एक्सप्लोरर

WhatsApp में होने वाला है बदलाव, एक्सेप्ट करनी होगी नई प्राइवेसी पॉलिसी, नहीं तो बंद हो सकता है अकाउंट

WhatsApp एक बार फिर अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुर्खियों में है. व्हाट्सऐप की ओर से 15 मई तक नई प्राइवेसी पॉलिसी को मंजूर करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अगर आपने मंजूर नहीं किया तो आपका व्हाट्सऐप अकाउंट बंद भी हो सकता है.

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है. अब व्हाट्सऐप ने नई पॉलिसी तैयार की है, जिसमें आपको 15 मई तक व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को मंजूर करना पड़ेगा. कंपनी ने इससे जुड़ी नई गाइडलाइंस तैयार कर ली हैं. पिछली बार हुए विवाद को देखते हुए कंपनी इस बार पूरी सावधानी बरत रही है. WhatsApp की ओर से नई प्राइवेसी पॉलिसी की मंजूरी को लेकर डेडलाइन भी तय कर दी गई है. आपको 15 मई तक नई प्राइवेसी पॉलिसी को मंजूर करना होगा, नहीं तो आपका WhatsApp अकाउंट बंद हो सकता है.
 
एक्सेप्ट करना होगा नोटिफिकेशन
WhatsApp दोबारा प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है. कुछ लोगों ने पहले ही WhatsApp पॉलिसी को एक्सेप्ट कर लिया है. ऐसे लोगों को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स 15 मई के बाद भी प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट कर पाएंगे. इसके लिए कंपनी की ओर से इनऐक्टिव यूजर्स पॉलिसी लागू होगी. अगर आपने पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं की तो कंपनी आपकी पूरी मैसेज हिस्ट्री को परमानेंट डिलीट कर देगी. इसका मतलब आपके मैसेज डिलीट होने के बाद वापस नहीं आ पाएंगे. इसके अलावा अगर आपने WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को मंजूर नहीं किया तो आपको एक तय समय के बाद सभी WhatsApp ग्रुप से हटा दिया जाएगा.

डेटा है सुरक्षित
WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर लोगों के मन में डर है. लोगों को इस बात का खतरा है कि कहीं व्हाट्सऐप पर शेयर किया गया हमारा डेटा लीक न हो जाए या उसका कोई गलत इस्तेमाल न कर ले. हालांकि कंपनी ने यूजर्स को पूरी तरह से संतुष्ट करने की कोशिश की है. WhatsApp का कहना है कि यूजर्स की निजता के अधिकार का पूरा ध्यान रखा गया है. बिना यूजर की सहमति के उसका डेटा किसी को भी नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा लोगों की पर्सनल चैट एनक्रिप्टेड (Encrypted) फॉर्म में ही रहेगी. इसका मतलब आपकी WhatsApp चैट को कोई नहीं देख पाएगा यहां तक कि Facebook भी नहीं.

पॉलिसी में इस बात पर था विवाद
आपको बता दें इसी साल जनवरी में WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी हंगामा हुआ था. इस पॉलिसी के मुताबिक यूजर का डेटा जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोन का मॉडल, लोकेशन जैसे जानकारी व्हाट्सऐप अपनी सह कंपनी Facebook और Messenger, Instagram और थर्ड पार्टी के साथ शेयर करने की बात कर रही थी. इस नई व्हाट्सऐप पॉलिसी पर काफी विवाद हुआ था. हालांकि बाद में इसे लेकर कंपनी ने सफाई दी और पॉलिसी में कई बदलाव भी किए. 

ये भी पढ़ें: दिनभर WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो अभी सेट करें डार्क मोड फीचर, आंखों में नहीं होगी ये परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें
लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें
Apple iPhone 17e vs iPhone 16e: ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स
Apple iPhone 17e vs iPhone 16e: ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स
iPhone 17e हुआ लॉन्च, इन फीचर्स ने किया निराश, लेकिन इन कारणों से खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
iPhone 17e हुआ लॉन्च, इन फीचर्स ने किया निराश, लेकिन इन कारणों से खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
स्पैम पर बड़ी मार! Google के साथ इस टेलिकॉम कंपनी ने मिलाया हाथ, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा
स्पैम पर बड़ी मार! Google के साथ इस टेलिकॉम कंपनी ने मिलाया हाथ, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget