नहीं बचे! जानें महादेव बेटिंग ऐप से कैसे चला सट्टे का कारोबार?

Mahadev Betting App Scam: महादेव बेटिंग ऐप को कई वेबसाइट के जरिए ऑपरेट किया जाता है. ये एक सट्टेबाजी वाला ऐप है, जिसमें लोगों को पैसे लगाने को कहा जाता है.

What is Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर यूएई में बैठकर इस पूरे रैकेट को चलाता था. जांच में पता चला है कि सौरभ ब्यूरोक्रेट्स और पॉलिटिशियन का नेक्सेस तैयार कर भारत में इस ऐप को ऑपरेट करता था. इनका नेटवर्क मलेशिया, थाईलैंड, भारत और यूएई के अलग-अलग शहरों तक फैला हुआ था. ऐसे में जानते हैं कि क्या है महादेव बेटिंग ऐप? और पूरा मामला कहां से शुरू हुआ था. 

क्या है महादेव बेटिंग ऐप?

दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप को कई वेबसाइट के जरिए ऑपरेट किया जाता है. ये एक सट्टेबाजी वाला ऐप है, जिसमें लोगों को पैसे लगाने को कहा जाता है. महादेव बुक की वेबसाइट के जरिए भारत में पोकर, कार्ड गेम्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल के मैच पर पैसे लगाए जाते हैं. लोग इसे जुए की तरह ज्यादा कमाई करने के लिए पैसे लगाते हैं.

महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब तक कई सेलिब्रिटी, सिंगर्स, एक्टर और कॉमेडियन ED के रडार पर आ चुके हैं.  पिछले साल अक्टूबर में केन्द्रीय एजेंसी ने महादेव बेटिंग ऐप के मामले में कोलकाता, भोपाल, मुंबई में कई जगह छापेमारी की. जांच में पता चला कि इस बेटिंग ऐप का हेड क्वार्टर UAE में है. इस ऐप्स को लेकर यूजर्स ने शिकायत की थी. इन ऐप्स का लिंक चीन से भी होने का आरोप लगा था.

किसने की थी इस ऐप की शुरुआत

इस ऐप की शुरुआत साल 2019 में सौरभ चंद्राकर ने की थी. सौरभ भिलाई में जूस फैक्ट्री के नाम से एक छोटी सी जूस की दुकान चलाता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात रवि उप्पल नाम के एक शख्स से हुई थी. बाद में दोनों ने एक साथ काम करने का फैसला लिया. साल 2017 में दोनों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए पैसा कमाने के लिए एक वेबसाइट तैयार किया. साल 2019 में सौरभ दुबई चला गया और वहां पहुंचते ही दोनों ने महादेव बुक ऑनलाइन के नाम से एक बेटिंग वेबसाइट और ऐप तैयार की. ऐप का प्रचार प्रसार करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स का भी सहारा लिया. 

कैसे काम करता था ये नेटवर्क?

ये कंपनी बेहद शातिर तरीके से काम करती थी. लोगों को सट्टेबाजी के लिए जोड़ा जाता था और ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया था. कंपनी के साथ जुड़ने के लिए यूजर बताए गए नंबर पर संपर्क करते थे. जिसके बाद यूजर्स को प्राइवेट ग्रुप में जोड़ा जाता था. इसके बाद उन्हें कुछ वेबसाइट्स पर अपनी आईडी क्रिएट करने के लिए कहा जाता था.

एक बार आईडी बन जाने के बाद यूजर्स को दो फोन नंबर दिए जाते थे. इसके एक फोन नंबर के माध्यम से ये यूजर्स आईडी में पैसे के साथ प्वाइंट जमा करते थे. वहीं, दूसरा नंबर दूसरा नंबर आईडी के प्वाइंट को भुनाने और वेबसाइट से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. इसके बाद यूजर्स बेनाम खाते में पैसे जमा करते थे और जीतने के बाद उसी खाते से वह अपना पैसा निकाल भी लेते थे. सौरभ चंद्राकर पर आरोप है कि उन्होंने महादेव एप के जरिए 6000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की,

महादेव बेटिंग ऐप का बॉलीवुड से कैसे जुड़ा कनेक्शन?

दरअसल, इसी साल फरवरी में दुबई में हादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी थी. इसमें चार्टर्ड प्लेन से करीब 17 बॉलीवुड सेलेब्स को बुलाया गया था. जहां पर उनका स्टेज परफॉर्मेंस भी हुआ. आरोप है कि इस परफॉर्मेंस के बदले में उन्हें करोड़ों रुपये दिए गए थे. बॉलीवुड के कई कलाकारों पर महादेव बेटिंग ऐप की सपोर्टिंग ऐप को सपोर्ट करने का भी आरोप है. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Watch: अंतरिक्ष में बनेगा लग्जरी होटल जैसा स्पेस स्टेशन! प्राइवेट रूम से देख पाएंगे धरती का नजारा, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Egg Making Gadgets: अंडा खाने के दीवाने हैं तो घर में जरूर रखें ये गैजेट्स, उबालने से डिश बनाने तक करते हैं काम
अंडा खाने के दीवाने हैं तो घर में जरूर रखें ये गैजेट्स, उबालने से डिश बनाने तक करते हैं काम
Apple Lockdown Mode: बड़े से बड़ा साइबर अटैक रोक सकता है आईफोन का यह फीचर, जानें कैसे करें इनेबल
Apple Lockdown Mode: बड़े से बड़ा साइबर अटैक रोक सकता है आईफोन का यह फीचर, जानें कैसे करें इनेबल
अब Google Maps का यह फीचर आपको खुद बताएगा सही रास्ता, ड्राइव करते-करते पूछ सकेंगे सवाल
अब Google Maps का यह फीचर आपको खुद बताएगा सही रास्ता, ड्राइव करते-करते पूछ सकेंगे सवाल
सालभर की वैलिडिटी के साथ फ्री मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी खत्म होने वाला है यह धाकड़ ऑफर
सालभर की वैलिडिटी के साथ फ्री मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी खत्म होने वाला है यह धाकड़ ऑफर

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget