एक्सप्लोरर

इन देशों की सरकार ने लगा रखा है WhatsApp पर बैन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

WhatsApp Ban: दुनिया के 6 बड़े देशों में व्हाट्सएप बैन है. इनमें चीन, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, सीरिया और उत्तर कोरिया शामिल हैं. इन देशों में व्हाट्सएप बैन होने के पीछे अलग-अलग वजहें हैं.

WhatsApp Ban Countries: पूरी दुनिया में हर दिन लगभग 3 अरब लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. अकेले भारत में ही 53 करोड़ लोग पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. WhatsApp की लोकप्रियता किसी से भी छिपी हुई नहीं है. इसके बावजूद आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के 6 बड़े देशों की सरकारों ने  WhatsApp को अपने देश में बैन कर रखा है. जिसमें भारत का एक पड़ोसी देश भी शामिल है.

हम यहां पर चीन की बात कर रहे हैं. इसके अलावा ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, सीरिया और उत्तर कोरिया शामिल है. इन देशों ने अपने यहां WhatsApp के यूज पर बैन लगा कर रखा हुआ है. इसके पीछे की वजह हर देश में अलग-अलग है. तो आइए जानते हैं कि क्यों इन देशों ने  WhatsApp बैन किया हुआ है.  

इन देशों में WhatsApp बैन होने के पीछे क्या है वजह      

उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया दुनिया में अपनी खराब और हिंसक नीतियों के लिए जाना जाता है. वहां के किम ही वहां के सारे फैसले लेते हैं. इसी के चलते वहां पर दुनिया की सबसे सख्त इंटरनेट नीतियां हैं. उत्तर कोरिया में आम जनता को वैश्विक इंटरनेट तक बेहद सीमित पहुंच दी गई है. यहां पर सरकार ने संचार पर नियंत्रण बनाकर रखा हुआ है. इसी के चलते व्हाट्सएप जैसे एप्स पर बैन लगाया हुआ है जिससे सूचना के स्वतंत्र प्रवाह को रोका जा सके. 

चीन: भारत के पड़ोसी देश चीन का हाल भी कुछ कुछ उत्तर कोरिया जैसा ही है. यहां पर भी इंटरनेट पर सरकार का पूरा नियंत्रण है. चीन की सरकार के अंतर्गत आने वाली ग्रेट फायरवॉल वहां के नागरिकों के लिए बाहर की दुनिया से जुड़े कई विदेशी एप्स और वेबसाइट्स के एक्सेस को रोकती है.  चीन की सरकार विदेशी एप्स की जगह देशी विकल्पों जैसे वीचैट को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति पर काम करती है. व्हाट्सएप को बैन करना और कम्युनिकेशन को नियंत्रित करना इसका हिस्सा है.

सीरिया: सीरिया में भी व्हाट्सएप पर बैन लगा हुआ है. सीरिया पिछले कई समय से गृहयुद्ध से जुझ रहा है. उसके ऊपर से सीरिया पर कई सारे प्रतिबंध भी लगे हुए हैं. जिसके चलते सीरिया में व्हाट्सएप प्रतिबंधित है. यहां की सरकार भी नहीं चाहती कि देश के भीतर की बातें बाहर पहुंचें. वहीं व्हाट्सएप प्रतिबंध व्यापक इंटरनेट सेंसरशिप नीति का हिस्सा भी है.

ईरान: ईरान इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेल रही है. ईरान और अमेरीका के बीच परमाणु बम को लेकर विवाद है. जिसके चलते ईरान में समय-समय पर व्हाट्सएप को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा वहां की सरकार ने भी राजनीतिक अशांति को देखते हुए संचार और सूचना की पहुंच को नियंत्रित करने के लिए व्हाट्सएप बैन किया है.

कतर: कतर की सरकार ने वहां के नागरिकों के लिए व्हाट्सएप की वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाओं को ब्लॉक किया है. लेकिन टेक्स्ट मैसेजिंग सेवा चालू है. कतर की सरकार ने कॉल्स पर प्रतिबंध वहां की दूरसंचार कंपनियों को समर्थन करने के लिए लागू किया है.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई): यूएई में हाल के समय में कई सारे डेवलपमेंट के काम चल रहे हैं. इसके बावजूद वहां की सरकार ने कतर की सरकार की तरह व्हाट्सएप की वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाएं ब्लॉक हैं. यूएई में टेक्स्ट मैसेजिंग की सुविधा पर प्रतिबंध नहीं है.

यह भी पढ़ें:-

YouTube के इस थंबनेल फीचर से होगी झोला भर- भरकर कमाई, यहां जानें कैसे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की जरूरत हो जाएगी खत्म? मौका मिलने पर कर्मचारियों को एआई से बदलने के लिए तैयार हैं कंपनियां
क्या इंसानों की जरूरत हो जाएगी खत्म? मौका मिलने पर कर्मचारियों को एआई से बदलने के लिए तैयार हैं कंपनियां
iPhone 18: छोटे-मोटे बदलाव नहीं, एक से बढ़कर एक दमदार अपग्रेड्स के साथ आएगा नया आईफोन
iPhone 18: छोटे-मोटे बदलाव नहीं, एक से बढ़कर एक दमदार अपग्रेड्स के साथ आएगा नया आईफोन
WhatsApp कॉल पर अब आएगा और भी मजा, जल्द आने वाला है बहुत ही काम का यह फीचर
WhatsApp कॉल पर अब आएगा और भी मजा, जल्द आने वाला है बहुत ही काम का यह फीचर
ये क्या! ऐप्पल ने एक साथ बंद कर दिए 15 प्रोडक्ट्स, लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुआ यह आईफोन भी शामिल
ये क्या! ऐप्पल ने एक साथ बंद कर दिए 15 प्रोडक्ट्स, लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुआ यह आईफोन भी शामिल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget