एक्सप्लोरर

सिर्फ एक फोटो से उड़ गए लाखों! WhatsApp पर आया ये स्कैम चुराता है OTP, खाली हो सकते हैं आपके बैंक अकाउंट

Whatsapp Image Scam: देश में साइबर फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया स्कैम सामने आया है जहां पर आपको व्हाट्सऐप पर एक फोटो के जरिए ठगा जा रहा है.

Whatsapp Image Scam: देश में साइबर फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया स्कैम सामने आया है जहां पर आपको व्हाट्सऐप पर एक फोटो के जरिए ठगा जा रहा है. दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के एक 28 वर्षीय युवक प्रदीप जैन के साथ हुई, जिसमें उसने व्हाट्सएप पर भेजी गई एक फोटो डाउनलोड करने के बाद 2 लाख रुपए से ज्यादा गंवा दिए. यह फोटो एक बुजुर्ग व्यक्ति की लग रही थी लेकिन असल में यह एक बेहद एडवांस हैकिंग तकनीक 'स्टेग्नोग्राफी' के ज़रिए बनाया गया जाल था.

कैसे हुई ठगी

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप को सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया और फिर उसी नंबर से व्हाट्सएप पर एक फोटो के साथ सवाल भेजा गया, "क्या आप इस व्यक्ति को जानते हैं?" उसने पहले तो इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बार-बार कॉल आने पर दोपहर 1:35 बजे उसने फोटो डाउनलोड कर ली. उसे अंदाजा भी नहीं था कि ये एक क्लिक उसके मोबाइल की सुरक्षा खतरे में डाल देगा. कुछ ही मिनटों में उसके कैनरा बैंक अकाउंट से हैदराबाद के एक एटीएम के जरिए 2.01 लाख रुपये निकाल लिए गए. जब बैंक ने इस ट्रांजैक्शन की जांच की, तो हैकर्स ने उसकी आवाज की नकल कर बैंक को धोखा दे दिया.

साइबर एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस स्कैम में ‘लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट (LSB) स्टेग्नोग्राफी’ का इस्तेमाल किया गया. इसमें किसी सामान्य मीडिया फाइल जैसे फोटो, ऑडियो या PDF में खतरनाक कोड छुपा दिया जाता है. ये कोड आम एंटीवायरस सॉफ्टवेयर से भी नहीं पकड़ा जाता और फाइल ओपन होते ही एक्टिव हो जाता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस फोटो में आमतौर पर तीन रंग चैनल—रेड, ग्रीन और ब्लू होते हैं, और इन या ट्रांसपेरेंसी वाले अल्फा चैनल में भी मैलवेयर छुपाया जा सकता है. जैसे ही ऐसी फाइल ओपन होती है, छुपा हुआ कोड खुद-ब-खुद इंस्टॉल होकर संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड वगैरह चुरा लेता है.

इन इमेज फाइल्स से रहें सावधान

.jpg, .png, .mp3, .mp4 और PDF जैसे फॉर्मैट्स में ऐसे हमले आम हैं क्योंकि ये फॉर्मैट्स अक्सर सुरक्षित समझे जाते हैं और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर होते हैं. इन फाइल्स में छिपा मैलवेयर किसी फिशिंग लिंक या नकली पेज की तरह नहीं दिखता, इसलिए यूजर्स को भनक भी नहीं लगती. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अनजान नंबर से आई फाइल डाउनलोड करने से बचें, व्हाट्सएप की ऑटो-डाउनलोड सेटिंग बंद करें, फोन में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट रखें और किसी से भी OTP साझा न करें. साथ ही, व्हाट्सएप पर कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है, इस पर नियंत्रण रखें और "Silence Unknown Callers" जैसे फीचर्स ऑन रखें.

यह भी पढ़ें:

Google को तगड़ा झटका, एंटीट्रस्ट केस में मिली हार, बेचना पड़ेगा Ad मैनेजर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget