एक्सप्लोरर

WhatsApp का नया फीचर, यूजर्स को मिल सकती है इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा

WhatsApp: व्हाट्सऐप अपने ऐप में यूपीआई के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट करने की सुविधा को भी शुरू कर सकता है. हालांकि, इसके बारे में अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

WhatsApp Payment: एक लेटेस्ट रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि मेटा की स्वामित्व वाली मैसेंजिंग सर्विस देने वाली कंपनी व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो यूज़र्स को यूपीआई के जरिए इंटरनेशलन पेमेंट करने की सुविधा मुहैया कराएगी. इसका मतलब है कि यूज़र्स व्हाट्सऐप के जरिए ही यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट कर पाएंगे. व्हाट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर का खुलासा एक टिप्सटर AssembleDebug ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर की है.  

क्या व्हाट्सऐप से होगी इंटरनेशनल पेमेंट्स?

व्हाट्सऐप की इंटरनेशनल पेमेंट्स सर्विस भारतीय बैंक अकाउंट वाले यूज़र्स को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मर्चेंट्स को पैसा ट्रांसफर करने और लेनदेन करने की सुविधा मुहैया कराएगा. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन देशों में काम करेगी, जहां बैंकों ने अंतरराष्ट्रीय यूपीआई को स्वीकार किया है और उसकी सेवाएं चालू हो चुकी हैं.

टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट को देखकर, ऐसा लगता है कि अंतरराष्ट्रीय पेमेंट्स फीचर के लिए मैन्युअल एक्टिवेशन करना होगा. यूज़र्स को उतने समय की अवधि तय करनी पड़ सकती है, जितने टाइम के लिए उन्हें इंटरनेशनल पेमेंट सर्विस को एक्टिवेट करने की जरूरत होगी.

गूगल पे और फोन पे को मिलेगी टक्कर

आपको बता दें कि गूगल पे (Google Pay) और फोन पे (PhonePe) समेत भारत में कई अन्य यूपीआई पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियां भी पहले से अपने यूज़र्स को यह सुविधा मुहैया कराती है. हालांकि, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमें ऐसे किसी फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप या व्हाट्सऐप के बार में जानकारी देने वाली किसी भी आधिकारिक वेबसाइट से नहीं मिली है. इसकी जानकारी सिर्फ एक टिप्स्टर के द्वारा ही दी गई है. लिहाजा, अगर यह ख़बर पक्की होगी तो आने वाले समय में व्हाट्सऐप अपने इस नए फीचर के बारे में कोई ना कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर जरूर देगाी.

आपको बता दें कि, व्हाट्सऐप ने नवंबर 2020 में पहली बार भारतीय यूज़र्स के लिए इन-ऐप यूपीआई पेमेंट की सुविधा को शुरू किया था. अब ऐसा माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप इंटरनेशल पेमेंट सर्विस को शुरू करने वाला है, लेकिन इसके बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, अगर यह बात सच है तो व्हाट्सऐप जल्द ही अपने इस फीचर का बीटा वर्ज़न रिलीज कर सकता है, जिसके बाद इस फीचर को कुछ चुनिंदा बीटा यूज़र्स यूज़ कर पाएंगे, और सबकुछ ठीक रहा तो फिर कंपनी इस फीचर को आम यूज़र्स के लिए भी जारी कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

YouTube का बड़ा एक्शन, भारत के 22 लाख वीडियो डिलीट, 2 करोड़ से ज्यादा चैनल बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget